जालोर
राजस्थान (Rajasthan) में जिला न्यायालय (Court) के एक जज (Judge) को एक हेड कांस्टेबल द्वारा कोर्ट में सेल्यूट मारने का अंदाज अच्छा नहीं लगा। और फिर उन्होंने इसकी शिकायत IG को कर दी। इसके बाद IG ने उस हेड कांस्टेबल को लाइन हाजिर कर दिया। अब यह हेड कांस्टेबल जज की सिफारिश पर पुलिस (Police) लाइन में सैल्यूट मारने की सात दिन की ट्रेनिंग ले रहा है।
यह अजीबोगरीब मामला जालोर (Jalore) का है जहां के न्यायालय में पुनमाराम नाम यह हेड कांस्टेबल किसी मामले में गवाही देने पहुंचा था। इस दौरान पुनमाराम ने जज को सैल्यूट किया लेकिन जज को उनका सैल्यूट करने का अंदाज अच्छा नहीं लगा। जज साहब को लगा कि इस हेड कांस्टेबल को सैल्यूट करने की ट्रेनिग दिए जाने की जरूरत है। लिहाजा जज साहब ने इसकी शिकायत पाली (Pali) रेंज के IG से कर दी और कहा कि हेड कांस्टेबल को सैल्यूट करना भी नहीं आता है। उनका आचरण न्यायल को समर्पित नहीं है। इस अनुचित आचरण से प्रतीत होता है कि उसे ट्रेनिंग की आवश्यकता है।
जज की शिकायत पर IG ने जालोर एसपी को हेड कांस्टेबल पुनमाराम को ट्रेनिंग के लिए पुलिस लाइन भेजने का आदेश दिया। इसके बाद एसपी ज्ञान चंद्र यादव ने पुलिस लाइन के संचित निरीक्षक को पत्र लिख कर कांस्टेबल पुनमाराम को सात दिन की ट्रेनिंग करवाने कहा दिया आऊर आदेश दिया हेड कांस्टेबल पुनमाराम को सात दिन तक पुलिस लाइन में परेड करवाते हुए सैल्यूट का अभ्यास कराएं। साथ ही न्यायालय में उपस्थिति के दौरान अपनाए जाने वाले आचरण से पूर्ण रूप से अवगत कराएं। अब एसपी ज्ञान चंद्र यादव का आदेश पत्र अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
डा.किरोड़ी लाल मीना के खिलाफ CI कविता शर्मा ने रोजनामचे में डाली रपट, लिखा- राजकार्य में डाला खलल
7th Pay Commission: DA Hike को लेकर कर्मचारियों को होना पड़ सकता है इस बार मायूस, जानिए वजह
Judgment: कर्मचारियों के प्रमोशन को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कह दी बड़ी बात | जानें क्या है पूरा मामला
EPFO 3.0: करोड़ों कर्मचारियों को मिलने जा रहा है बड़ा तोहफा, सरकार करेगी PF में बदलाव | खत्म हो जाएगी ये लिमिट, हाथ में आएगी मोटी पेंशन | ATM से निकाल सकेंगे पीएफ का पैसा
ESIC लाभार्थियों के लिए केंद्र सरकार कर रही ये बड़ा काम, 14.43 करोड़ लोगों को होगा फायदा
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
