कोटा
‘साठ वर्ष की उम्र किसी इंसान का ठहराव नहीं, बल्कि नए अध्याय की शुरुआत है। यह वह पड़ाव है, जब व्यक्ति परिवार से आगे बढ़कर समाज और राष्ट्र के लिए जीना सीखता है— पेड़ लगाना, असहायों की मदद करना और गरीब बेटियों को संवारना ही असली तपस्या है।’
यह प्रेरक विचार कर्णेश्वर सोसाइटी के वरिष्ठ व विशिष्ट जन स्नेह मिलन समारोह में मुख्य वक्ता बाबा निरंजन नाथ अवधूत ने विजयादशमी के अवसर पर व्यक्त किए।
अनंतपुरा ट्रक यूनियन के पास ओम ग्रीन मीडोज कम्युनिटी हॉल में हुए इस समारोह में समाज और राष्ट्रहित पर अनुभवी वरिष्ठ जनों की गूंज सुनाई दी। शुभारंभ भारत माता के चित्र के समक्ष शस्त्र-शास्त्र एवं वृक्ष पूजन से हुआ, जबकि मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन और माल्यार्पण ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
कार्यक्रम संयोजक एडवोकेट गिरिराज गुप्ता ने निवासियों से वृक्षारोपण अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि “पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार का काम नहीं, यह हर नागरिक की जिम्मेदारी है।”
बाबा निरंजन नाथ ने वरिष्ठजनों को समाज की धरोहर बताते हुए कहा कि उनका अनुभव और ज्ञान नई पीढ़ी का सबसे बड़ा मार्गदर्शन है। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि वरिष्ठजनों की ऊर्जा और विचार समाज को दिशा देते हैं। बीकानेर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति एच.डी. चारण ने भी कहा कि वरिष्ठजन परिवार ही नहीं, पूरे समाज के संरक्षक होते हैं।
इस अवसर पर कर्णेश्वर योजना के वरिष्ठजनों ने अपने जीवन अनुभव साझा किए और विजयादशमी का संदेश दोहराते हुए कहा कि “आओ हम सब अपने भीतर के अहंकार को पराजित कर समाजहित के लिए जीवन जिएं।”
कार्यक्रम में समाजसेवी जी.डी. पटेल, विभाग संघचालक पन्नालाल शर्मा, डॉ. अशोक शारदा, जटाशंकर शर्मा, दिवाकर जोशी, तेजराज सिंह, सी.एल. प्रजापति, दिनेश मीणा समेत बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। संचालन गणेश जांगिड़ ने किया।
नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
रिश्वत के जाल में फंसा थानाधिकारी | फुलेरा में एसीबी ने SHO और दलाल को 50 हज़ार लेते दबोचा
‘सबकी मां मरती है, नाटक मत करो’ | इस सरकारी बैंक के जोनल हेड पर बर्बर तानाशाही के आरोप, मेल वायरल
कैबिनेट से निकला दिवाली धमाका | कर्मचारियों की सैलरी में सीधा इजाफा, इतना बढ़ गया DA
RRB Railway JE Recruitment 2025: रेलवे में 2570 पदों पर बंपर भर्ती, 31 अक्टूबर से शुरू होंगे आवेदन
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
