भरतपुर
भरतपुर मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस के एक स्टूडेंट ने सोमवार को फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। वह 2018 बैच का फाइनल ईयर का छात्र था और कॉलेज के हॉस्टल में रहता था। आत्महत्या की वजह अभी सामने नहीं आई है।
‘पीएम मोदी की हत्या के लिए तत्पर रहो’, बोलकर फंसे कांग्रेस के पूर्व मंत्री, देखिए ये वीडियो
सुसाइड करने वाले स्टूडेंट का नाम सुरेंद्र कुमार रावत निवासी बानसूर जिला अलवर है। घटना की सूचना पाकर पुलिस भी मेडिकल कॉलेज पहुंच गई। पुलिस घटना की जांच कर रही है। युवक ने सुसाइड क्यों किया इस बारे में भी जांच की जा रही है। छात्र के मोबाइल की कॉल डिटेल भी निकलवाई जाएगी।
सुरेंद्र का शव हॉस्टल में उसके रूम नंबर 103 में शॉल से बने फंदे से लटका मिला। जैसे ही अन्य स्टूडेंट को इस घटना का पता लगा तो उसे आरबीएम अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। साथी स्टूडेंट का कहना था कि सुबह तक सुरेंद्र बिल्कुल ठीक था सभी से हंसी-मजाक कर रहा था। आज उसका पीडियाट्रिक्स का प्रेक्टिकल था। सुरेंद्र प्रेक्टिकल देकर अपने कमरे में आ गया था। इसके बाद क्या हुआ, किसी को नहीं पता।
वहीं आरबीएम की अधीक्षक जिज्ञासा साहनी के अनुसार सुरेंद्र का बाईपोलर डिजीज का इलाज चल रहा था। वह एंटी साइकोटिक्स पर था। साथ ही पैनिक और डिप्रेशन का शिकार था। डिप्रेशन में उसने यह कदम उठाया। साथ वाले स्टूडेंट्स ने बताया कि वह प्रेक्टिकल देने आया तो था, लेकिन बिना एग्जाम दिए चला गया था, फिर रूम में जाकर फांसी लगा ली।
नोट:अपने मोबाइल पर ‘नई हवा’ की खबरें नियमित प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम लिखकर मैसेज करें
‘पीएम मोदी की हत्या के लिए तत्पर रहो’, बोलकर फंसे कांग्रेस के पूर्व मंत्री, देखिए ये वीडियो
सिविल जज परीक्षा-2022 की अधिसूचना जारी, 303 पदों पर होगी भर्ती
अब हर जगह अनिवार्य होगा Birth Certificate, जानिए क्या है सरकार का नया प्लान