लोकसभा चुनाव-2024: राजस्थान में तस्वीर साफ, भाजपा को बड़ा झटका | यहां जानें-कौन कहां से जीता

जयपुर 

लोकसभा चुनाव में भाजपा को राजस्थान में बड़ा झटका लगा है। पार्टी सीएम के गृह जिले भरतपुर लोकसभा सीट तक को पार्टी गंवा बैठी। राजस्थान में लोकसभा की 25 सीट हैं लेकिन भाजपा को केवल 14 सीट पर ही संतोष करना पड़ा। जबकि कांग्रेस गठबंधन यानी ‘इण्डिया’ ने 11 सीट हासिल कीं। इसमें कांग्रेस का हिस्सा आठ सीटों का है जबकि एक-एक सीट भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी और भारत आदिवासी पार्टी को मिली है। भाजपा को इस बार उम्मीद थी कि वह इस बार भी प्रदेश में क्लीन स्वीप कर जीत की हैट्रिक बनाएगी। लेकिन उसकी उम्मीदों पर पानी फिर गया।

लोकसभा चुनाव- 2024: UP में भाजपा को भारी नुकसान, राजस्थान में भी घाटा लेकिन NDA बहुमत के पार | पर तीसरी बार सरकार की राह अभी कठिन | ‘INDIA’ गठबंधन भी सरकार बनाने की जोड़तोड़ में लगा, JDU TDP और TMC को किया अप्रोच

कौन कहां से जीता 

  • जयपुर: भाजपा की मंजू शर्मा 3 लाख 31 हजार 767 वोटों से जीती। उन्हें कुल 886850 वोट और कांग्रेस प्रताप सिंह खाचरियावास को 555083 वोट मिले।
  • जयपुर ग्रामीण: भाजपा प्रत्याशी राव राजेंद्र ने कांग्रेस के अनिल चोपड़ा को 1615 वोटों से हराया।
  • भरतपुर: कांग्रेस की संजना जाटव 51 हजार 983 वोटों से जीती। संजना को कुल 579890 वोट मिले। जबकि भाजपा के रामस्वरूप कोली को 527907 मत मिले।
  • करौली-धौलपुर: कांग्रेस के भजनलाल जाटव 98 हजार 945 वोटों से जीते। उन्हें कुल 530011 और  भाजपा की इंदू देवी को 431066 वोट मिले।
  • अलवर: भाजपा के भूपेंद्र यादव 48 हजार 282 वोटों से जीते। भूपेंद्र यादव को कुल 631992 और कांग्रेस के ललित यादव को 583710 वोट मिले।

अजमेर: भाजपा के भागीरथ चौधरी 3 लाख 29 हजार 991 वोटों से जीते। भागीरथ चौधरी को कुल 747462 और  कांग्रेस के रामचंद्र चौधरी को 4 लाख 13 हजार 685 वोट मिले।

दौसा: कांग्रेस के मुरारीलाल मीणा 2 लाख 37 हजार 340 वोटों से जीते। उन्हें कुल 646266 और भाजपा के कन्हैया लाल मीणा को 408926 वोट मिले।

टोंक-सवाईमोधपुर: कांग्रेस के हरीश चंद्र मीणा 64 हजार 949 वोटों से जीते। उन्हें कुल 623763 वोट और बीजेपी के सुखबीर सिंह जौनपुरिया 558814 वोट मिले।

