प्रदेश में खुलेंगे 4 ADM, 3 SDM, 12 तहसील और 16 उप तहसील कार्यालय, 406 पदों का सृजन | यहां देखिए लिस्ट

जयपुर 

प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने के लिए प्रदेश के विभिन्न जिलों में 4 ADM, 3 SDM, 12 तहसील और 16 उप तहसील कार्यालय खोले जाएंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसकी मंजूरी दे दी है। इन कार्यालयों के संचालन के लिए 406 नवीन पदों का सृजन भी किया जाएगा।

कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाड़िया के पुत्र ओमप्रकाश पहाड़िया भाजपा में शामिल |  पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के रिश्तेदार और इस पूर्व IAS को भी भाया कमल का फूल

जारी स्वीकृति के अनुसार रावतभाटा (चित्तौड़गढ़), भीनमाल (जालौर), सीकर शहर एवं मालपुरा (टोंक) में अतिरिक्त जिला कलक्टर कार्यालय खोले जाएंगे। जबकि रींगस (सीकर), माधोराजपुरा (जयपुर) एवं टपूकड़ा (अलवर) में नए उपखण्ड कार्यालय खोले जाएंगे।

इसी तरह टोंक के अलीगढ़ में नया तहसील कार्यालय खोला जाएगा। साथ ही राजलदेसर (चूरू), मांढण एवं प्रतापगढ़ (अलवर), रूदावल (भरतपुर), जुरहरा (भरतपुर), हदा (बीकानेर), बाटाडू (बाड़मेर), भांडारेज (दौसा), जालसू (जयपुर), पिलानी (झुंझुनूं) एवं रायथल (बूंदी) में उप तहसील कार्यालय अब क्रमोन्नत होने पर तहसील कार्यालय के रूप में संचालित होंगे।

इसके अलावा बघेरा (अजमेर), डूंगरा छोटा (बांसवाड़ा), हरसानी (बाड़मेर), ददरेवा (चूरू), बसई एवं नादनपुर (धौलपुर), नारंगदेसर (हनुमानगढ़), रेनवाल मांजी (जयपुर), चंदवाजी (जयपुर), गीजगढ़ (दौसा), बबाई (झुंझुनूं), कैलादेवी (करौली), लूणवा एवं दीनदारपुरा (नागौर), कल्याणपुर (उदयपुर) तथा रिडमलसर (श्रीगंगानगर) में नवीन उप तहसील कार्यालय खोले जाएंगे।

इस स्वीकृति से 4 एडीएम कार्यालयों हेतु कुल 40 पद, 3 उपखण्ड कार्यालयों हेतु 36 पद, एक नवीन तहसील हेतु 25 पद, 11 क्रमोन्नत तहसीलों हेतु 209 पद एवं 16 नवीन उप तहसीलों हेतु 96 पदों सहित कुल 406 पदों का सृजन होगा।

नोट: अपने मोबाइल पर  नई हवा’ की  खबरें  नि:शुल्क और नियमित प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें

कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाड़िया के पुत्र ओमप्रकाश पहाड़िया भाजपा में शामिल |  पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के रिश्तेदार और इस पूर्व IAS को भी भाया कमल का फूल

हाईकोर्ट की सिफारिश पर छह महिला जज एक साथ बर्खास्त, जानिए वजह

ट्रक से निकल रहे सरिया में फंसी बाइक सवार युवक की टी-शर्ट, एक किलोमीटर घसीटता ले गया, गर्भवती पत्नी सहित मौके पर ही मौत | जिसने भी मंजर देखा; कांप गया