राजस्थान ने खोया अनुशासनप्रिय नेता | 105 की उम्र में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गिर्राज प्रसाद तिवारी का निधन

भरतपुर 

राजस्थान की राजनीति और विधायी परंपराओं का एक उज्ज्वल अध्याय शुक्रवार को समाप्त हो गया। प्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गिर्राज प्रसाद तिवारी का 105 वर्ष की आयु में निधन हो गया।  इस खबर के साथ ही राजनीतिक और सामाजिक जगत में गहरा शोक छा गया।

पढ़ाई पूरी करने के बाद तिवारी ने वकालत को पेशा चुना और समाज व राजनीति में भी सक्रिय भूमिका निभाई। वे पांचवीं और आठवीं विधानसभा के सदस्य रहे। 29 मार्च 1985 से 31 जनवरी 1986 तक विधानसभा के उपाध्यक्ष और 31 जनवरी 1986 से 11 मार्च 1990 तक विधानसभा अध्यक्ष रहे। इसके अलावा वे गृह समिति और विशेषाधिकारी समिति के सदस्य भी रहे।

उनके कार्यकाल को सदन की गरिमा, अनुशासन और संतुलित संचालन के लिए आज भी याद किया जाता है। राजनीतिक जीवन में वे ईमानदारी, सादगी और जनहित के मुद्दों पर निर्भीक आवाज उठाने के लिए मशहूर थे।

भरतपुर समेत पूरे प्रदेश के लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को अमूल्य बताया। तिवारी के निधन के साथ राजस्थान की राजनीति ने एक सशक्त, संयमी और आदर्शवादी चेहरा खो दिया।

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समेत अनेक नेताओं ने तिवारी के निधन को राज्य की अपूरणीय क्षति बताया। देवनानी ने कहा कि “तिवारी जी संसदीय परंपराओं के गहरे जानकार और अनुशासनप्रिय व्यक्तित्व थे।”

नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

रिश्वत के जाल में फंसा थानाधिकारी | फुलेरा में एसीबी ने SHO और दलाल को 50 हज़ार लेते दबोचा

‘सबकी मां मरती है, नाटक मत करो’ | इस सरकारी बैंक के जोनल हेड पर बर्बर तानाशाही के आरोप, मेल वायरल

कैबिनेट से निकला दिवाली धमाका | कर्मचारियों की सैलरी में सीधा इजाफा, इतना बढ़ गया DA

अस्थियों संग टूट गया पूरा कुनबा | हरिद्वार जा रहे परिवार की कार ट्रक में घुसी, 6 की मौके पर मौत

केंद्र सरकार का बड़ा तोहफा: 30 दिन का बोनस देने का ऐलान, ये कर्मचारी होंगे पात्र | कितने पाएंगे कितना, जानिए पूरी डिटेल

RRB Railway JE Recruitment 2025: रेलवे में 2570 पदों पर बंपर भर्ती, 31 अक्टूबर से शुरू होंगे आवेदन

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें