भारतीय रेलवे का बड़ा ऐलान | अब सफर के दौरान इस गलती पर लगेगा जुर्माना, यात्रियों पर कसा शिकंजा

नई दिल्ली 

भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने यात्रियों को बड़ा झटका देने वाला फैसला लिया है। अब ट्रेन में सफर करने वालों को भी एयरलाइंस की तरह लगेज रूल का पालन करना होगा। यानी तय सीमा से ज्यादा सामान ले जाने पर जुर्माना वसूला जाएगा।

दरअसल, रेलवे ने घोषणा की है कि फर्स्ट एसी में यात्रा करने वाले 70 किलो, सेकेंड एसी यात्री 50 किलो, थर्ड एसी और स्लीपर क्लास यात्री 40 किलो, जबकि जनरल टिकटधारी केवल 35 किलो तक का सामान मुफ्त में ले जा सकेंगे। इसके अलावा 10 किलो तक का अतिरिक्त सामान साथ ले जाने की छूट होगी, उससे ज्यादा पर लगेज बुक कराना अनिवार्य होगा।

नई व्यवस्था उत्तर रेलवे और उत्तर मध्य रेलवे के लखनऊ व प्रयागराज मंडल से लागू की जा रही है। जिन स्टेशनों को चिन्हित किया गया है, उनमें प्रयागराज, कानपुर, मिर्जापुर, अलीगढ़, बनारस, लखनऊ चारबाग, टूंडला, इटावा और गोविंदपुरी प्रमुख हैं।

स्टेशनों पर एयरपोर्ट जैसी व्यवस्था की जाएगी। यात्रियों के बैग का वजन इलेक्ट्रॉनिक लगेज मशीन से चेक होगा। केवल वजन ही नहीं, बैग का साइज भी मानक में फिट होना जरूरी है। जरूरत से बड़ा बैग लाने पर भी पेनल्टी लग सकती है, चाहे उसका वजन लिमिट के अंदर ही क्यों न हो।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यह कदम सुरक्षा और सुविधा के लिए जरूरी है, क्योंकि अत्यधिक सामान से कोच में अव्यवस्था और खतरा बढ़ता है। हालांकि यात्रियों के लिए यह नियम सफर को और मुश्किल बना सकता है।

नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

राजस्थान में इन अफसरों की बदली किस्मत | लंबा इंतजार खत्म, अब सीधी एंट्री IAS में

घर-रेस्टोरेंट का बचा तेल अब उड़ाएगा हवाई जहाज | इंडियन ऑयल ने पानीपत रिफाइनरी में बनाया सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: पैसों का हर लेन-देन अपराध नहीं, पुलिस वसूली एजेंसी नहीं | जानें पूरा मामला

अब चेक का ‘कल’ नहीं… कुछ घंटों में मिलेगा पैसा | RBI ने क्लियरिंग सिस्टम में किया ये क्रांतिकारी बदलाव

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें