‘जमानत खारिज नहीं होने दूंगा और सजा भी नहीं होगी…!’ CJM कोर्ट के रीडर और होमगार्ड ड्राइवर का खेल खत्म, 40 हजार घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

बांसवाड़ा में ACB ने 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते होमगार्ड चालक राहुल चंदेल को पकड़ा। CJM कोर्ट के रीडर संदीप कुमार नानावटी भी गिरफ्तार।

पिकअप भी छोड़नी थी, सह-परिवादी को भी बचाना था, 20-20 हजार से शुरू हुई डील, जींस की जेब तक पहुंचते ही ACB ने ASI को दबोचा

जयपुर के सांगानेर सदर थाने में ACB ने ASI महेश चन्द मीणा को 10 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। पिकअप छोड़ने और सह-परिवादी को आरोपी नहीं बनाने के बदले रिश्वत मांगी गई थी।

पट्टा फाइल थी या रिश्वत का रास्ता? 6 हजार से शुरू हुई बात, ACB ने बीच में ही रोक दिया खेल

बांसवाड़ा में ACB ने पट्टा फाइल आगे बढ़ाने के बदले 5 हजार रुपए रिश्वत लेते वनरक्षक भूपेश पाटीदार को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। पहले 6 हजार रुपए मांगे गए थे।

रेलवे स्टेशन के सोलर प्लांट की फाइल अटकी, 10 हजार की डील, 5 हजार लेते रेलवे-डिस्कॉम के दो अफसर समेत तीन ACB के जाल में फंसे

बांदीकुई में ACB ने रेलवे के सेक्शन ऑफिसर, डिस्कॉम के AEN और लाइनमैन को 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते ट्रैप किया। मीटर बदलने के लिए 10 हजार मांगे गए थे।

3.12 करोड़ के CGST नोटिस का ‘सेटलमेंट’ कराने 60 लाख की डील, 25 लाख लेते दो बिचौलिए पकड़े, सुपरिटेंडेंट भी डिटेन

राजसमंद में 3.12 करोड़ के CGST नोटिस के सेटलमेंट के नाम पर 60 लाख की कथित रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है। ACB ने 25 लाख लेते दो बिचौलियों को पकड़ा।

30 हजार की मांग, 20 हजार में सौदा और ACB का ट्रैप, फैक्ट्री की ‘पॉजिटिव रिपोर्ट’ के बदले रिश्वत लेते इंस्पेक्टर गिरफ्तार

सीकर में ACB ने कारखाना एवं बॉयलर्स विभाग के इंस्पेक्टर मोहित शर्मा को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। फैक्ट्री की पॉजिटिव रिपोर्ट के बदले रिश्वत मांगी गई थी।

BDO के ठिकाने पर मिला करीब 1 किलो सोना, जयपुर प्लॉट के कागज भी जब्त; अब बैंक खाते-लॉकर खंगालेगी ACB

लोहावट BDO नारायण सुथार के ठिकानों पर ACB की तलाशी में करीब एक किलो सोने के बिस्कुट और जयपुर प्लॉट के दस्तावेज मिले। अब बैंक खाते और लॉकर की जांच होगी।

जयपुर में 15 हजार की रिश्वत का ट्रैप, पकड़े जाते ही अधिकारी ने बताई किडनी की बीमारी; SMS अस्पताल में भर्ती

जयपुर में ACB ने सीनियर स्टैटिकल ऑफिसर मुकेश माल्या को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते ट्रैप किया। ट्रैप के दौरान किडनी की बीमारी सामने आने पर SMS अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जब्त मोबाइल-पर्स लौटाने के बदले मांगे ₹25 हजार, ₹10 हजार पर डील; जयपुर में SI को ACB ने रंगे हाथ दबोचा

जयपुर के नाहरगढ़ थाने में तैनात SI गिरधारी लाल मीणा को ACB ने 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। जब्त मोबाइल और पर्स लौटाने के बदले 25 हजार की मांग का आरोप है।

रिमांड में रियायत के लिए 40 हजार की मांग, 15 हजार में सौदा; 10 हजार लेते ही ASI ट्रैप

नागौर में एसीबी ने कोतवाली थाने के एएसआई चैनाराम को ₹10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। रिमांड में रियायत के लिए ₹40 हजार मांगे गए थे, सौदा ₹15 हजार में तय हुआ था।