Good News: जारी हुए AICPI के आकंड़े, कर्मचारियों का DA बढ़कर हो जाएगा अब इतना | अन्य भत्ते की दरें भी होंगी संशोधित

नई दिल्ली 

7th pay Commission, DA Hike, DA-HRA Rates Revised: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। जल्दी ही उनकी सैलरी में इजाफा देखने को मिलेगा। दरअसल लेब‍र म‍िन‍िस्‍ट्री ने AICPI इंडेक्‍स के ताजा आकंड़े जारी कर दिए हैं। इंडेक्स के आंकड़े शुक्रवार शाम को जारी किए गए। ये आंकड़े कर्मचारियों के DA (Dearness Allowance) में एकबार फिर बम्पर उछाल की ओर इशारा कर रहे हैं। इसके साथ ही कर्मचारियों के अन्य भत्तों की दरें भी संशोधित होंगी। यदि ऐसा होता है तो इसका लाभ केंद्र के लाखों  कर्मचारियों और पेंशन भोगियों को मिलेगा।

जिंदा जल गए 26 लोग, बेकाबू बस खंभे से टकराई, डिवाइडर पर चढ़ी, पलटी और फिर लग गई आग । बस में ही हो गए राख, ढूंढ़ते रह गए दरवाजा

आपको बता दें कि AICPI इंडेक्स के आधार पर ही तय क‍िया जाता है क‍ि कर्मचार‍ियों के महंगाई भत्‍ते में सरकार की तरफ से क‍ितना इजाफा होगा? हर महीने के लास्‍ट वर्क‍िंग डे को All India Consumer Price Index (AICPI) के आंकड़े लेबर म‍िन‍िस्‍ट्री (Labour Ministry) की तरफ से जारी क‍िए जाते हैं इस इंडेक्‍स को 88 केंद्रों और पूरे देश के लिए तैयार किया गया है

AICPI अप्रैल का आंकड़ा बढ़कर पहले ही 134.02 अंक पर पहुंच चुका है और अब मई के AICPI इंडेक्‍स के आकंड़े भी शुक्रवार शाम को जारी कर दिए गए हैं इसके आधार पर महंगाई भत्‍ता  (Dearness Allowance) में एकबार फिर बम्पर उछाल देखने को मिलेगा। वर्तमान में केंद्रीय कर्मचारियों को 42 फीसद की दर से महंगाई भत्ता मिल रहा है। मई में एक बार फिर से एआईसीपीआई आंकड़े में वृद्धि देखी गई है। मई 2023 के लिए एआईसीपीआई CPI-IW में आंकड़े 0.5 पॉइंट की बढ़ोतरी  रिकॉर्ड की गई है। जिसके साथ ही यह बढ़कर 134.7 हो  गया है। यानी  केंद्रीय कर्मचारियों के लिए आगामी छमाही के लिए महंगाई भत्ते में 4 फीसदी का इजाफा तय माना जा रहा है। इस हिसाब से कर्मचारियों का DA 46 फीसदी के पार पहुंच जाएगा।

इससे पहले अप्रैल तक के AICPI इंडेक्‍स आंकड़े के तहत 134.2 पॉइंट के साथ महंगाई भत्ते में वृद्धि का स्कोर 45.06 रहा था। जबकि शुक्रवार को ही जारी हुए मई के आंकड़े में हुई वृद्धि से महंगाई का प्रतिशत बढ़कर 45.57% हो गया है। ऐसे में DA में 46% की वृद्धि का पूर्वानुमान है। वहीं जून के आंकड़े जारी होने के साथ ही कर्मचारियों के डीए में और इजाफा होने की उम्मीद की जा रही है। जून के आंकड़े जुलाई महीने में जारी किए जाएंगे।

Month – Da hike

  • Jan 2023 – 43.10%
  • Feb 2023 – 43.80%
  • Mar 2023 – 44.49%
  • Apr 2023 – 45.06%
  • May 2023 – 45.57%
  • Jun 2023 – ? (इसका आंकड़ा जुलाई में आएगा )

इतना बढ़ जाएगा वेतन
अगली छमाही के लिए वृद्धि 1 जुलाई 2023 से लागू होगी। संभावना जताई जा रही है कि इसके लिए एरियर का भुगतान किया जाएगा। वहीं महंगाई भत्ते में यह साल की दूसरी वृद्धि रिकॉर्ड की जाएगी। इसके साथ ही सालाना कर्मचारियों के वेतन में ₹27312 का इजाफा देखने को मिलेगा जबकि हर महीने ₹2276 महंगाई भत्ते के रूप में उपलब्ध कराए जाएंगे। मान लीजिए कर्मचारियों का बेसिक वेतन 18000 रुपए है तो हर महीने महंगाई भत्ता बढ़कर 720 रुपए हो सकता है। वहीं सालाना इसमें 8640 रुपए की वृद्धि देखी जा सकती है।

नोट:अपने मोबाइल पर ‘नई हवा’ की खबरें नियमित प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें

कर्मचारियों को प्रथम वेतन वृद्धि 6 माह में मिलना हुआ सुनिश्चित, अब वेतन वृद्धि की होगी दो तिथियां | गहलोत मंत्रिमंडल की बैठक में मिली मंजूरी | महिला कार्मिकों के हित में हुआ ये फैसला

सरकारी कर्मचारियों के लिए लागू हुई नई लीव पॉलिसी, जानिए क्या है इसमें ख़ास | अब इतने दिनों की मिलेगी स्पेशल छुट्टी

डीग में स्थापित होगा संग्रहालय, सरकार ने मंजूर किए 4.21 करोड़ | भरतपुर के राजवंश सहित बनेंगी आठ गैलरी