एक सरकारी वकील ने कोर्ट से शिकायतकर्ता के पक्ष में फैसले में मदद के लिए परिवादी से 50 लाख की घूस मांग ली। बीस लाख रुपए एडवांस लेते हुए उसे ACB ने रंगे हाथ दबोच लिया। ACB ने इसके साथ ही सरकारी वकील के दो दलालों को भी गिरफ्तार किया है। ACB ने बुधवार को जारी एक प्रेस रिलीज में यह जानकारी दी।
OMG! रोडवेज बस में वसूला प्रेशर-कुकर और हीटर का किराया, सरकार की हो रही है किरकिरी
अहमदाबाद। गुजरात ACB ने यह कार्रवाई की है। ACB ने इस बारे में बताया कि एक दीवानी अदालत के सरकारी वकील को 20 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए 2 दलालों के साथ गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि शिकायतकर्ता से रिश्वत के रूप में कुल 50 लाख रुपये मांगे गए थे जिसमें से 20 लाख रुपये वकील ने पहले लेने की बात कही थी और बाकी का पैसा अदालत का आदेश आने के बाद दिया जाना था। वकील ने 20 लाख रुपये की रकम अपने बिचौलियों को एक दुकान पर देने के लिए कहा था।
ACB के मुताबिक, खेड़ा (Kheda) जिले के कठलाल दीवानी अदालत में सरकारी वकील के रूप में काम कर रहे राजेंद्र गढवी को मंगलवार को शिकायतकर्ता से घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। विज्ञप्ति में कहा गया है कि गढवी के 2 बिचौलियों को भी मंगलवार को ACB ने नरोदा में एक फोटोकॉपी की दुकान पर जाल बिछाकर गिरफ्तार किया। ACB के मुताबिक, गिरफ्तार बिचौलियों की पहचान अहमदाबाद महानगर कोर्ट के वकील सुरेश पाटिल और नरोदा के रहने वाले विशाल पटेल के तौर पर की गई है।
ACB के मुताबिक, शिकायतकर्ता ने हाल ही में कठलाल (Kathlal) दीवानी कोर्ट में एक शख्स के खिलाफ एक केस दायर किया था, जिसने उसे एक प्लॉट बेचा था। ACB ने बताया कि कोर्ट से शिकायतकर्ता के पक्ष में फैसले में मदद के लिए गढवी ने उससे 50 लाख रुपये की मांग की थी। गढवी ने इनमें से 20 लाख रुपये पहले और बाकी के पैसे कोर्ट का आदेश आने के बाद मांगे थे। एजेंसी ने कहा कि गढवी ने शिकायतकर्ता से नरोदा इलाके में एक दुकान पर सुरेश और विशाल को रिश्वत के पैसे सौंपने को कहा था। शिकायत मिलने के बाद ACB ने दुकान पर जाल बिछाया और गढवी के साथ-साथ उसके 2 बिचौलियों को 20 लाख रुपये कैश लेते हुए पकड़ लिया।
नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
OMG! रोडवेज बस में वसूला प्रेशर-कुकर और हीटर का किराया, सरकार की हो रही है किरकिरी
आदर्श क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, 135 करोड़ की संपत्ति जब्त
कॉलेज की प्रिंसिपल सस्पेंड, भ्रष्टाचार के मामले में कार्रवाई
PNB के मैनेजर को झांसा में लिया और 6 लाख 65 हजार रुपए खाते में करवा लिए RTGS
7th Pay Commission: DA Hike को लेकर कर्मचारियों को होना पड़ सकता है इस बार मायूस, जानिए वजह
Judgment: कर्मचारियों के प्रमोशन को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कह दी बड़ी बात | जानें क्या है पूरा मामला
EPFO 3.0: करोड़ों कर्मचारियों को मिलने जा रहा है बड़ा तोहफा, सरकार करेगी PF में बदलाव | खत्म हो जाएगी ये लिमिट, हाथ में आएगी मोटी पेंशन | ATM से निकाल सकेंगे पीएफ का पैसा
ESIC लाभार्थियों के लिए केंद्र सरकार कर रही ये बड़ा काम, 14.43 करोड़ लोगों को होगा फायदा
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
