कैंपस में हेल्दी फूड का अलार्म बजा | FSSAI अधिकारी ने छात्राओं को सिखाए ‘कम नमक-कम चीनी-कम तेल’ के मंत्र

रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय (RD Girls College), भरतपुर में FSSAI अधिकारी महेश शर्मा द्वारा खाद्य सुरक्षा, मिलावट, हेल्दी ईटिंग और मिलेट्स पर जागरूकता सत्र आयोजित। छात्राओं को “कम नमक-कम चीनी-कम तेल” अपनाने की सलाह।

भरतपुर 

रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में  गृह विज्ञान विभाग और सांस्कृतिक समिति ने मिलकर खाद्य सुरक्षा और स्वस्थ्य आहार आदतों पर एक जागरूकता सत्र आयोजित किया—यानी वही मुद्दा, जो किताबों में पढ़ने से ज्यादा किचन में समझ आता है।

अध्यक्षता संभालते हुए प्राचार्या डॉ. मधु शर्मा ने छात्राओं को सीधे और साफ शब्दों में बताया कि आज की भागदौड़ में संतुलित, सुरक्षित और स्वच्छ भोजन सिर्फ विकल्प नहीं, जीवनशैली का अनिवार्य हिस्सा है। उन्होंने छात्राओं को घर का ताज़ा और पोषक भोजन अपनाने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता और मुख्य अतिथि के रूप में महेश शर्मा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी (FSSAI) ने बेहद सरल भाषा में वो बातें समझाईं, जिन्हें हम रोज देखते हैं लेकिन नजरअंदाज कर देते हैं। उन्होंने कहा कि फास्ट फूड का फैशन जितना तेज़ है, उससे ज्यादा तेज़ उसकी वजह से बढ़ती बीमारियाँ हैं।
उनका सुझाव—छोटी-छोटी आदतें बदलो:
✔ घर का ताज़ा भोजन
✔ कम तला-भुना खाना
✔ नियमित समय पर भोजन
✔ और सबसे अहम—लेबल पढ़ना मत भूलो!

उन्होंने मिलावट के असली खतरे भी बताए—तेल, दूध, मसाले, मिठाइयाँ…किसी में भी मिलावट मिल जाए तो हैरानी नहीं। इसलिए हर पैकेट चेक करें—एक्सपायरी डेट, बैच नंबर, हरा/लाल चिन्ह और FSSAI मार्क

शर्मा ने चेताया कि आजकल लोग तेल, चीनी और नमक का ऐसा इस्तेमाल कर रहे हैं जैसे यह मुफ्त में बंट रहा हो। इससे मोटापा, हाई BP और डायबिटीज जैसी समस्याएँ बढ़ रही हैं। उन्होंने छात्राओं को “कम नमक-कम चीनी-कम तेल” का मंत्र जीवन में अपनाने की सलाह दी।

अंत में उन्होंने कहा कि रोजमर्रा की थाली में मिलेट्स—रागी, बाजरा, ज्वार—को शामिल करें, ताकि शरीर को सही पोषण और लंबी ऊर्जा मिल सके।

कार्यक्रम की संयोजिका श्रीमती साधना शर्मा ने मिलेट्स और स्वस्थ भोजन प्रणाली के महत्व पर विस्तार से चर्चा की, जबकि सुश्री पुनीता खंडूरी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर डॉ. लालाशंकर गयावल, डॉ. कविता आचार्य, श्री मानसिंह मीणा,  देवेंद्र गहलोत, डॉ. भारतभूषण, सुश्री अंशुलता बंसल, सुश्री प्रिया शर्मा, वीरेन्द्र पाल टांक, सुश्री रूपाली उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में छात्राएँ उपस्थित रहीं।

नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

भजनलाल सरकार का बड़ा मास्टरस्ट्रोक | अनुकंपा नियुक्ति, प्रवासियों की नई पॉलिसी और ट्रेड प्रमोशन सहित किए ये अहम फैसले

कानून की किताब में जो धारा है ही नहीं… उसी पर दे दिया तलाक! हाईकोर्ट सख्त; बोला- फैमिली कोर्ट जज ने ‘काल्पनिक 28A’ के नाम पर तोड़ी शादी, डिक्री तुरंत रद्द—अब वैवाहिक कानूनों की ट्रेनिंग अनिवार्य

HRA–CCA पर सरकार का कड़ा डंडा | गलत भुगतान वाले सभी कर्मचारियों से अब रिकवरी होगी, विभागों में मची खलबली

सरकार का बड़ा फैसला: अब सैलरी स्लिप की तरह हर महीने मिलेगी पेंशन स्लिप | जानिए किस बड़ी वजह से उठाया गया ये सख्त कदम

हर फोन में सरकार की ‘डिजिटल आंख’ अनिवार्य | DoT ने स्मार्टफोन कंपनियों को संचार साथी ऐप प्री-इंस्टॉल करने का आदेश दिया, डिलीट भी नहीं कर सकेंगे यूज़र

‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।