सैनिकों के सम्मान में एनएसएस की ठोस पहल | CTAE उदयपुर ने झंडा दिवस पर सैनिक कल्याण को सौंपे 30 हजार रुपये

राष्ट्रीय सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर CTAE उदयपुर की NSS इकाई ने सैनिक कल्याण हेतु 30,000 रुपये की सहायता राशि जिला सैनिक कल्याण कार्यालय को सौंपी।

उदयपुर 

राष्ट्रीय सशस्त्र सेना झंडा दिवस के मौके पर कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड इंजीनियरिंग (CTAE), उदयपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई ने सैनिक कल्याण के लिए एक सराहनीय कदम उठाया। एनएसएस–सीटीएई की ओर से 30,000 रुपये की सहायता राशि जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, उदयपुर को डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से सौंपी गई।

एनएसएस–सीटीएई के प्रभारी एवं कार्यक्रम अधिकारी विवेक मीणा ने बताया कि यह पूरी राशि एनएसएस स्वयंसेवकों के आपसी सहयोग और योगदान से एकत्र की गई है। झंडा दिवस के अवसर पर यह सहयोग सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके आश्रित परिवारों के कल्याण से जुड़े कार्यों में उपयोग में लिया जाएगा।

इस अवसर पर अभिषेक डोरिया, हिमांशु सैनी, कीर्ति और अखिस्ता उपाध्याय ने जिला सैनिक कल्याण कार्यालय पहुंचकर डिमांड ड्राफ्ट सौंपा। एनएसएस इकाई की इस पहल को देशसेवा और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना से जुड़ा महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

विवेक मीणा ने कहा कि एनएसएस स्वयंसेवकों का यह योगदान यह दर्शाता है कि युवा वर्ग केवल शिक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि राष्ट्र और सैनिकों के प्रति अपने दायित्व को भी गंभीरता से निभा रहा है।

नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

नए साल पर अफसरशाही को बड़ा तोहफा; राजस्थान में IAS-IPS से लेकर RPS तक प्रमोशन | 1 जनवरी से लागू होंगे आदेश | यहां देखें पूरी लिस्ट

सरकारी बैंक का सीनियर मैनेजर ₹3 करोड़ लेकर फरार, ऐसे किया गड़बड़झाला

अब टिकट खिड़की नहीं, मोबाइल ही टिकट घर | रेलवे ने दी जनरल टिकट पर छूट, रेलवन एप से खरीदने पर पड़ेगा इतना सस्ता

ठिठुरती शाम…

एक देश, एक रेलवे, एक पहचान | अब हर रेलकर्मी के पास होगा 12 अंकों का यूनिक स्मार्ट ID कार्ड | FAQ से समझें कैसा होगा ये कार्ड

2026 में कौन-सा त्योहार कब पड़ेगा, जानिए महीना-दर-महीना पूरा शेड्यूल

‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।