लोहागढ़ स्टेडियम में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के तीसरे दिन बॉक्सिंग रिंग में रोमांचक मुकाबले

भरतपुर के लोहागढ़ स्टेडियम में आयोजित 5वें खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के तीसरे दिन बॉक्सिंग मुकाबलों में बालक-बालिका वर्ग के चैंपियनों ने शानदार प्रदर्शन किया। कुल 384 प्रतिभागियों की मौजूदगी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने आयोजन को भव्य बनाया।

भरतपुर (संजीव चीनिया )

भारत सरकार, राजस्थान सरकार और राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद के संयुक्त तत्वावधान में लोहागढ़ स्टेडियम में आयोजित 5वें खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का तीसरा दिन बॉक्सिंग मुकाबलों के नाम रहा। देशभर के विश्वविद्यालयों से आए 240 खिलाड़ी और 144 ऑफिशियल (कुल 384 प्रतिभागी) बुधवार को रिंग के आसपास जुटे, जहां बालक और बालिका वर्ग के मुक्केबाजों ने अपने दम-खम से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

अतिरिक्त कलक्टर शहर राहुल सैनी ने बताया कि तीसरे दिवस बॉक्सिंग के मुकाबलों की शुरुआत के साथ ही रिंग पर कई रोमांचक भिड़ंतें देखने को मिलीं। बालक और बालिका श्रेणियों में अलग-अलग वज़न वर्गों के चैंपियन अपने अगले राउंड में जगह बनाने के लिए पूरी ताकत से भिड़े। इसी दौरान पर्यटन विभाग की ओर से हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने स्टेडियम में उत्साह दोगुना कर दिया।

भजनलाल सरकार का बड़ा मास्टरस्ट्रोक | अनुकंपा नियुक्ति, प्रवासियों की नई पॉलिसी और ट्रेड प्रमोशन सहित किए ये अहम फैसले

बालक वर्ग मुकाबले — रिंग में युवा मुक्केबाजों की दहाड़

  • 48–51 किग्रा: अंशुल (जी.के.यू.)
  • 51–54 किग्रा: प्रियांशु (एस.यू.जे.एच.)
  • 54–57 किग्रा: अक्क्षत (पी.यू.सी.)
  • 57–60 किग्रा: सागर (एल.पी.यू.)
  • 60–63.5 किग्रा: गौरीश (एस.यू.)
  • 63.5–67 किग्रा: आशीष सैनी (सी.डी.एल.यू.एस.)
  • 67–71 किग्रा: प्रियांशु (जी.एन.ए.यू.पी.)
  • 71–75 किग्रा: आर्यन यादव (एस.यू.एच.आर.)
  • 75–80 किग्रा: अक्षय कुमार (पी.यू.सी.)
  • 80–86 किग्रा: ईशू गौतम (जे.के.यू.)
  • 86–92 किग्रा: रिशव (एम.जी.के.वी.)
  • 92 किग्रा से अधिक: मनीष (एस.जे.जे.टी.यू.)

बालिका वर्ग मुकाबले — हिम्मत और हुनर का शानदार प्रदर्शन

  • 45–48 किग्रा: जानवी (यू.ओ.एम.एम.)
  • 48–50 किग्रा: तमन्ना (एल.पी.यू.)
  • 50–52 किग्रा: मोहिनी (एस.यू.एच.आर.)
  • 52–54 किग्रा: सुनीता (एम.जी.एस.यू.)
  • 54–57 किग्रा: चारू यादव (यू.ओ.ई.एम.)
  • 57–60 किग्रा: वैष्णवी (एस.पी.पी.यू.)
  • 60–63 किग्रा: गरिमा (बी.पी.एस.एम.वी.)
  • 63–66 किग्रा: अर्शदीप कौर (जी.एन.डी.यू.ए.)
  • 66–70 किग्रा: कोमल (एस.एस.जे.यू.)
  • 70–75 किग्रा: श्वेता (एम.डी.एस.यू.आर.)
  • 75–81 किग्रा: अंजलि (के.यू.के.)
  • 81 किग्रा से अधिक: इश्पिता विक्रम (सी.एस.एम.यू.के.)

इन सभी मुकाबलों ने यह साफ कर दिया कि खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में मुक्केबाजी का स्तर लगातार ऊंचा हो रहा है और नई पीढ़ी के खिलाड़ी देश को अंतरराष्ट्रीय पटल पर नई पहचान देने को तैयार हैं।

नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

भजनलाल सरकार का बड़ा मास्टरस्ट्रोक | अनुकंपा नियुक्ति, प्रवासियों की नई पॉलिसी और ट्रेड प्रमोशन सहित किए ये अहम फैसले

कानून की किताब में जो धारा है ही नहीं… उसी पर दे दिया तलाक! हाईकोर्ट सख्त; बोला- फैमिली कोर्ट जज ने ‘काल्पनिक 28A’ के नाम पर तोड़ी शादी, डिक्री तुरंत रद्द—अब वैवाहिक कानूनों की ट्रेनिंग अनिवार्य

HRA–CCA पर सरकार का कड़ा डंडा | गलत भुगतान वाले सभी कर्मचारियों से अब रिकवरी होगी, विभागों में मची खलबली

सरकार का बड़ा फैसला: अब सैलरी स्लिप की तरह हर महीने मिलेगी पेंशन स्लिप | जानिए किस बड़ी वजह से उठाया गया ये सख्त कदम

हर फोन में सरकार की ‘डिजिटल आंख’ अनिवार्य | DoT ने स्मार्टफोन कंपनियों को संचार साथी ऐप प्री-इंस्टॉल करने का आदेश दिया, डिलीट भी नहीं कर सकेंगे यूज़र

तबादलों में अब नहीं चलेगा मनमाना खेल | हिमाचल में अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए नई ट्रांसफर पॉलिसी जल्द, एरियर भुगतान पर CM ने दी ये बड़ी अपडेट

‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।