केंद्र सरकार ने रेलवे गुड्स शेड, पार्सल कार्यालयों, सफाईकर्मियों और सुरक्षा गार्डों की न्यूनतम मजदूरी बढ़ा दी है। नई VDA दरें 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगी।
नई दिल्ली
महंगाई के दौर में रेलवे से जुड़े हजारों कर्मचारियों के लिए अप्रैल राहत और खुशखबरी लेकर आया है। केंद्र सरकार ने ऐसा आदेश जारी किया है, जिससे रेलवे गुड्स शेड, पार्सल कार्यालयों और गोदामों में काम करने वाले कर्मचारियों की जेब अब पहले से ज्यादा भारी होने वाली है।
श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अधीन मुख्य श्रम आयुक्त (केन्द्रीय) कार्यालय ने परिवर्तनीय महंगाई भत्ते (VDA) में संशोधन करते हुए न्यूनतम मजदूरी बढ़ा दी है। यह नई दरें 1 अप्रैल 2026 से लागू कर दी गई हैं। फैसले का सबसे बड़ा फायदा लोडिंग-अनलोडिंग करने वाले मजदूरों, सफाईकर्मियों और सुरक्षा गार्डों को मिलेगा।
सरकार के मुताबिक औद्योगिक श्रमिकों के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) में बढ़ोतरी के कारण मजदूरी में यह इजाफा किया गया है। दिसंबर 2025 तक CPI 413.52 से बढ़कर 424.80 पहुंच गया, जिसके बाद कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में संशोधन जरूरी माना गया।
अब ‘क’ श्रेणी के शहरों में रेलवे गोदाम और पार्सल कार्यालयों में काम करने वाले कर्मचारियों को 827 रुपये प्रतिदिन तक मजदूरी मिलेगी। ‘ख’ श्रेणी के शहरों में यह राशि 693 रुपये और ‘ग’ श्रेणी में 556 रुपये प्रतिदिन तय की गई है।
सुरक्षा गार्डों के वेतन में भी बड़ा बदलाव हुआ है। बिना हथियार वाले गार्डों को ‘क’ श्रेणी के शहरों में 1008 रुपये प्रतिदिन तक मिलेंगे, जबकि हथियारों के साथ ड्यूटी करने वाले गार्डों को 1094 रुपये प्रतिदिन तक भुगतान किया जाएगा।
दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, अहमदाबाद, कानपुर, लखनऊ और नोएडा जैसे बड़े शहर ‘क’ श्रेणी में शामिल हैं, जहां कर्मचारियों को सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