  • बाड़मेर: कांग्रेसके उम्मेदाराम बेनीवाल को कुल 687946 वोट मिले। वहीं, निर्दलीय रविंद्र सिंह भाटी को 567682 वोट मिले।
  • बांसवाड़ा : भारत आदिवासी पार्टी के राजकुमार रोत 2 लाख 47 हजार 054 वोटों से जीते। राजकुमार रोत को कुल 820831 मिले। भाजपा के महेंद्रजीत सिंह मालवीय को 573777 वोट मिले।
  • भीलवाड़ा: भाजपा के दामोदर अग्रवाल 3 लाख 54 हजार 606 वोटों से जीते। उन्हें कुल 807640 वोट मिले। वहीं, कांग्रेस के सीपी जोशी को 453034 वोट मिले।
  • बीकानेर: भाजपा के अर्जुनराम मेघवाल 55 हजार 711 वोटों से जीते। उन्हें कुल 566737 और कांग्रेस के गोविंदराम मेघवाल को 511026 वोट मिले।
  • चूरू : कांग्रेस के राहुल कस्वां 72 हजार 737 वोटों से जीते।उनको कुल 728211 वोट और भाजपा के देवेंद्र झाझड़िया को 655474 वोट मिले।
  • गंगानगर: कांग्रेस के कुलदीप इंदोरिया 88 हजार 153 वोटों से जीते। उन्हें कुल 726492 वोट मिले। वहीं, बीजेपी की प्रियंका बालान मेघवाल को 638339 वोट मिले।
  • जालोर: भाजपा के लुंबाराम 2 लाख एक हजार 543 वोटों से जीते। उन्हें कुल 796783 वोट मिले। पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को 595240 वोट मिले।
  • झालावाड़-बारां: भाजपा के दुष्यंत सिंह 3 लाख 70 हजार 989 वोटों से जीते। उन्हें कुल 865376 वोट मिले। कांग्रेस की उर्मिला जैन भाया को 494387 वोट मिले।
  • कोटा: भाजपा के ओम बिरला 41 हजार 974 वोटों से जीते। उन्हें कुल 750496 वोट मिले। कांग्रेस के प्रहलाद गुंजल को 708522 वोट मिले।
  • नागौर: राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के हनुमान बेनीवाल 42 हजार 225 वोटों से जीते। उन्हें कुल 596955 वोट मिले। बीजेपी की ज्योति मिर्धा को 554730 वोट मिले।
  • पाली: बीजेपी के पीपी चौधरी 2 लाख 45 हजार 351 वोटों से जीते। उन्हें कुल 757389 वोट मिले।, कांग्रेस की संगीता बेनीवाल को 512038 वोट मिले।
  • राजसमंद : बीजेपी की महिमा कुमारी 3 लाख 92 हजार 223 वोटों से जीती। उन्हें कुल 781203 वोट मिले। कांग्रेस के दामोदर गुर्जर को 388980 वोट मिले।
  • सीकर: माकपा के अमराराम 72 हजार 896 वोटों से जीते। उन्हें कुल 659300 वोट मिले। बीजेपी के सुमेनानंद सरस्वती 586404 मत मिले।
  • उदयपुर: बीजेपी के मन्नालाल रावत 2 लाख 61 हजार 608 वोटों से जीते। उन्हें कुल 738286 वोट मिले। कांग्रेस के ताराचंद मीना को 476678 वोट मिले।
  • जोधपुर: बीजेपी के गंजेंद्र सिंह शेखावत एक लाख 15 हजार 677 वोटों से जीते। उन्हें कुल 730056 वोट मिले। कांग्रेस के करण सिंह उचियारड़ा 614379 वोट के साथ दूसरे नंबर पर रहे।
  • झुंझुनूं: कांग्रेस के बृजेंद्र सिंह ओला 18 हजार 235 वोटों से जीते। उन्हें कुल 553168 वोट मिले। बीजेपी के शुभकरण चौधरी को 534933 वोट मिले।
  • चित्तौड़गढ़: भाजपा के सीपी जोशी 3 लाख 89 हजार 877 वोटों से जीते। उन्हें कुल 8 लाख 88 हजार 202 वोट मिले। कांग्रेस के उदयलाल आंजना को 4 लाख 98 हजार 325 वोट हासिल हुए।

नई हवा’ की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

लोकसभा चुनाव- 2024: UP में भाजपा को भारी नुकसान, राजस्थान में भी घाटा लेकिन NDA बहुमत के पार | पर तीसरी बार सरकार की राह अभी कठिन | ‘INDIA’ गठबंधन भी सरकार बनाने की जोड़तोड़ में लगा, JDU TDP और TMC को किया अप्रोच

इंसानियत…

नर को मादा बनाना अब चुटकी का काम… वैज्ञानिकों ने ढूंढ़ निकाली वो वजह जो करते हैं लिंग का निर्धारण

अगले क्षण का कुछ पता नहीं…

JSW सीमेंट का मेगा प्लान: राजस्थान में लगाएगी सीमेंट फैक्ट्री, 3000 करोड़ के निवेश की तैयारी | श्री सीमेंट और अल्ट्राटेक को मिलेगी कड़ी चुनौती

SEBI ने बदल दिया ये खास नियम, म्‍यूचुअल फंड में निवेश करने वालों को मिली बड़ी राहत

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें