पश्चिम बंगाल, असम, पुडुचेरी, केरल और तमिलनाडु विधानसभा चुनावों के नतीजों ने बदला सियासी गणित। बंगाल-असम में BJP को बहुमत, पुडुचेरी में NDA की सरकार, केरल में कांग्रेस को राहत और तमिलनाडु में बड़ी जीत।
नई दिल्ली
देश की सियासत में बड़ा उलटफेर करते हुए पांच राज्यों—पश्चिम बंगाल, असम, पुडुचेरी, केरल और तमिलनाडु—के चुनावी नतीजों ने नया राजनीतिक नक्शा खींच दिया है। सबसे बड़ा संदेश पश्चिम बंगाल और असम से आया, जहां बीजेपी ने दमदार प्रदर्शन करते हुए बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया। खासकर बंगाल में यह जीत सियासी लिहाज से बड़ी मानी जा रही है, जहां लंबे समय से कड़ी टक्कर का माहौल था।
वहीं पुडुचेरी में भी NDA ने मजबूत पकड़ बनाते हुए सत्ता की चाबी अपने हाथ में ले ली। छोटे राज्य का यह फैसला भले आकार में छोटा हो, लेकिन गठबंधन राजनीति के लिहाज से बड़ा संकेत दे गया है।
दक्षिण की तस्वीर थोड़ी अलग रही। केरल से कांग्रेस के लिए राहत भरी खबर आई है, जहां उसे उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन मिला और सियासी जमीन मजबूत होती नजर आई।
सबसे दिलचस्प नतीजा तमिलनाडु से सामने आया, जहां “विजय की आंधी” ने चुनावी समीकरण ही बदल दिए। यहां मतदाताओं ने एकतरफा जनादेश देकर साफ कर दिया कि वे बदलाव के मूड में थे।
ताजा रुझानों के अनुसार पश्चिम बंगाल में बीजेपी को 190 के ऊपर जाती दिख रही है। जबकि TMC 100 के नीचे अटक गई है। असम में भी बीजेपी की आंधी चली है। वहां उसे 126 सीट में से करीब सौ सीट मिलने की उम्मीद है। तमिलनाडु में टीवीके ने अच्छा प्रदर्शन करती दिख रही है और विजय एक बड़ी राजनीतिक ताकत बनकर उभरे हैं। इस पार्टी को यहाँ 115 तक सीट मिल सकती हैं। जबकि स्टालिन की पार्टी DMK तीसरे स्थान पर खिसक गई है। उसे करीब पचास सीट के आसपास ही मिलती दिख रही हैं। वहीं AIDMK करीब 70 सीट लेती दिख रही है। केरल के रुझानों में कांग्रेस के यूडीएफ गठबंधन को बड़ी सफलता मिल रही है। इस राज्य में उसे करीब 96 और LDF को 40 के आसपास सीट मिलने की उम्मीद है। केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में NDA को बहुमत मिल गया है। इन चुनावों के फ़ाइनल नतीजे देर शाम तक मिलने की उम्मीद है।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
अब नहीं आएगा बुढ़ापा? | शरीर की ‘एजिंग मशीन’ बंद करने वाली जीन दवा पर बड़ा खुलासा
‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।
