नई दिल्ली
दिल्ली (Delhi) की सियासत बुधवार को उस वक्त दहल उठी जब साप्ताहिक जनसुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर अचानक हमला हो गया। भीड़ के बीच से निकला एक शख्स कागज़ थमाने के बहाने उनके नज़दीक पहुंचा और देखते ही देखते जोरदार धक्का देकर उन्हें गिरा दिया।
जिस आंकड़े पर राहुल ने किया था ताबड़तोड़ हमला | CSDS ने कहा- गलती हुई | कांग्रेस का नैरेटिव डगमगाया
घटना होते ही वहां मौजूद लोगों में चीख-पुकार मच गई। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अचानक जोर से धक्का लगने के बाद जमीन पर गिर गईं। चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल था। सुरक्षा कर्मी दौड़ पड़े और हमलावर को मौके पर ही दबोच लिया।
गुजरात का निकला हमलावर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी ने अपना नाम राजेश भाई खिमजी (41), निवासी राजकोट, गुजरात बताया है। जानकारी के अनुसार वह अपनी शिकायत लेकर पहुंचा था, कागज थमाने के बाद अचानक चिल्लाने लगा और मुख्यमंत्री पर हाथ उठा दिया।
भारतीय रेलवे का बड़ा ऐलान | अब सफर के दौरान इस गलती पर लगेगा जुर्माना, यात्रियों पर कसा शिकंजा
दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने घटना का ब्योरा देते हुए कहा – “जनसुनवाई के दौरान वह व्यक्ति आया, कागज रखा और हाथ खींचने की कोशिश की। इस धक्का-मुक्की में मुख्यमंत्री का सिर शायद मेज से टकरा गया। यह बात गलत है कि उन्हें थप्पड़ या पत्थर मारा गया।”
सीएम की हालत स्थिर, इलाज सीएम हाउस पर जारी
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को तुरंत चिकित्सा निगरानी में लिया गया। डॉक्टरों के अनुसार, उनकी हालत स्थिर है लेकिन उन्हें गहरा सदमा पहुंचा है। फिलहाल उनका इलाज सीएम आवास पर ही किया जा रहा है। इस बीच दिल्ली के मुख्य सचिव और कई मंत्री उनसे मिलने पहुंचे।
राजधानी की सुरक्षा पर सवाल
इस घटना ने राजधानी दिल्ली की सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। आरोपी से लगातार पूछताछ की जा रही है कि आखिर वह कैसे मुख्यमंत्री के नज़दीक पहुंचा और उसका मकसद क्या था।
रेखा गुप्ता मजबूत महिला हैं
बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा – “मुख्यमंत्री ने खुद कहा है कि यह हमला उन्हें उनके रोज़मर्रा के कामों से नहीं रोक सकता। वह दिल्ली के लिए अपनी कमिटमेंट पर कायम रहेंगी।”
यह घटना अब तक की सबसे सनसनीखेज राजनीतिक सुरक्षा चूक मानी जा रही है।
नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
भारतीय रेलवे का बड़ा ऐलान | अब सफर के दौरान इस गलती पर लगेगा जुर्माना, यात्रियों पर कसा शिकंजा
राजस्थान में इन अफसरों की बदली किस्मत | लंबा इंतजार खत्म, अब सीधी एंट्री IAS में
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
