देश में खुलेंगे 85 नए केंद्रीय विद्यालय और 28 नवोदय विद्यालय, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी | जानें आपकी स्टेट में कहां खुलेंगे, दिल्ली मेट्रो के छठवें कॉरिडोर को भी मिली मंजूरी

नई दिल्ली 

देशभर में 85 नए केंद्रीय विद्यालय और 28 नए नवोदय विद्यालय खोले जाएंगे। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को नए केंद्रीय विद्यालय (Kendriya Vidyalaya) और नवोदय विद्यालय (Navodaya Vidyalaya) खोलने को मंजूरी दे दी। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा, “सभी केंद्रीय विद्यालयों और नवोदय विद्यालयों को अन्य स्कूलों के लिए अनुकरणीय मॉडल बनाया जाएगा।”

राज्यसभा में कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी की सीट पर मिली नोटों की गड्डियां, सभापति बोले- मामला गंभीर; जांच हो रही है | सिंघवी की आई ये सफाई

अश्विनी वैष्णव ने कहा कि मंत्रिमंडल ने एक केन्द्रीय विद्यालय के विस्तार को भी मंजूरी दे दी। इस संबंध में जारी आधिकारिक बयान में कहा गया कि इन नए केंद्रीय विद्यालयों के खुलने से देश भर में 82,000 से अधिक छात्रों को सस्ती और उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। 

बयान में कहा गया कि 2025-26 तक आठ वर्षों की अवधि में 85 नए केंद्रीय विद्यालयों की स्थापना और एक मौजूदा केंद्रीय विद्यालय के विस्तार के लिए धन की कुल अनुमानित आवश्यकता 5,872.08 करोड़ रुपये है। इसमें कहा गया कि आज की तारीख तक सुचारू रूप से काम कर रहे केंद्रीय विद्यालयों की संख्या 1,256 है, जिनमें से तीन विदेश- मॉस्को, काठमांडू और तेहरान में स्थित हैं। बयान में कहा गया कि इन स्कूलों में 13.56 लाख छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। (नीचे देखें किन स्टेट में खोले जा रहे हैं नए विद्यालय)

दिल्ली मेट्रो के छठवें कॉरिडोर दी गई मंजूरी
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 2014 से पहले 248 किमी लंबी मेट्रो का काम देश में हुआ था। जबकि 2014 से 2024 तक 745 किमी मेट्रो का काम हुआ है। मौजूदा समय में एक हजार किमी मेट्रो का काम चल रहा है। दिल्ली में चार फेज में काम करने की योजना है। तीन फेज में 296 किमी में काम हो चुका है। चौथे फेज में छह कॉरिडोर बनाए जाएंगे। इसमें पांच कॉरिडोर पहले ही स्वीकृत हो चुके हैं। अब कैबिनेट ने छठवें कॉरिडोर को मंजूरी दी है। चौथे चरण में छठवां कॉरिडोर में 26.462 किमी लंबा होगा। इसमें 21 स्टेशन होंगे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि छठवें कॉरिडोर से दिल्ली-हरियाणा की कनेक्टविटी बढ़ेगी। यह कॉरिडोर रिठाला से शुरू होकर नरेला-कुंडली तक जाएगा। इससे लोगों को काफी राहत मिलेगी।

नौकरी से बर्खास्त शिक्षक ने आखिर जीत ली इकत्तीस साल की लंबी कानूनी जंग | 86 लाख की वसूली के लिए निकलवाए कलक्टर, CEO के वाहन और जिला परिषद भवन की कुर्की के आदेश

इन प्रदेशों में खुलेंगे केन्द्रीय विद्यालय 

नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

नौकरी से बर्खास्त शिक्षक ने आखिर जीत ली इकत्तीस साल की लंबी कानूनी जंग | 86 लाख की वसूली के लिए निकलवाए कलक्टर, CEO के वाहन और जिला परिषद भवन की कुर्की के आदेश

राज्यसभा में कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी की सीट पर मिली नोटों की गड्डियां, सभापति बोले- मामला गंभीर; जांच हो रही है | सिंघवी की आई ये सफाई

UP: पीलीभीत-चित्रकूट में भीषण सड़क हादसा, 12 लोगों की मौत, कई घायल

जज साहब को पसंद नहीं आया हेड कांस्टेबल द्वारा कोर्ट में सेल्यूट मारने का अंदाज | IG को कर दी शिकायत, इसके बाद फिर ये हुआ

अब गैर RAS अधिकारी भी हो सकेंगे IAS में प्रमोट, हाईकोर्ट ने हटाई रोक | RAS एसोसिएशन की याचिका पर फैसला, 5 लाख रुपए जुर्माने के साथ खारिज की याचिका | हाईकोर्ट ने बताई ये वजह

डा.किरोड़ी लाल मीना के खिलाफ CI कविता शर्मा ने रोजनामचे में डाली रपट, लिखा- राजकार्य में डाला खलल

मंत्री किरोड़ीलाल मीना को आया तैश तो महिला SHO बोलीं- ठीक से बात कीजिए ड्यूटी पर हूं | किरोड़ी लाल ने सरकार को भी घेरा, बोले- मेरे खिलाफ CM को गलत इनपुट दे रही है इंटेलिजेंस | Video

राजस्थान कांग्रेस में शुरू हुआ फेरबदल, 27 ब्लॉक में अध्यक्ष और कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त, देखें लिस्ट

Judgment: यूनिवर्सिटी के कर्मचारी राज्य कर्मचारी की श्रेणी में नहीं आते: हाईकोर्ट | असिस्टेंट प्रोफेसर की याचिकाएं खारिज

7th Pay Commission: DA Hike को लेकर कर्मचारियों को होना पड़ सकता है इस बार मायूस, जानिए वजह

Judgment: कर्मचारियों के प्रमोशन को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कह दी बड़ी बात | जानें क्या है पूरा मामला

EPFO 3.0: करोड़ों कर्मचारियों को मिलने जा रहा है बड़ा तोहफा, सरकार करेगी PF में बदलाव | खत्म हो जाएगी ये लिमिट, हाथ में आएगी मोटी पेंशन | ATM से निकाल सकेंगे पीएफ का पैसा

ESIC लाभार्थियों के लिए केंद्र सरकार कर रही ये बड़ा काम, 14.43 करोड़ लोगों को  होगा फायदा

जयपुर में 2 छुटि्टयां घोषित, कलक्टर ने जारी किए आदेश

बदलने जा रही है बैंक कर्मचारियों की ट्रांसफर पॉलिसी, महिलाकर्मियों को हो सकता है बड़ा फायदा | जल्‍द लागू होंगे नए नियम

Negotiable Instruments Act के अधीन संचालित संस्थानों में साल 2025 के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित | यहां देखें पूरी लिस्ट

Public Holidays 2025 List: सरकार ने जारी की साल 2025 की छुट्टियां, सैटरडे- संडे में पड़ रहे हैं ये अवकाश | ये है छुट्टियों की पूरी लिस्ट

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें