अजब-गजब
एक वकील ने अपनी शादी का एक अनूठा कार्ड ही छपवा दिया। शादी का यह अनोखा कार्ड इसके यूनिक कंटेंट की वजह से खूब चर्चा में है। इसलिए यह कार्ड देखने व पढ़ने में काफी रोचक भी हो गया है। आम तौर पर आपने देखा होगा कि शादी के कार्ड में मेहमानों से विवाह में शामिल होने की अपील की जाती है, लेकिन इस कार्ड में बिल्कुल उल्टा है। आइए जानते हैं कि इस कार्ड में आखिर ऐसा क्या है?
इस शादी के कार्ड को असम के एक वकील ने छपवाया है, जिसे पढ़ने के बाद लोग हैरान भी हैं और खूब मजे भी ले रहे हैं। इस शादी के कार्ड को संविधान थीम पर बनाया गया है। कार्ड की खास बात ये है कि इस कार्ड में विवाह से संबंधित कानून व अधिकारों का उल्लेख किया गया है। इस तरह का कार्ड पहली बार देखने को मिला है जिसमें शादी से पहले ही विवाह के अधिकार व कानूनों के बारे में जानकारी अंकित की गई हो।
अपनी शादी को अलग और यादगार बनाने के लिए वकील ने पति पत्नी के समानता को दर्शाते हुए कार्ड में न्याय का तराजू बनाया है जिसमें दोनों ओर दूल्हा और दुल्हन दोनों के नाम बराबर से लिखे हुए हैं।
अपनी शादी के इस कार्ड में वकील ने लिखवाया है कि- ‘विवाह का अधिकार भारतीय संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत जीवन के अधिकार का एक घटक है। मेरे लिए इस मौलिक अधिकार का उपयोग करने का समय रविवार 28 नवंबर 2021 को है।’
आगे कार्ड में वकील ने लिखवाया है कि- ‘मैं आप सब से अपील करता हूं कि अनुच्छेद 19 (i) (B) (शांतिपूर्वक और बिना हथियारों के इकट्ठा होने का अधिकार) के तहत उपस्थित हों और अपना आशीर्वाद दें।’
सिर्फ यही नहीं कार्ड में ये भी लिखा गया है कि जब वकीलों की शादी होती है तो वे हां नहीं कहते हैं, बल्कि कहते हैं, ‘हम नियम और शर्तों को स्वीकार करते हैं। अब ये अनोखा शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस कार्ड को पढ़कर लोग जमकर मजे ले रहे हैं।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- RGHS की ‘पावरफुल मैडम’ पर जांच का शिकंजा | इंपैनलमेंट से रिकवरी माफी तक के फैसले जांच के घेरे में
- 5 सेकंड में उजड़ गया दोस्तों का सफर | बालाजी के दर्शन कर लौट रही SUV हवा में उछली, पलटते ही एक की मौत
- बस ऑपरेटरों ने फिर थामा मेघराज मुखिया का हाथ | लगातार तीसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए
- हाईवे पर ‘हफ्ता वसूली’ का खेल | ट्रैक्टर-ट्रॉली वालों से महीने की बंधी लेते ट्रैफिक इंचार्ज एसीबी के जाल में फंसा
- प्रेम, भक्ति और कला-संस्कृति की परम्पराओं से जोड़ता है उपन्यास ‘राग कसूमल’: प्रो आदित्य कुमार गुप्ता
- आमने-सामने की ऐसी टक्कर कि कार आग का गोला बन गई | ट्रक-ऑल्टो भिड़ंत में पति, पत्नी और बेटे सहित 4 की दर्दनाक मौत, रिंग रोड पर चीखों का मंजर
- अब शिकायत लिखनी नहीं पड़ेगी… बस बोलिए | ‘समाधान दीदी’ से मातृभाषा में दर्ज होगी सरकारी शिकायत, सिस्टम में AI की नई क्रांति
- ‘शह-मात’ के खेल ने खींचे नन्हे दिमाग | दिवंगत महेश दत्त पाराशर की स्मृति में दो दिवसीय शतरंज शिविर में उत्साह
- राजस्थान पुलिस के ‘सुपर कॉप्स’ की लिस्ट जारी, पहली बार किसी अभियोजन अधिकारी को डीजीपी डिस्क | किसी को पहली बार मिला सम्मान, कोई तीसरी बार भी डीजीपी डिस्क जीत ले गया | यहां देखें पूरी लिस्ट
- सूरज को निगल गई रेत की दीवार | दोपहर में छाया ऐसा अंधेरा कि गाड़ियों को जलानी पड़ी हेडलाइट | देखें ये वीडियो
