मथुरा में भीषण हादसा: गोवर्धन परिक्रमा से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली में घुसी कार, पांच की मौत | मृतकों में तीन भरतपुर निवासी

मथुरा 

इस समय मथुरा से एक बड़े हादसे की खबर आ आरही है। सोमवार दोपहर में मुड़िया पूर्णिमा मेला पर गोवर्धन की परिक्रमा देने गए श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से स्विफ्ट डिजायर कार घुस गई। इससे  ट्रैक्टर ट्राली बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में भरतपुर निवासी कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि ट्रैक्टर सवार दो लोगों की मौत हुई है। हादसे में दोनों वाहनों में सवार 28 लोग घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसा थाना फरह इलाके में आगरा-दिल्ली हाईवे पर रैपुराजाट गांव के पास हुआ। ट्रैक्टर ट्राली से मध्य प्रदेश के भिंड जिले के पौह थाने के शेरपुर गांव के निवासी 50 श्रद्धालु मुड़िया पूर्णिमा पर गोवर्धन की परिक्रमा कर लौट रहे थे। रैपुराजाट के पास एक कार अनियंत्रित हो गई और ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से घुस गई और फिर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि उसकी आवाज से हाईवे से गुजर रहे लोग सकते में आ गए। चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े।

इस हादसे में कार सवार भरतपुर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र के गांव ओबार निवासी गोवर्धन, उनका बेटा रूपेश, बहन मुख्तारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके परिवार की दीपा और भूरी घायल हो गईं। जबकि ट्रैक्टर सवार गांव शेरपुर भिंड निवासी दो लोगों की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार कार में सवार गोवर्धन बलदेव के गांव नौवां में अपनी बीमार बहन चंद्रवती को देखने जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार पीछे से ट्रैक्टर ट्राली में घुस गई। घटना की सूचना पर एसपी सिटी एमपी सिंह और सीओ रिफाइनरी हर्षिता सिंह मौके पर पहुंचे। दुर्घटना में 28 घायलों को फरह सीएचसी में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के बाद हाईवे पर काफी देर तक जाम लगा रहा।

पुलिस ने घायलों की पहचान गौरव, हरिसिंह, धीरसिंह, गीता, रामवती, रामदेव, मलखान, धनवंती, गोलू, राजकुमारी, संतोष, अनुष्का, नेहा, रामसखी, शुभम, शीतला, द्रोपदी, रिम सिंह, हरी ज्ञान, लज्जाराम, सीमा, सावित्री, प्रेमा, सोनकली, ललिता, राममूर्ति, मयंक, बंटी, सुनीता, जावित्री, धर्मजीत, कमला और जगदीश के रूप में की है।

नोट:अपने मोबाइल पर ‘नई हवा’ की खबरें नियमित प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें

गुरु ब्रह्मा, गुरु विष्णु, गुरु देवो महेश्वरा: गुरु साक्षात परम ब्रह्मा, तस्मै श्री गुरुवे नम:

विवादों के चलते जिन दो यूनिवर्सिटी में छोड़ना पड़ा था कुलपति का पद, अब फिर बनाया इस तीसरी यूनिवर्सिटी का कुलपति | सीएम अशोक गहलोत के हैं ख़ास

Good News: जारी हुए AICPI के आकंड़े, कर्मचारियों का DA बढ़कर हो जाएगा अब इतना | अन्य भत्ते की दरें भी होंगी संशोधित

कर्मचारियों को प्रथम वेतन वृद्धि 6 माह में मिलना हुआ सुनिश्चित, अब वेतन वृद्धि की होगी दो तिथियां | गहलोत मंत्रिमंडल की बैठक में मिली मंजूरी | महिला कार्मिकों के हित में हुआ ये फैसला

सरकारी कर्मचारियों के लिए लागू हुई नई लीव पॉलिसी, जानिए क्या है इसमें ख़ास | अब इतने दिनों की मिलेगी स्पेशल छुट्टी