गुमला
प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती। अगर इंसान में किसी काम को करने की लगन हो और वह ठान ले तो उसे आसानी से पूरा किया जा सकता है।
यह नन्हीं प्रतिभा है आरोही खण्डेलवाल, जो मात्र 7 साल की है और पहली कक्षा में पढ़ रही है। यह इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड के साथ ही एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी अपना नाम दर्ज करवा चुकी है। अब इसका नाम व्लर्ड रिकॉर्ड ऑफ बुक में भी दर्ज हो गया है। इस नन्हीं प्रतिभा ने मात्र 1 मिनट 58 सैकण्ड में हनुमान चालीसा पढ़कर विश्व रिकॉर्ड बना लिया है।
झारखण्ड के गुमला निवासी आरोही खण्डेलवाल को उसकी इस उपलब्धि के लिए वहां के उपायुक्त शिविर सिन्हा ने मैडल पहनाकर और प्रमाण-पत्र भेंटकर अपने कार्यालय में सम्मानित किया।
आज हम आपकी मुलाकात एक ऐसी बाल प्रतिभा से करा रहे हैं, जिसने बहुत छोटी उम्र में ऐसा काम किया है, जिसे सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। उसने अपना, अपने घर-परिवार का तो नाम रोशन किया ही है। समाज भी आज इस नन्हीं प्रतिभा पर गौरवान्वित है।
झारखण्ड के गुमला निवासी व्यापारी रूपेश खण्डेलवाल और श्रीमती सीमा खण्डेलवाल के घर 9 दिसम्बर, 2014 को जन्मी आरोही खण्डेलवाल अभी मात्र पहली कक्षा में पढ़ रही है, लेकिन बहुत कम उम्र में उसने ऐसा पाठ पढ़ा दिया है, जो बड़े-बड़ों को सोचने को मजबूर करता है। नन्हीं आरोही ने मात्र 1 मिनट 58 सैकण्ड में पूरा हनुमान चालीसा सुनाकर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड और एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज करा लिया है।
स्व. हरिओम खण्डेलवाल और श्रीमती मंजू देवी खण्डेलवाल की पोती एवं शिवाय की बहन आरोही धार्मिक प्रवृति की है। आरोही को पेंटिंग के साथ नृत्य का भी शौक है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- RGHS की ‘पावरफुल मैडम’ पर जांच का शिकंजा | इंपैनलमेंट से रिकवरी माफी तक के फैसले जांच के घेरे में
- 5 सेकंड में उजड़ गया दोस्तों का सफर | बालाजी के दर्शन कर लौट रही SUV हवा में उछली, पलटते ही एक की मौत
- बस ऑपरेटरों ने फिर थामा मेघराज मुखिया का हाथ | लगातार तीसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए
- हाईवे पर ‘हफ्ता वसूली’ का खेल | ट्रैक्टर-ट्रॉली वालों से महीने की बंधी लेते ट्रैफिक इंचार्ज एसीबी के जाल में फंसा
- प्रेम, भक्ति और कला-संस्कृति की परम्पराओं से जोड़ता है उपन्यास ‘राग कसूमल’: प्रो आदित्य कुमार गुप्ता
- आमने-सामने की ऐसी टक्कर कि कार आग का गोला बन गई | ट्रक-ऑल्टो भिड़ंत में पति, पत्नी और बेटे सहित 4 की दर्दनाक मौत, रिंग रोड पर चीखों का मंजर
- अब शिकायत लिखनी नहीं पड़ेगी… बस बोलिए | ‘समाधान दीदी’ से मातृभाषा में दर्ज होगी सरकारी शिकायत, सिस्टम में AI की नई क्रांति
- ‘शह-मात’ के खेल ने खींचे नन्हे दिमाग | दिवंगत महेश दत्त पाराशर की स्मृति में दो दिवसीय शतरंज शिविर में उत्साह
- राजस्थान पुलिस के ‘सुपर कॉप्स’ की लिस्ट जारी, पहली बार किसी अभियोजन अधिकारी को डीजीपी डिस्क | किसी को पहली बार मिला सम्मान, कोई तीसरी बार भी डीजीपी डिस्क जीत ले गया | यहां देखें पूरी लिस्ट
- सूरज को निगल गई रेत की दीवार | दोपहर में छाया ऐसा अंधेरा कि गाड़ियों को जलानी पड़ी हेडलाइट | देखें ये वीडियो
