अहमदाबाद
सरकारी बैंक (Bank) के एक मैनेजर और कस्टमर के बीच FD से TDS काटने को लेकर जमकर गुत्थमगुत्था हो गई। मौके पर मौजूद लोगों को उन्हें एक-दूसरे से अलग करने में पसीने आ गए। अब इस लड़ाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। फिलहाल कस्टमर के खिलाफ FIR दर्ज करा दी गई है।
मामला गुजरात के अहमदाबाद (Ahmedabad) के वस्त्रपुर (Vastrapur) में यूनियन बैंक (Union Bank) प्रेमचंद नगर ब्रांच का है। दरअसल, ग्राहक FD से TDS काटने को लेकर तनाव में था। इसी तनाव के बीच वह इतना आवेश में आ गया कि उसने बैंक मैनेजर पर हमला कर दिया। रिपोर्ट के अनुसार, कस्टमर और ब्रांच मैनेजर के बीच तीखी बहस देखते ही देखते हिंसा में बदल गई। यह घटना गुरुवार को 5 दिसंबर 2024 को सुबह करीब 10.30 बजे घटी थी। जब जयमन रावल नाम के एक ग्राहक ने ब्रांच मैनेजर सौरभ सिंह और SUD लाइफ इंश्योरेंस कर्मचारी शुभम जैन पर हमला किया था।
'Customer' turned 'Crocodile' after TDS Deduction in Bank FD. FM sud instruct Bank staffs to learn 'taekwondo' for self defense. pic.twitter.com/CEDarfxcqi
— Newton Bank Kumar (@idesibanda) December 6, 2024
वायरल वीडियो में शख्स को शुभम नाम के बैंकर से भिड़ते हुए देखा जा सकता है। उन दोनों को अलग करने के लिए बैंक मैनेजर आता है। कस्टमर की उससे भी खींचातानी होती है। करीब 44 सेकंड की इस क्लिप में कस्टमर और बैंकर्स के बीच भयंकर मारपीट होती है। ग्राहक FD से TDS कटौती को लेकर परेशान रहता है। जिसके चलते वह अपना आपा खो देता है। स्थानीय पुलिस ने ग्राहक के खिलाफ मारपीट के मामले में FIR दर्ज कर ली है।
कस्टमर का उग्र व्यवहार देख इंटरनेट यूजर्स भी वायरल वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। बैंक कर्मचारियों पर हमला करने की यूजर्स जमकर निंदा कर रहे है। एक तरफ लोग कस्टमर के वित्तीय ज्ञान पर सवाल उठा रहे है। वहीं दूसरी ओर लोग उसे ठंड रखने की सलाह देते भी नजर आ रहे हैं। कस्टमर का बैंक मैनेजर के साथ भिड़ने के इस वीडियो को X पर @idesibanda नाम के यूजर ने पोस्ट किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस वीडियो को X पर @idesibanda ने पोस्ट करते हुए लिखा- बैंक FD में TDS कटौती के बाद ग्राहक बना गया मगरमच्छ! वित्त मंत्री को बैंक कर्मचारियों को आत्मरक्षा के लिए ‘ताइक्वांडो’ सीखने का निर्देश देना चाहिए।
नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
डा.किरोड़ी लाल मीना के खिलाफ CI कविता शर्मा ने रोजनामचे में डाली रपट, लिखा- राजकार्य में डाला खलल
7th Pay Commission: DA Hike को लेकर कर्मचारियों को होना पड़ सकता है इस बार मायूस, जानिए वजह
Judgment: कर्मचारियों के प्रमोशन को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कह दी बड़ी बात | जानें क्या है पूरा मामला
EPFO 3.0: करोड़ों कर्मचारियों को मिलने जा रहा है बड़ा तोहफा, सरकार करेगी PF में बदलाव | खत्म हो जाएगी ये लिमिट, हाथ में आएगी मोटी पेंशन | ATM से निकाल सकेंगे पीएफ का पैसा
ESIC लाभार्थियों के लिए केंद्र सरकार कर रही ये बड़ा काम, 14.43 करोड़ लोगों को होगा फायदा
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
