जयपुर
जयपुर के विश्वकर्मा थाना इलाके में मंगलवार अलसुबह बीच सड़क पति ने पत्नी के प्रेमी को चाकू से ताबड़तोड़ वार कर गोद डाला। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद हत्यारा मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
प्रेमी प्रेमिका से मिलने जयपुर पहुंचा था, इसी दौरान उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार सुबह 5 बजे दिल्ली निवासी योगेश कुमार चोरी-छिपे अपनी प्रेमिका और 3 साल की बेटी से मिलने के लिए जयपुर पहुंचा। योगेश बस से विश्वकर्मा रोड नंबर 17 स्थित उद्योग विहार बस स्टैंड पर उतरा और उसे लेने के लिए उसकी प्रेमिका भी बस स्टैंड पहुंची। जैसे ही दोनों बस स्टैंड से उद्योग नगर की तरफ बढ़े तभी प्रेमिका का पति करण भी अपनी पत्नी का पीछा करते हुए वहां तक पहुंच गया।
इसके बाद करण ने योगेश के साथ अपनी पत्नी को देखकर पहले पत्नी के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। इस दौरान जब योगेश बीच-बचाव करने आया तो करण ने चाकू निकालकर योगेश पर ताबड़तोड़ वार कर उसे गोद डाला। इससे योगेश की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद करण मौके से फरार हो गया। सड़क पर खून से सना शव देखकर राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
कुछ दिन पहले ही पत्नी के अवैध संबंधों चला पता
पुलिस ने बताया कि जब करण की पत्नी से पूछताछ की गई तो तो यह बात सामने आई कि करण को कुछ दिन पहले ही उसकी पत्नी और योगेश के प्रेम प्रसंग व अवैध संबंधों का पता चला था। इसके चलते करण ने फोन पर योगेश को यह धमकी दी थी कि वह जिस भी दिन जयपुर आएगा वह उसका आखिरी दिन होगा।
21 दिसंबर को जयपुर आने को कहा था
पड़ताल में सामने आया है कि महिला के एक तीन साल की बेटी है। करण को शक था कि यह बेटी योगेश और उसकी पत्नी के नाजायज संबंधों से है। पिछले दिनों बच्ची का जन्मदिन था। तब योगेश बच्ची से मिलने जयपुर नहीं आ सका था। उसने महिला को 21 दिसंबर को सुबह जयपुर आने की बात कही थी।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- चिंगारी बनी काल: भरतपुर में शॉर्ट सर्किट ने बुझा दिया पूरा घर | एक ही दिन में अनाथ हुए दो मासूम, मां-बाप दोनों की दर्दनाक मौत
- 49 दिन बाद खुला ‘तेल का दरवाज़ा’: होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान का बड़ा फैसला | तेल-गैस कीमतें धड़ाम, भारत को मिली राहत—जेब पर कम होगा दबाव
- नागरिकता विवाद फिर भड़का: राहुल गांधी पर FIR का आदेश | इलाहाबाद हाईकोर्ट लखनऊ बेंच सख्त—CBI जांच के निर्देश, पुराने फैसले पर नया मोड़
- डमी उंगलियां, नकली रेटिना और फर्जी सिग्नेचर | जयपुर से भादरा तक फैला ‘डिजिटल धोखे’ का जाल, ATS ने दबोचा मास्टरमाइंड
- होटल के कमरे में खून का खेल | 1.5 घंटे की मुलाकात बनी मौत की कहानी… प्रेमिका ने ही प्रेमी का गला रेत दिया
- 100 KM सिर्फ 15 मिनट में! | अब आसमान से दौड़ेगा आपका रोज का सफर… भारत में ‘एयर टैक्सी’ की नई उड़ान
- SDM दफ्तर में रिश्वत का जाल: 60 हजार लेते ही दबोची गई अफसर | बैग से निकले 4 लाख, ACB का बड़ा ट्रैप
- बचत नहीं तो भविष्य अधूरा: होटल में जुटे शहर के दिमाग | निवेश के गुर सीखे, समय पर आने वालों को मिला इनाम
- हिजाब OK, बिंदी-तिलक NO? Lenskart की ग्रूमिंग गाइड पर बवाल | 27 पन्नों की पॉलिसी लीक, सोशल मीडिया पर भड़का विवाद
- नाम से खेल, जेब पर वार: बिना बताए बना दिया लोन का गारंटर | बैंक का फोन आया तो 72 साल के बुजुर्ग के उड़ गए होश
