भरतपुर
पिछले 20 घंटों से हो रही भारी बरसात से भरतपुर (Bharatpur) के हाल बेहाल हो गए हैं। किले के चारों ओर बनी ऐतिहासिक सुजानगंगा नहर (Sujan ganga) भारी बरसात के कारण इतनी लबालब हो गई है कि वह अब ओवरफ़्लो हो रही है। इसका पानी पाइबाग स्थित मनसा देवी मंदिर (Mansa Devi temple), गुरुनानक स्कूल सहित अन्य क्षेत्रों में पहुंच गया है। शहर की कई कॉलोनियां जल मग्न होने से लोग टेंशन में हैं। बरसात पूर्व की जो व्यवस्थाएं करनी चाहिए थी; वह प्रशासन और नगर निगम नहीं कर पाया और अब उसका नतीजा आम जनता भोग रही है। जब मुसीबत सिर पर आ गई तब प्रशासन अलर्ट मोड़ पर आ गया। जिला कलक्टर ने बरसात के हालत को देखते हुए दो दिन स्कूलों की छुट्टी कर दी है। इधर जिला प्रभारी सचिव सुचि त्यागी ने शहर में जल-भराव क्षेत्र का निरीक्षण किया। साथ में जिला कलेक्टर डॉ अमित यादव सहित सभी अधिकारी मौजूद रहे।
दूसरी ओर जिले के बांधों के गेट खोल देने से ग्रामीणों में भी चिंता बढ़ गई है। चिकसाना बांध लबालब हो गया है। बांध के गेट खोलकर पानी निकाला जा रहा है। पांचना बांध, बंध बरैठा, अजान बांध से छोड़े जा रहे पानी के बहाव क्षेत्र में आने वाले गांवों, कस्बों में भी बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीण चिंतित हैं। कई रास्ते अवरुद्ध हो गए हैं। भरतपुर शहर में राजेंद्र नगर, जवाहर नगर, स्टेशन रोड, नई मंडी सहित दो दर्जन से अधिक कॉलोनियों में जल भराव से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। आवागमन पर भी असर पड़ रहा है। लोग रोजमर्रा की जरूरतों के लिए पानी में होकर निकल रहे हैं। इससे नगर निगम की सारी व्यवस्थाओं की पोल खुल गई है।
ये रास्ते हुए अवरुद्ध
चिकसाना, अजान एवं बंध बारैठा से पानी की निकासी तथा लगातार वर्षा होने के कारण बसेड़ी से बयाना, खेडिया मोड से सेवला एवं चिकसाना से हेतमपुर के रास्ते अवरूद्ध हो गये हैं। रूदावल के आसपास, नदीगांव, सालाबाद, लहचौरा एवं चौखेडा की रपट पर तेज बहाव से पानी आने से मार्ग अवरूद्ध हो गये हैं, पानी के बहाव के समय वहां से आमजन को पैदल अथवा वाहन नहीं निकालने की अपील की गई है।
सभी विभाग एवं एसडीआरएफ टीम अलर्ट मोड पर
इस बीच बिगड़ते हालात को देखते हुए जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ. अमित यादव ने सभी विभागों एवं एसडीआरएफ टीम को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी विभागों को आवश्यक संसाधनों के साथ आवश्यकता पड़ने पर बचाव एवं राहत कार्यों के लिए तैयार रहने को कहा है। जिला कलक्टर ने नदियों के तटीय क्षेत्रों में बसे गांवों एवं जलाशयों के नजदीक रहने वाले नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है और कहा है कि नदियों में पानी के तेज बहाव को देखते हुए नदी के बहाव क्षेत्र एवं जलाशयों के आसपास नहीं जाएं। उन्होंने एसडीआरएफ की टीम, जल संसाधन विभाग, पंचायतीराज विभाग, चिकित्सा विभाग एवं जिले के सभी उपखण्ड प्रशासन को मय आवश्यक संसाधनों के अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं।
जिला कलक्टर ने जिले में रेलवे अंडरपास एवं अन्य सड़कों पर पानी भराव की स्थिति में वहां जल स्तर को देखकर खतरे के निशान पर नहीं हाने पर ही वाहन निकालने को कहा है। उन्होंने सभी विभागों को पुराने व क्षतिग्रस्त कार्यालयों, आवासीय परिसरों को चिन्हित कर सूचना प्रेषित करने के निर्देश दिए है। जिससे वर्षा जनित घटनाओं को रोका जा सके। उन्होंने गोपालपुरा नहर पर सीएफसीएटी के बंद पड़े कार्य से प्रभावित हो रही पानी निकासी के लिए जेसीबी लगाकर पानी निकासी करवाने, सुजान गंगा नहर में ओवरफ्लोर की स्थिति के कारण आसपास मंदिरों में भरे हुए पानी निकासी के लिए निकासी गेटों की जेसीबी से सफाई करवा कर पंपसेट से पानी लिफ्ट करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने चांदपोल गेट के पास सीएफसीडी के नाले में पानी निकासी के लिए अतिरिक्त संसाधन लगाने, शहर में जगह-जगह सड़कों, पार्को, आवासीय क्षेत्र में जल भराव के निकासी के लिए अतिरिक्त पंपसेट लगाकर शीघ्र व्यवस्था में सुधार करने के निर्देश दिए।
नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
सरकार के एक इस आदेश से राजस्थान के 5 लाख पेंशनर्स को मिली बड़ी राहत | जानें क्या हैं आदेश
इस स्टेट में अब वकीलों को भी मिलेगी पेंशन, चिकित्सा बीमा के लिए प्रीमियम भी देगी सरकार
राजस्थान में IAS अफसरों के ताबड़तोड़ तबादले, 13 जिलों के कलक्टर बदले | देखें पूरी लिस्ट
राज्य सेवा में समायोजित शिक्षकों के जीवन को असहज और असुरक्षित बनाने वाले कारणों पर एक नजर
राजस्थान में ये RAS अफसर हो गए प्रमोट, अब बन गए IAS अफसर | देखिए पूरी लिस्ट
Good News: RAS के 733 पदों के लिए होगी भर्ती, नोटिफिकेशन जारी | इस डेट से कर सकते हैं अप्लाई
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
