देहरादून
घूस के मामले में CBI की गिरफ्त में आने की बाद भी रेलवे का एक चीफ पार्सल सुपरवाइजर धौंस दिखाने से बाज नहीं आया। पकड़े जाने के बाद बोला, अब कोर्ट में देखना; कौन-कौन मुझसे मिलने आता है।
रेलवे के इस घूसखोर चीफ पार्सल सुपरवाइजर को एक गारमेंट्स कारोबारी से रिश्वत लेते पकड़ा गया था। पसकदे जाने के बाद CBI ने उसके दून स्थित घरों पर छापे मारे और विभिन्न संपत्तियों के दस्तावेज बरामद किए गए। उसके बैंक खातों की भी खंगाला गया है। न्यायालय में पेशी के बाद उसे अब 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
गिरफ्तार चीफ पार्सल सुपरवाइजर का नाम आरएस तोमर है और वह लालकुआं रेलवे स्टेशन तैनात है। CBI ने उसे सात हजार रुपए की रिश्वत के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। आरोपी ने एक कारोबारी का पार्सल जल्दी भिजवाने के नाम पर दो बार में यह रिश्वत मांगी थी।
आरोपी अधिकारी मूल रूप से जौनसार क्षेत्र का रहने वाला है। उसके घर देहरादून में लांघा रोड और पंडितवाड़ी में हैं। सीबीआई की टीम जब आरोपी को गिरफ्तार करने गई तो उसने धमकाया था। आरोपी अधिकारी ने इस कार्रवाई को गलत बताते हुए कहा कि अब तुम मेरा रौब देखोगे। कोर्ट में देखना कौन-कौन मुझसे मिलने आता है। बताया जा रहा है कि अधिकारी का कोई रिश्तेदार पुलिस में बड़ा अफसर है। कई अन्य रिश्तेदार भी कई बड़ी पोस्ट पर हैं।
राजेश पासवान निवासी लालकुआं ने सीबीआई से शिकायत की थी। पासवान अपने एक साथी के साथ मिलकर गारमेंट्स का व्यापार करता है। वह अक्सर अपने सामान को ट्रेन से पार्सल के जरिए देश के विभिन्न हिस्सों में भेजते रहता है। पिछले दिनों उन्होंने दिल्ली के लिए पार्सल बुक किया था। इसके लिए चीफ पार्सल सुपरवाइजर आरएस तोमर ने रिश्वत मांगी। कहा था कि वह उनका सामान जल्द से जल्द भिजवा देगा।
सीबीआई के जनसंपर्क अधिकारी आरके गौड़ ने बताया कि सीबीआई की देहरादून शाखा ने पासवान की शिकायत पर जांच की तो सारी बातें सच पाई गईं। इसके आधार पर आरएस तोमर के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया।जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि पासवान की शिकायत पर जांच के दौरान कई लोगों से बात की गई। पाया गया कि तोमर की आम शोहरत भी ठीक नहीं है। उसने पहले भी कई और लोगों से रिश्वत मांगी है।
नोट:अपने मोबाइल पर ‘नई हवा’ की खबरें नियमित प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम लिखकर मैसेज करें
सिविल जज परीक्षा-2022 की अधिसूचना जारी, 303 पदों पर होगी भर्ती
अब हर जगह अनिवार्य होगा Birth Certificate, जानिए क्या है सरकार का नया प्लान
