चित्तौड़गढ़
राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में शिक्षा विभाग ने बड़ा कदम उठाते हुए अश्लील हरकत करने वाले शिक्षक और महिला शिक्षक को दुराचरण का दोषी मानते हुए बर्खास्त कर दिया है।
बर्खास्त किए गए इन शिक्षकों के नाम अरविंद नाथ व्यास और कांता पाण्डिया हैं। इन दोनों शिक्षकों पर स्कूल परिसर में अश्लील हरकतें करने का गंभीर आरोप था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने तत्काल कार्रवाई की।
‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।
क्या है पूरा मामला?
संस्था प्रधान के कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों में इन शिक्षकों की आपत्तिजनक गतिविधियां रिकॉर्ड हुईं। वीडियो में अरविंद नाथ व्यास और महिला शिक्षिका कांता पाण्डिया के बीच अश्लील हरकतें साफ देखी जा सकती हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पूरे जिले में हड़कंप मच गया। शिक्षा विभाग को भी इस घटना ने शर्मसार कर दिया।
शिक्षा विभाग ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए जांच कमेटी गठित की। चार दिन पहले दोनों शिक्षकों को निलंबित कर स्पष्टीकरण मांगा गया। हालांकि, दोनों आरोपी शिक्षक कोई जवाब देने में नाकाम रहे।
शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला
जांच रिपोर्ट में दोनों शिक्षकों को दुराचरण का दोषी पाया गया। इसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने 18 जनवरी 2025 को जारी आदेश में कहा कि दोनों शिक्षकों का कृत्य माफी के योग्य नहीं है। यह न केवल शिक्षक पद की गरिमा के खिलाफ है, बल्कि समाज में शिक्षक के प्रति विश्वास को भी खंडित करता है।
अरविंद नाथ व्यास और कांता पाण्डिया को राजस्थान सिविल सेवाएं (वर्गीकरण, नियंत्रण और अपील) नियम, 1958 के तहत राज्य सेवा से बर्खास्त कर दिया गया।
शिक्षा विभाग ने क्या कहा?
शिक्षा विभाग ने अपने आदेश में कहा, “शिक्षक समाज में आदर्श और नैतिकता के प्रतीक होते हैं। उनका यह कृत्य न केवल छात्रों, अभिभावकों, और सहकर्मियों के भरोसे को तोड़ता है, बल्कि विभाग और सरकार की छवि को भी धूमिल करता है।”
नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
UGC का ऐतिहासिक कदम: महिला प्रोफेसरों को दी बड़ी राहत, जानें नए नियम
सड़क पर सन्नाटा, दर्दनाक चीखें: नागौर में भीषण हादसा, दो की मौत, चार की हालत नाजुक
पीएफ खाताधारकों के लिए बड़ी खबर: नौकरी बदलते ही अब खत्म हो जाएगा ये झंझट | जानें नया नियम
कर्मचारियों को मिलेगी 42 दिन की स्पेशल लीव | जानें किसे और कैसे मिलेगी ये खास सुविधा?
कर्मचारियों के खिलाफ CBI जांच पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर, राज्य सरकारों का हस्तक्षेप खत्म
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
