इंडिया पोस्ट 17 मार्च 2026 से ‘स्पीड पोस्ट-24’ सेवा शुरू कर रहा है। इसके तहत दिल्ली, मुंबई सहित छह शहरों में पार्सल और दस्तावेजों की अगले दिन डिलीवरी की गारंटी मिलेगी।
नई दिल्ली
अब डाक और पार्सल पहुंचने में दिनों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। देश की डाक सेवा को तेज और आधुनिक बनाने की दिशा में India Post एक नई सुविधा शुरू करने जा रहा है। 17 मार्च 2026 से शुरू होने वाली ‘स्पीड पोस्ट-24’ सेवा के तहत पार्सल और जरूरी दस्तावेज अगले ही दिन पहुंचाने का लक्ष्य तय किया गया है।
इस नई सेवा का औपचारिक शुभारंभ ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय संचार मंत्री, और संचार राज्य मंत्री चंद्र शेखर पेम्मासानी करेंगे। उद्घाटन समारोह नई दिल्ली के आकाशवाणी भवन स्थित रंगभवन सभागार में आयोजित किया जाएगा, जहां डाक विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
बैंक के भीतर गूंजी गोली | छुट्टी के विवाद में गार्ड ने मैनेजर को उतारा मौत के घाट
पहले चरण में 6 बड़े शहर
फिलहाल इस सेवा को पायलट आधार पर देश के छह बड़े महानगरों में शुरू किया जा रहा है— दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद। इन शहरों के बीच भेजे गए पार्सल को अगले दिन डिलीवर करने की गारंटी दी जाएगी।
डी+1 और डी+2 डिलीवरी का नया मॉडल
नई व्यवस्था में ‘24’ और ‘48’ स्पीड पोस्ट सेवाएं लागू होंगी।
- स्पीड पोस्ट-24: डी+1 यानी अगले दिन डिलीवरी
- स्पीड पोस्ट-48: डी+2 यानी दो दिन के भीतर डिलीवरी
इसके लिए डाक विभाग अलग प्रोसेसिंग विंडो और प्राथमिकता वाले हवाई परिवहन का इस्तेमाल करेगा, जिससे पार्सल तेजी से अपने गंतव्य तक पहुंच सके।
एटीएम से मिलेंगे अब छुट्टे पैसे | ₹10, ₹20 और ₹50 के नोट निकालने की नई सुविधा शुरू
डिजिटल सुविधाओं से लैस होगी सेवा
नई सेवा के साथ ग्राहकों को कई आधुनिक सुविधाएं भी मिलेंगी। इनमें
- ओटीपी आधारित सुरक्षित डिलीवरी
- एसएमएस अलर्ट के साथ एंड-टू-एंड ट्रैकिंग
- व्यावसायिक ग्राहकों के लिए BNPL (Book Now Pay Later) सुविधा
- बल्क बुकिंग के लिए मुफ्त पिकअप
- ई-कॉमर्स कंपनियों के लिए API इंटीग्रेशन और केंद्रीकृत बिलिंग
जैसी सुविधाएं शामिल होंगी।
देरी हुई तो पैसे वापस
डाक विभाग ने इस सेवा के साथ मनी-बैक गारंटी भी जोड़ी है। यानी अगर तय समय सीमा में पार्सल की डिलीवरी नहीं होती, तो ग्राहक को शुल्क वापस किया जाएगा।
डाक विभाग का मानना है कि इस पहल से ई-कॉमर्स, व्यवसायिक पार्सल और जरूरी दस्तावेजों की डिलीवरी पहले से कहीं अधिक तेज और भरोसेमंद हो सकेगी। आने वाले समय में इस सेवा को देश के अन्य शहरों तक भी विस्तार देने की योजना है।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
समंदर की गहराई से आपकी रसोई तक | ऐसे चलती है पेट्रोल-डीजल और गैस की दुनिया
खून की कमी चुपचाप वार करती है | आयरन की गोली बेअसर क्यों? आदतें बदलें, हीमोग्लोबिन खुद बढ़ेगा
‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।
