भरतपुर: आरडी गर्ल्स कॉलेज में जागरूकता संगोष्ठी | PCPNDT एक्ट, छात्रवृत्ति योजना, उज्ज्वला व लखपति दीदी पर छात्राओं को मिली जानकारी

भरतपुर 

भरतपुर के रामेश्वर देवी कन्या महाविद्यालय (RD Girls College) में महिला अध्ययन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में एवं आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा राजस्थान, जयपुर के निर्देशानुसार राजस्थान राज्य महिला नीति 2021 के अंतर्गत लिंग चयन प्रतिषेध अधिनियम-1994 (PCPNDT ACT), विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं एवं उज्ज्वला व लखपति दीदी योजना विषय पर व्याख्यान कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. मधु शर्मा ने की। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाएं आत्मविश्वास से आगे बढ़ें, आत्मसम्मान बनाए रखें और परिवार की महिला सदस्यों को भी इस एक्ट व योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक करें। उन्होंने छात्रवृत्ति योजनाओं का सही लाभ उठाने के लिए छात्राओं को प्रेरित किया।

जिला समन्वयक प्रवीण कुमार ने लिंग चयन प्रतिषेध अधिनियम-1994 विषय पर व्याख्यान देते हुए बताया कि यह कानून कन्या भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक कुरीति को रोकने के लिए बना है। भ्रूण चयन में अवैध सोनोग्राफी मशीनों के इस्तेमाल पर टोल फ्री नं. 104 व 108 पर शिकायत की जा सकती है। सही सूचना देने पर इनाम का प्रावधान है, वहीं भ्रूण परीक्षण करवाने वालों के खिलाफ कड़ी सजा तय है।

द्वितीय वक्ता विनय खण्डेलवाल (सहायक आचार्य, समाजशास्त्र) ने छात्राओं को काली बाई भील स्कूटी योजना, देवनारायण स्कूटी योजना, स्वामी विवेकानन्द छात्रवृत्ति जैसी विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही उन्होंने महिला उज्ज्वला योजना और लखपति दीदी योजना पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इनसे छात्राएं भविष्य में रोजगार प्रारंभ कर सकती हैं और समाज में मानव तस्करी जैसी समस्याओं को रोकने में योगदान दे सकती हैं।

महिला अध्ययन प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. निशा गोयल ने प्रकोष्ठ की गतिविधियों व उद्देश्य से अवगत कराया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सरोज ने किया तथा अंत में धन्यवाद ज्ञापन डॉ. कविता आचार्य द्वारा प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राओं के साथ-साथ संकाय सदस्य डॉ. सुनील गुप्ता, डॉ. अन्जु पाठक, डॉ. अलका गोयल, श्री दीवान सिंह, श्री देवेन्द्र गहलोत, श्री भरतभूषण, श्री निशान्त सिंह चौहान, श्रीमती अंशु गुप्ता, श्रीमती संतोष, डॉ. पूजा, सुश्री प्रिया, सुश्री प्रीति, सुश्री अंशुलता बंसल, वीरेन्द्र पाल टॉक आदि उपस्थित रहे।

नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

किसानों की मेहनत पर डाका | 95 हज़ार कैश लेते ही एसीबी ने पटवारी को दबोचा

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर CM हाउस में हमला | जनसुनवाई के दौरान हुई घटना

जिस आंकड़े पर राहुल ने किया था ताबड़तोड़ हमला | CSDS ने कहा- गलती हुई, डेटा फर्जी साबित | कांग्रेस का नैरेटिव डगमगाया

भारतीय रेलवे का बड़ा ऐलान | अब सफर के दौरान इस गलती पर लगेगा जुर्माना, यात्रियों पर कसा शिकंजा

राजस्थान में इन अफसरों की बदली किस्मत | लंबा इंतजार खत्म, अब सीधी एंट्री IAS में

घर-रेस्टोरेंट का बचा तेल अब उड़ाएगा हवाई जहाज | इंडियन ऑयल ने पानीपत रिफाइनरी में बनाया सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: पैसों का हर लेन-देन अपराध नहीं, पुलिस वसूली एजेंसी नहीं | जानें पूरा मामला

अब चेक का ‘कल’ नहीं… कुछ घंटों में मिलेगा पैसा | RBI ने क्लियरिंग सिस्टम में किया ये क्रांतिकारी बदलाव

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें