मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बड़ा एलान, जल्द करेंगे मंत्रिमंडल का पुनर्गठन

जयपुर 

राजस्थान में चल रही सियासी उठापटक के बीच अब जल्दी ही मंत्रिमंडल का पुनर्गठन होगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पहली बार सार्वजनिक मंच से मंगलवार को यह ऐलान किया। अभी तक गहलोत इस बारे में साफगोई से कोई बात रखने से बचते रहे थे। लेकिन अब उन्होंने इसका ऐलान कर दिया है। पर मंत्रिमंडल का पुनर्गठन कब तक होगा यह उन्होंने नहीं बताया।

सचिवालय कर्मचारी संघ के शपथ समारोह के दौरान सीएम गहलोत ने इसके संकेत दिए। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल का पुनर्गठन जल्द हो जाएगा। गहलोत ने इसकी तारीख  नहीं बताई। लेकिन बताया जा रहा है कि दी दिन के जिलों के दौरे के बाद गहलोत कभी भी मंत्रिमंडल का पुनर्गठन कर सकते हैं। गहलोत ने कहा कि कोरोना के चलते इस बारे में देरी हो रही थी लेकिन अब इसको लेकर जल्द ही सूचना देंगे।

सचिवालय कर्मचारी संघ के शपथ समारोह के दौरान गहलोत ने कहा कि लगता हैं कि हमारा मंत्रिमंडल भी भी जल्दी ही शपथ ग्रहण समारोह होगा। ये भी लगता हैं कि आप ही के कारण ये भी रूका हुआ था। अब जल्दी ही हमारा भी शपथ समारोह होगा।

आपको बता दें कि पिछले दिनों गहलोत की नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी इस बारे में चर्चा हुई थी। पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट भी तब सोनिया गांधी से मिलकर आए थे और उन्होंने भी मंत्रिमंडल विस्तार के संकेत दिए थे।

क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?