अहमदाबाद
पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के एक सीनियर ब्रांच मैनेजर की धोखाधड़ी ने बैंकिंग सिस्टम पर लोगों का भरोसा हिलाकर रख दिया है। अहमदाबाद के नडियाद स्थित पीज रोड ब्रांच में मैनेजर आशुतोष सोलंकी ने एक NRI अकाउंट होल्डर महिला की फिक्स्ड डिपॉजिट को बिना अनुमति के बंद कर लाखों रुपये हड़प लिए।
CBI जांच में खुलासा
सोलंकी जून 2022 से जून 2024 तक इस ब्रांच का मैनेजर था। आरोप है कि उसने NRI ग्राहक मनीषा सुभाष पटेल और उनके दिवंगत को-होल्डर्स के FD अकाउंट को समय से पहले बंद कर दिया। दिसंबर 2023 में बिना ग्राहक की सहमति के 11.5 लाख रुपये का FD तोड़ा गया। इसके बाद, फर्जीवाड़ा छुपाने के लिए SMS अलर्ट भी बंद कर दिए गए।
तीन किश्तों में उड़ाए पैसे
- 18 दिसंबर 2023 को: ₹1.35 लाख
- 5 फरवरी 2024 को: ₹9.75 लाख
- 12 अप्रैल 2024 को: ₹1.84 लाख
कुल ₹12.94 लाख एक बैंक ऑफ इंडिया अकाउंट में ट्रांसफर किए गए, जो बाद में खुद सोलंकी का ही निकला।
CBI की कार्रवाई और कबूलनामा
PNB जोनल ऑफिस के ऑडिट में गड़बड़ी सामने आने पर सीबीआई की गांधीनगर यूनिट ने जांच शुरू की। 24 सितंबर को मामला दर्ज किया गया। आरोप साबित होने पर सोलंकी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया और चोरी किए पैसे लौटा दिए।
कानूनी शिकंजा
सोलंकी के खिलाफ IPC की धारा 409 (आपराधिक विश्वासघात), 467 (जालसाजी), 468 (धोखाधड़ी), 471 (जाली दस्तावेज का इस्तेमाल), 477A (रिकॉर्ड में हेरफेर) और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
भजनलाल सरकार का बड़ा फैसला | लाखों कर्मचारियों को मिलेगा दीपावली गिफ्ट, इतना बढ़ गया DA
‘सबकी मां मरती है, नाटक मत करो’ | इस सरकारी बैंक के जोनल हेड पर बर्बर तानाशाही के आरोप, मेल वायरल
कैबिनेट से निकला दिवाली धमाका | कर्मचारियों की सैलरी में सीधा इजाफा, इतना बढ़ गया DA
RRB Railway JE Recruitment 2025: रेलवे में 2570 पदों पर बंपर भर्ती, 31 अक्टूबर से शुरू होंगे आवेदन
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
