एक करोड़ की रंगदारी, एसओजी के नाम पर फर्जी एफआईआर | जयपुर में RPS अधिकारी गिरफ्तार | धमकी देकर 50 लाख वसूलने का आरोप

जयपुर में RPS अधिकारी रितेश पटेल पर एसओजी के नाम से फर्जी एफआईआर बनाकर एक करोड़ की रंगदारी मांगने और 50 लाख वसूलने का आरोप। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू की।

जयपुर 

सरकारी वर्दी की आड़ में वसूली का एक सनसनीखेज खेल जयपुर में बेनकाब हुआ है। राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RPS) के एक अधिकारी पर आरोप है कि उसने एक व्यक्ति को एसओजी की फर्जी एफआईआर का डर दिखाकर एक करोड़ रुपये की मांग की और दबाव बनाकर उसमें से आधी रकम भी वसूल ली। मामला सामने आते ही जयपुर पुलिस ने आरोपी RPS अधिकारी रितेश पटेल को गिरफ्तार कर लिया है।

नए साल पर अफसरशाही को बड़ा तोहफा; राजस्थान में IAS-IPS से लेकर RPS तक प्रमोशन | 1 जनवरी से लागू होंगे आदेश | यहां देखें पूरी लिस्ट

महेश नगर थाना पुलिस ने एपीओ (अटैच्ड पुलिस ऑफिसर) चल रहे 2019 बैच के RPS अधिकारी रितेश पटेल को केसर चौराहा स्थित उनके आवास से हिरासत में लिया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि रितेश पटेल ने एसओजी के नाम से फर्जी एफआईआर तैयार कर उसे भेजी और उसी के जरिए एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी।

जयपुर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने बताया कि आरोपी पर एसओजी की फर्जी एफआईआर बनाकर शिकायतकर्ता को भेजने और रुपये की मांग करने के गंभीर आरोप हैं। प्रारंभिक जांच और पूछताछ के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि रुपये के लेनदेन के मामले में दबाव बनाने के लिए फर्जी एफआईआर का सहारा लिया गया।

सरकारी बैंक का सीनियर मैनेजर ₹3 करोड़ लेकर फरार, ऐसे किया गड़बड़झाला

शिकायतकर्ता के अनुसार, एक करोड़ की मांग में से 25 लाख रुपये नकद और 25 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर लिए गए। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि रकम कहां और किस माध्यम से ली गई, तथा इस पूरे खेल में और कौन-कौन शामिल हो सकता है।

गौरतलब है कि रितेश पटेल पहले से ही बजरी लेनदेन के एक मामले में एपीओ चल रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को रिमांड पर लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जांच पूरी होने के बाद पूरे घटनाक्रम की परतें खुलने की उम्मीद है।

नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

नए साल पर अफसरशाही को बड़ा तोहफा; राजस्थान में IAS-IPS से लेकर RPS तक प्रमोशन | 1 जनवरी से लागू होंगे आदेश | यहां देखें पूरी लिस्ट

सरकारी बैंक का सीनियर मैनेजर ₹3 करोड़ लेकर फरार, ऐसे किया गड़बड़झाला

अब टिकट खिड़की नहीं, मोबाइल ही टिकट घर | रेलवे ने दी जनरल टिकट पर छूट, रेलवन एप से खरीदने पर पड़ेगा इतना सस्ता

ठिठुरती शाम…

एक देश, एक रेलवे, एक पहचान | अब हर रेलकर्मी के पास होगा 12 अंकों का यूनिक स्मार्ट ID कार्ड | FAQ से समझें कैसा होगा ये कार्ड

2026 में कौन-सा त्योहार कब पड़ेगा, जानिए महीना-दर-महीना पूरा शेड्यूल

‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।