जयपुर की पर्वतारोही निवेदिता कौर ने 20 हजार फीट ऊंचे पर्वत शिखर जो जोंगो और कांग यात्से 2 पर फहराया तिरंगा

जयपुर 

राजस्थान की राजधानी जयपुर के मानसरोवर निवासी युवा पर्वतारोही निवेदिता कौर ने इस बार लद्दाख में 20हजर फीट से ऊंचे दो पर्वत शिखरों पर महज 5 दिन के अंतराल में पर्वतारोहण कर तिरंगा फहराया।

सितम्बर में इस तिथि से शुरू हो रही है शारदीय नवरात्रि, जानें इस बार किस पर सवार होकर आएंगी मां

निवेदिता कौर ने अपने इस ट्विन पीक चैलेंज की शुरुआत लेह से की। यह एक्सपीडिशन 15 दिन का था। इस एक्सपीडिशन में लद्दाख के हेमिस नेशनल पार्क में स्थित मांउट जो जोंगो और कांग यात्से 2 पर उन्होंने सफलतापूर्वक मिशन को अंजाम दिया।

निवेदिता 20470ft ऊंची माउंट जो जोंगो की छोटी पर 11 अगस्त को पहुंची। इसके बाद उन्होंने 15 अगस्त 2022 को 20570ft ऊंची माउंट कांग यात्से 2  पर्वत शिखर पर पहुंच कर  स्वतन्त्रता दिवस के पावन अवसर पर तिरंगा फहराया। इसी के साथ मांउट कांग यात्से के बेस कैंप पर 75 सूर्य नमस्कार कर आजादी के 75 वर्ष को समर्पित किए।

‘फिल्मफेयर’ ने कंगना रनौत को भेजा अवॉर्ड नॉमिनेशन का खत, एक्ट्रेस बोली- नहीं चाहिए करप्ट प्रैक्टिस को प्रोत्साहित करने वाला ऐसा अवॉर्ड | जानिए फिर इसके बाद क्या हुआ

इसी के साथ अपने इनिशिएटिव, सूर्य नमस्कार, Anytime Anywhere Anyone ko जारी रखा। इससे पहले निवेदिता कौर ने उदयपुर निवासी कार्तिक खंडेलवाल के साथ हिमालय पर्वतमाला में समुद्रतल से 17,163 फीट की ऊंचाई पर सूर्य नमस्कार किए थे। उन्होंने सूर्य नमस्कार माउंट यूनम एक्सपीडिशन के दौरान किए। माउंट यूनम हिमाचल प्रदेश के लाहौल जिले में स्थित है।

निवेदिता कौर जयपुर के मानसरोवर में रहती हैं। वह  काउन्सलिंग साइकोलॉजिस्ट एंड आउटडोर इंस्ट्रकटर हैं। पर्वतारोहण में दिलचस्पी होने के कारण उन्होंने Basic Mountaineering course, Advance mountaineering course, search and Rescue course कामयाबी के साथ पूरा किया। वह NCC air wing cadet भी रही हैं। University Topper रही निवेदिता महारानी कॉलेज की स्डूडेंट रही हैं। उनके पिता का निधन हो चुका है। ऐसे स्थिति में मां सुरजीत कौर तथा बड़े भाई प्रभुदयाल सिंह ने support किया।

UGC के इस फैसले से विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में प्रोफेसर बनना हुआ और आसान, डिटेल में जानिए क्या हुआ फैसला

दो सरकारी बैंकों की फर्जी ब्रांच ही खोल दी, घूस लेकर कर्मचारियों की भर्ती तक कर ली, फिर ऐसे हुआ भंडाफोड़

‘फिल्मफेयर’ ने कंगना रनौत को भेजा अवॉर्ड नॉमिनेशन का खत, एक्ट्रेस बोली- नहीं चाहिए करप्ट प्रैक्टिस को प्रोत्साहित करने वाला ऐसा अवॉर्ड | जानिए फिर इसके बाद क्या हुआ

सितम्बर में इस तिथि से शुरू हो रही है शारदीय नवरात्रि, जानें इस बार किस पर सवार होकर आएंगी मां

महिला जज को घूरता था, पीछा करता था, गंदे मैसेज भेजता था वकील, चेताने पर भी नहीं माना, FIR दर्ज

रेलवे में बड़ा बदलाव, अब कर्मचारी लिखेंगे अपने अफसरों की CR, दायरे में आएंगे 20 हजार अफसर, यहां डिटेल में समझिए नई व्यवस्था

टैक्सपेयर्स की रियायत खत्म कर मुक्त टैक्स सिस्टम लागू कर सकती है सरकार

वकील ने कहा- कोर्ट को बाजार मत बनाइए जज साहब! जज बोले- ‘आंखें मत दिखाओ, जेल भेज दूंगा’