सब्सिडी की फाइल पर रिश्वत की डील | नए साल में एसीबी का छापा, जिला उद्योग केंद्र का UDC 25 हजार लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

सवाईमाधोपुर (Sawai Madhopur) में एसीबी (ACB) की बड़ी कार्रवाई—जिला उद्योग केंद्र का यूडीसी सूर्य प्रकाश नामा अंबेडकर प्रोत्साहन योजना की सब्सिडी के बदले 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार।

सवाईमाधोपुर 

एसीबी ने जिला उद्योग केंद्र में तैनात यूडीसी सूर्य प्रकाश नामा को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। आरोप है कि भीमराव अंबेडकर प्रोत्साहन (दलित) योजना के तहत खाते में डाली जाने वाली सब्सिडी/अनुदान की राशि जारी कराने के एवज में यह रकम मांगी गई थी।

एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद चौधरी ने बताया कि परिवादी स्वयं एसीबी कार्यालय पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के सत्यापन में मांग की पुष्टि होने पर टीम ने ट्रैप की कार्रवाई की। तय योजना के अनुसार परिवादी को 25,000 रुपये देकर आरोपी के कार्यालय भेजा गया। जैसे ही राशि सौंपी गई, एसीबी ने यूडीसी सूर्य प्रकाश नामा को मौके पर ही दबोच लिया।

एएसपी चौधरी के अनुसार, अंबेडकर प्रोत्साहन योजना के तहत फर्म के माध्यम से लोन मिलता है, जिसमें मिलने वाली सब्सिडी और अनुदान को खाते में डालने की एवज में रिश्वत मांगी गई। परिवादी के परिवार की तीन फाइलें थीं—तीनों के लिए कुल 30 हजार रुपये की मांग की गई थी। सत्यापन के दौरान बातचीत के बाद 25 हजार रुपये पर सहमति बनी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। एसीबी टीम ने मौके से जुड़े सरकारी दस्तावेजों की छानबीन भी की है।

नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

नए साल पर अफसरशाही को बड़ा तोहफा; राजस्थान में IAS-IPS से लेकर RPS तक प्रमोशन | 1 जनवरी से लागू होंगे आदेश | यहां देखें पूरी लिस्ट

सरकारी बैंक का सीनियर मैनेजर ₹3 करोड़ लेकर फरार, ऐसे किया गड़बड़झाला

अब टिकट खिड़की नहीं, मोबाइल ही टिकट घर | रेलवे ने दी जनरल टिकट पर छूट, रेलवन एप से खरीदने पर पड़ेगा इतना सस्ता

ठिठुरती शाम…

एक देश, एक रेलवे, एक पहचान | अब हर रेलकर्मी के पास होगा 12 अंकों का यूनिक स्मार्ट ID कार्ड | FAQ से समझें कैसा होगा ये कार्ड

2026 में कौन-सा त्योहार कब पड़ेगा, जानिए महीना-दर-महीना पूरा शेड्यूल

‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।