दौसा: गांव-गांव, ढाणी-ढाणी पहुंचकर जनता से सीधा संवाद करेंगे भाजपा कार्यकर्ता, कार्यशाला में रखी रूपरेखा

दौसा 

बीजेपी की ‘गांव चलो अभियान’ व शक्ति वंदन  महिला स्वयं सहायता समूह एवं एनजीओ संपर्क अभियान कार्यशाला भाजपा प्रदेश महामंत्री मोतीलाल मीणा ने कहा कि लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए पार्टी नेता- कार्यकर्ता गांव-गांव, ढाणी-ढाणी पहुंचकर जनता से सीधा संवाद करेंगे इसको लेकर बीजेपी की ओर से ‘गांव चलो अभियान’ शुरू किया जाएगा

ERCP को लेकर राजस्थान-मध्यप्रदेश के बीच बनी सहमति, MOU साइन | 13 जिलों को होगा फायदा

मोतीलाल मीणा ने कहा कि भाजपा का ‘गांव चलो अभियान’ में  मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उनके मंत्रिमंडल सदस्यों सहित 85 हजार कार्यकर्ताओं के जरिए 54 हजार गांव तक पहुंचने की रणनीति बनाई गई है ये सभी कार्यकर्ता एक दिन के लिए गांव में रात्रि विश्राम करेंगे और इस दौरान केंद्र और राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में गांव वालों को जागरूक करेंगे  इसके साथ ही वंचित पात्र व्यक्तियों को योजनाओं से जोड़ने का काम भी किया जाएगा

4 से 11 फरवरी तक चलेगा अभियान
गांव चलो अभियान के  संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा  ने कार्यशाला में बताया कि  दौसा जिले में “गांव चलो अभियान” 4 फरवरी से 11 फरवरी तक चलाया जाएगा इस अभियान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के नेतृत्व में दौसा जिले के  जन-प्रतिनिधि , पदाधिकारी, छोटे-बड़े कार्यकर्ता,  सभी भाजपा पदाधिकारियों सहित  85 हजार से अधिक भाजपा कार्यकर्ता 54 हजार स्थानों पर एक दिवसीय रात्रि प्रवास करेंगे

प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोक कल्याणकारी योजनाओं सहित प्रदेश सरकार की सभी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगाप्रवास के दौरान विकसित भारत संकल्प यात्रा से ग्रामीणों को जोड़ने, ब्रांड एबेंसेडर बनाने और नमो ऐप डाउनलोड कराने का कार्य किया जाएगा  राजेन्द्र शर्मा ने अभियान की बूथ स्तर तक की संरचना और अभियान को प्रत्येक गांव तक संचालित करने को लेकर विस्तृत रूप से जानकारी दी

महिला शक्ति वंदन कार्यशाला
भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ प्रभु दयाल शर्मा ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम से देश के निर्माण में महिलाओं की हिस्सेदारी बढ़ेगी। इससे राष्ट्रीय नीतियों एवं कार्यक्रमों के निर्माण और नीति निर्णय प्रक्रिया में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए वास्तविक अर्थों में प्रतिबद्ध है।

महिला शक्ति वंदन कार्यशाला के जिला संयोजक जिला महामंत्री रवि पालीवाल ने कहा कि डबल इंजन की सरकार देश की 50 % आबादी के हितों का ध्यान रखते हुए अनेकों योजनाएं महिला शक्ति के विकास उत्थान के लिए चला रखी है। डबल इंजन की सरकार द्वारा देश की 50% आबादी को सक्षम बनाने के लिए प्रभावशाली मंच प्रदान करना उनकी आजीविका निरंतर वृद्धि करना सुविधा बेहतर आसान तरीके से पहुंचना एक ऐसा प्लेटफार्म बनकर देना जिससे हर महिला आत्मनिर्भर हो सके ग्रामीण क्षेत्र से पलायन रुके इन उद्देश्यों के साथ डबल इंजन की सरकार कार्य कर रही है। कार्यशाला को गांव चलो अभियान के सह संयोजक महेंद्र चांदा ने भी संबोधित किया

कार्यशाला में लक्ष्मी रेला महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मनोज टोडवाल बांदीकुई, लड्डू राम मीणा रामगढ़ पचवारा, भंवर सिंह रवा, सत्यनारायण बोहरा लालसोट शहर, राम खिलाड़ी मीणा दौलतपुरा, रूप सिंह मीणा लालसोट, राम प्रसाद गुर्जर कुंडल, अशोक शर्मा सैंथल, सुनील पाटनी लंवाण, राजेश कुमार मीणा नांगल, महिपाल शेखावत बसवा, चतर सिंह गुडा कटला, सीताराम गुर्जर बडियाल, विपिन बंसल महुआ, कुलदीप सिंह मंडाव,र राज बहादुर खेड़ला, धर्म सिंह मीणा बैजू पड़ा, रतन जोशी सिकराय, विशंभर बांसड़ा सिकंदरा, दयाराम गीजगढ़, राम सिंह भांडारेज, रंगलाल मीणा आलूदा ,बाबूलाल सैनी बहरावंडा, ज्योति, विजय, सुनीता सैनी, मंजू सैनी, मोनिका सैनी, उर्मिला बैरवा, मीरा गुप्ता, सुधा गुप्ता, मंजू साहू, मंजू लता जाटव, सरोज मीणा, रेखा जैन,ललित जायसवाल सहित अनेक कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद थे।

नई हवा’ की  खबरें  नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें

मीटिंग्स में अफसरों कर्मचारियों के नाश्ते में कटौती, अब नहीं मिलेगी नमकीन और मिठाई | ये मेन्यू हुआ फिक्स

नई नियुक्तियों में NPS, कर्मचारियों में बढ़ा असंतोष तो एक दिन में ही बैकफुट पर आ गई सरकार, जारी करना पड़ा नया आदेश | OPS को लेकर बढ़ा संशय

बैंक क्लर्क का बदल जाएगा अब पदनाम, इस नाम से जाने जाएंगे | कामकाज में भी बढ़ोतरी का प्रस्ताव

इस स्टेट में असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती का रास्ता साफ, भर्ती नियमों में संशोधन को सरकार ने दी मंजूरी | कॉलेजों में खाली  हैं 3800 पद

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें