कोलंबो में भरतपुर के डॉ. दीपक सिंह ने रचा इतिहास | वर्ल्ड पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में भारत को दिलाए 3 गोल्ड

कोलंबो में आयोजित वर्ल्ड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2025 में भरतपुर के प्रोफेसर डॉ. दीपक सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 गोल्ड मेडल जीते। 15 देशों के 300 खिलाड़ियों के बीच राजस्थान से अकेले उतरे खिलाड़ी ने भारत का मान बढ़ाया।

भरतपुर 

World Powerlifting के तत्वावधान में 27–30 नवंबर, होटल ताज विवांता, कोलंबो में आयोजित World Powerlifting Championship 2025 में भारत के 60 प्रतिभागियों के साथ राजस्थान से अकेले उतरे डॉ. दीपक सिंह ने इतिहास लिख दिया।
उन्होंने बेंच प्रेस और फुल पावरलिफ्टिंग में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 3 गोल्ड मेडल झटके।

World Powerlifting एक मान्यता प्राप्त अंतरराष्ट्रीय संस्था है, जिसमें 50 से अधिक देशों की एसोसिएशन जुड़ी हैं। इस बार चैंपियनशिप में 15 देशों के लगभग 300 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। ऑस्ट्रेलिया, रूस, अमेरिका, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, नेपाल, श्रीलंका, भारत, फिलीपींस—सभी के चोटी के खिलाड़ियों के बीच डॉ. दीपक सिंह लगातार शीर्ष पर बने रहे।

सफलता की यह लड़ी यहीं नहीं रुकी

  • जुलाई 2025, मिदनापुर (वेस्ट बंगाल) – नेशनल पावरलिफ्टिंग में 3 गोल्ड
  • 15–18 अगस्त, काठमांडू (नेपाल) – एशियन पावरलिफ्टिंग में 3 गोल्ड, 2 सिल्वर, 1 ब्रॉन्ज
  • इससे पहले 2020, अमरावती (महाराष्ट्र) – वर्ल्ड पावरलिफ्टिंग में 1 सिल्वर
  • 2024 नेशनल आर्म रेसलिंग – 1 गोल्ड + 1 सिल्वर

इन्हीं उपलब्धियों की बदौलत उन्हें वर्ल्ड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2025 में प्रतिनिधित्व का अवसर मिला।

खेल और सेवा—दोनों मोर्चों पर अग्रणी

डॉ. दीपक सिंह न सिर्फ उत्कृष्ट खिलाड़ी हैं, बल्कि विभाग में राज्य की क्षय उन्मूलन फोर्स STF के चेयरमैन का दायित्व भी संभालते हैं। श्वसन रोग विशेषज्ञ के रूप में उन्हें अमेरिकन कॉलेज ऑफ चेस्ट फिजिशियंस द्वारा 2012, 2013 और 2014 में सम्मान मिल चुका है। राज्यस्तरीय और नेशनल मेडिकल कॉन्फ्रेंस/सेमिनार में भी वह लगातार शिक्षक के रूप में योगदान देते रहते हैं।

नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

कानून की किताब में जो धारा है ही नहीं… उसी पर दे दिया तलाक! हाईकोर्ट सख्त; बोला- फैमिली कोर्ट जज ने ‘काल्पनिक 28A’ के नाम पर तोड़ी शादी, डिक्री तुरंत रद्द—अब वैवाहिक कानूनों की ट्रेनिंग अनिवार्य

HRA–CCA पर सरकार का कड़ा डंडा | गलत भुगतान वाले सभी कर्मचारियों से अब रिकवरी होगी, विभागों में मची खलबली

सरकार का बड़ा फैसला: अब सैलरी स्लिप की तरह हर महीने मिलेगी पेंशन स्लिप | जानिए किस बड़ी वजह से उठाया गया ये सख्त कदम

हर फोन में सरकार की ‘डिजिटल आंख’ अनिवार्य | DoT ने स्मार्टफोन कंपनियों को संचार साथी ऐप प्री-इंस्टॉल करने का आदेश दिया, डिलीट भी नहीं कर सकेंगे यूज़र

तबादलों में अब नहीं चलेगा मनमाना खेल | हिमाचल में अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए नई ट्रांसफर पॉलिसी जल्द, एरियर भुगतान पर CM ने दी ये बड़ी अपडेट

‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।