राजस्थान सरकार ने महंगाई भत्ता 2% बढ़ाकर 60% किया, 7 लाख से ज्यादा कर्मचारियों और 5 लाख पेंशनर्स को मिलेगा लाभ।
जयपुर
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा राज्य सरकार ने गुरुवार को महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) में 2 प्रतिशत वृद्धि को मंजूरी दे दी । इस फैसले से राज्य के लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स को सीधा लाभ मिलेगा।
मौसम में बड़ा बदलाव तय | अल-नीनो की दस्तक से भारत के मानसून पर संकट
अब सातवें वेतनमान के अंतर्गत राज्य कर्मचारियों और पेंशनर्स को 1 जनवरी 2026 से 58 प्रतिशत की जगह 60 प्रतिशत महंगाई भत्ता/राहत देय होगा। इस निर्णय से करीब 7.02 लाख कार्मिक और 5.44 लाख पेंशनर्स लाभान्वित होंगे। पंचायत समिति और जिला परिषद के कर्मचारियों को भी इस बढ़ोतरी का फायदा मिलेगा।
सरकार के आदेश के अनुसार, कर्मचारियों को बढ़े हुए महंगाई भत्ते का नकद भुगतान जून में मिलने वाले मई 2026 के वेतन के साथ किया जाएगा। वहीं, 1 जनवरी से 30 अप्रैल 2026 तक के चार माह का एरियर संबंधित कर्मचारियों के सामान्य प्रावधायी निधि (GPF) खाते में जमा कराया जाएगा।
आपत्तिजनक वीडियो विवाद में बड़ा एक्शन | हाई कोर्ट ने जज को किया सस्पेंड, ट्रांसफर भी तय
मीठा हुआ फीका! चीनी से दूरी बढ़ा रहा देश | गुड़ की मिठास ने बदल दिया पूरा खेल
पेंशनर्स को 1 जनवरी 2026 से महंगाई राहत का नकद भुगतान सीधे दिया जाएगा।
सरकार के इस फैसले से कर्मचारियों और पेंशनर्स को राहत तो मिलेगी ही, वहीं राज्य सरकार पर करीब 1156 करोड़ रुपये का वार्षिक वित्तीय भार भी आएगा।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
SGB निवेशकों के लिए सुनहरा मौका | RBI ने खोली एग्जिट विंडो, 200% से ज्यादा रिटर्न
100 KM सिर्फ 15 मिनट में! | अब आसमान से दौड़ेगा आपका रोज का सफर… भारत में ‘एयर टैक्सी’ की नई उड़ान
‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।
