प्रदेश के 29 महाविद्यालयों में शुरू होंगे नवीन संकाय, 253 नए पदों का होगा सृजन | इतने बजट का हुआ प्रावधान 

जयपुर 

प्रदेश के 29 सरकारी कॉलेज में नए संकाय शुरू किए जाएंगे। इसके लिए 253 नवीन पदों का सृजन किया गया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत विभिन्न विषयों से संबंधित नवीन संकाय खोलने के प्रस्ताव को मंजूरी  दे दी है। साथ ही वित्तीय प्रावधान को भी मंजूरी प्रदान की है।

कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाड़िया के पुत्र ओमप्रकाश पहाड़िया भाजपा में शामिल |  पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के रिश्तेदार और इस पूर्व IAS को भी भाया कमल का फूल

जारी स्वीकृति के अनुसार प्रदेश के 22 सह-शिक्षा महाविद्यालयों एवं 6 कन्या महाविद्यालयों में कला, विज्ञान एवं वाणिज्य से संबंधित नवीन संकाय खोले जाएंगे। नवीन संकायों के संचालन हेतु सहायक आचार्य के 131, प्रयोगशाला सहायक के 52, प्रयोगशाला वाहक के 52 सहित कुल 235 पदों का सृजन किया जाएगा। इसके लिए 33.26 करोड़ रुपए का वित्तीय प्रावधान रखा गया है।

इसके साथ ही, उदयपुर स्थित राजकीय महाविद्यालय, मावली को राजनीति विज्ञान विषय में स्नातकोत्तर स्तर पर क्रमोन्नत किया जाएगा। यहां स्नातक स्तर पर विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय खोले जाएंगे। नवीन संकायों के लिए सहायक आचार्य के 10, प्रयोगशाला सहायक के 4, प्रयोगशाला वाहक के 4 पद सहित कुल 18 नवीन पद सृजित होंगे। इसके लिए लगभग 2.55 करोड़ रुपए की वित्तीय मंजूरी भी दी गई है।

नोट: अपने मोबाइल पर  नई हवा’ की  खबरें  नि:शुल्क और नियमित प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें

प्रदेश में खुलेंगे 4 ADM, 3 SDM, 12 तहसील और 16 उप तहसील कार्यालय, 406 पदों का सृजन | यहां देखिए लिस्ट

कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाड़िया के पुत्र ओमप्रकाश पहाड़िया भाजपा में शामिल |  पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के रिश्तेदार और इस पूर्व IAS को भी भाया कमल का फूल

हाईकोर्ट की सिफारिश पर छह महिला जज एक साथ बर्खास्त, जानिए वजह

ट्रक से निकल रहे सरिया में फंसी बाइक सवार युवक की टी-शर्ट, एक किलोमीटर घसीटता ले गया, गर्भवती पत्नी सहित मौके पर ही मौत | जिसने भी मंजर देखा; कांप गया