भरतपुर में क्रिकेट की नई फौज तैयार करने की शुरुआत | 155 खिलाड़ियों के साथ 15 दिन का मेगा ट्रेनिंग कैंप शुरू

भरतपुर (Bharatpur) में 15 दिवसीय नि:शुल्क क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर शुरू, 155 खिलाड़ी शामिल, सभी प्रमुख पदाधिकारी और प्रतिभाओं की मौजूदगी।

भरतपुर 

भरतपुर में सोमवार को क्रिकेट का माहौल कुछ अलग ही नजर आया। मैदान पर सिर्फ गेंद और बल्ले की आवाज नहीं, बल्कि आने वाले कल के खिलाड़ियों का जोश दिख रहा था। राजस्थान क्रिकेट संघ के निर्देश पर जिला क्रिकेट संघ भरतपुर ने ग्रीष्मकालीन नि:शुल्क क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत की—और शुरुआत ही बता रही है कि यह सिर्फ कैंप नहीं, टैलेंट तैयार करने का मिशन है।

‘मैं दबाव में नहीं झुकूंगी’— केजरीवाल की याचिका पर हाईकोर्ट का सख्त संदेश | जज बोलीं: खुद को सही साबित करने के लिए जज को बेईमान नहीं कह सकते

‘जीरो पर आउट हो जाओ, लेकिन टूटना मत’

मुख्य अतिथि वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी, कोटा की रजिस्ट्रार आरती सोगरवाल ने खिलाड़ियों से सीधे और सटीक शब्दों में बात की। उन्होंने कहा—क्रिकेट में संतुलन ही असली पहचान है।’शून्य पर आउट हो जाओ तो निराश मत हो, और शतक बनाओ तो अति उत्साह में मत बहो।’ उन्होंने भरोसा जताया कि भरतपुर से आने वाले समय में कई बड़े खिलाड़ी निकलेंगे।

155 खिलाड़ियों के साथ 15 दिन का मिशन

जिला क्रिकेट संघ के सचिव शत्रुघन तिवारी ने बताया कि 15 दिवसीय इस नि:शुल्क शिविर में 155 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। खिलाड़ियों को प्रशिक्षण के साथ अल्पाहार और सभी जरूरी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।

SGB निवेशकों के लिए सुनहरा मौका | RBI ने खोली एग्जिट विंडो, 200% से ज्यादा रिटर्न

अनुभवी खिलाड़ी और प्रोफेशनल कोचिंग का मेल

कैंप में पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी प्रेम सिंह, देवेंद्र सिंह कालू, रूपेंद्र मोहन, अवदेश खटाना और आदित्य चौधरी कोचिंग देंगे। योग अभ्यास के लिए प्रियंका शर्मा और अविनाश सोनी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

साथ ही बीसीसीआई से मान्यता प्राप्त कोच—सिद्धार्थ जोशी, विलास जोशी, विवेक यादव, दुष्यंत त्यागी, कुलदीप सिंह, अमरदीप कुमार और मोहन सिंह को भी समय-समय पर प्रशिक्षण के लिए आमंत्रित किया गया है।

सम्मान भी, संदेश भी

कार्यक्रम के दौरान राघवेंद्र सिंह फौजदार, यदुवीर सिंह सिनसिनी, प्रियंका शर्मा और अविनाश सोनी का सम्मान किया गया।

मंच से मैदान तक—हर स्तर की मौजूदगी

कार्यक्रम की अध्यक्षता विष्णु प्रकाश अग्रवाल ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में शालिनी मित्तल और अंजू मित्तल मौजूद रहीं। मंच संचालन पंकज गोयल द्वारा किया गया।

इस दौरान उपाध्यक्ष अजय कुमार शर्मा, राजकुमार जैन, संयुक्त सचिव अरुण कुमार गुप्ता और भरत तिवारी, कोषाध्यक्ष मुनेन्द्र तिवारी, सदस्य सूरज शर्मा, नाहर सिंह, विनोद शर्मा, बीनू सिंह, राहुल लोहिया, रवि शर्मा, के.के. शर्मा, सचिन तिवारी, रामू तथा वरिष्ठ खेल पत्रकार संजीव चिनिया सहित कई लोग उपस्थित रहे।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

SGB निवेशकों के लिए सुनहरा मौका | RBI ने खोली एग्जिट विंडो, 200% से ज्यादा रिटर्न

100 KM सिर्फ 15 मिनट में! | अब आसमान से दौड़ेगा आपका रोज का सफर… भारत में ‘एयर टैक्सी’ की नई उड़ान

‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।