आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए गहलोत सरकार पूरी तरह इलेक्शन मोड़ पर है। ताबड़तोड़ घोषणाओं के बाद अब उसने ब्यूरोक्रेसी में भारी फेरबदल करते हुए सोमवार को 74 IAS अफसरों के तबादले कर दिए। कई जिलों के कलक्टर बदल दिए गए हैं। सरकार ने पंद्रह नए जिलों की सुध लेते हुए उनमें विशेषाधिकारी लगा दिए हैं।
जारी सूची के अनुसार भ्रष्टाचार का आरोप लगने के बाद शहरी विकास विभाग के प्रमुख सचिव कुंजीलाल मीणा को उनके पद से हटाकर अब आईजीपीआरएस में महानिदेशक बनाया गया है। टी.रविकांत को UDH की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। नीचे देखिए ट्रांसफर लिस्ट
जयपुर और जोधपुर शहर के जो दो-दो अलग-अलग जिले बने थे, उनमें ओएसडी की नियुक्तियां नहीं की गई हैं। जयपुर विकास प्राधिकरण में आयुक्त रवि जैन को भी पद से हटाकर उनकी जगह जोगाराम को जेडीसी लगाया है।