चंडीगढ़
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आज सुरक्षा में बड़ी चूक हो गई। इस कारण उनकी रैली रद्द कर दी गई। उनकी पंजाब के फिरोजपुर में बड़ी रैली होनी थी। लेकिन प्रदर्शन कर रहे किसानों ने सड़क पर ही उनके काफिले को रोक दिया। पीएम मोदी ने इस पर अधिकारियों को बोला- अपने सीएम को थैंक्स कहना कि मैं एयरपोर्ट जिंदा लौट पाया।
गृह मंत्रालय ने कहा कि पंजाब दौरे पर प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक सामने आई है। उनका काफिला एक फ्लाई ओवर में करीब 15-20 मिनट तक रुका रहा। उधर, भाजपा ने कहा कि पंजाब की कांग्रेस सरकार ने मोदी का कार्यक्रम बिगाड़ने की साजिश रची।
बताया जा रहा है कि पीएम मोदी जब बठिंडा एयरपोर्ट पर वापस लौट रहे थे, तब उन्होंने अधिकारियों को ये संदेश दिया था। उन्होंने साफ-साफ सीएम चन्नी पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि अपने सीएम को थैंक्स कहना कि मैं बठिंडा एयरपोर्ट तक जिंदा लौट पाया।
आपको बता दें कि आज पीएम मोदी पंजाब में बीजेपी का चुनावी प्रचार शुरू करने जा रहे थे। सुबह से ही फिरोजपुर में भीड़ इकट्ठा होना शुरू हो गई थी। लेकिन ये किसी को अंदाजा नहीं था कि चंद प्रदर्शनकारियों की वजह से पीएम मोदी की रैली को ही रद्द करना पड़ जाएगा। नए कृषि कानूनों (New Agriculture Laws) के रद्द होने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी पहली बार पंजाब दौरे (PM Narendra Modi Punjab Visit) पर जाने वाले थे और फिरोजपुर के लिए रवाना भी हो गए थे, लेकिन सुरक्षा कारणों के चलते रैली रद्द करनी पड़ी।अब गृह मंत्रालय ने भी इसे पीएम की सुरक्षा में बड़ी चूक माना है और पंजाब सरकार से एक विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।
प्रदर्शनकारियों के साथ पुलिस की मिलीभगत: जेपी नड्डा
पीएम मोदी के काफिले को 15-20 मिनट तक फंसने के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने प्रदर्शनकारियों के साथ पुलिस की मिलीभगत के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा, ‘यह दुख की बात है कि पंजाब के लिए हजारों करोड़ की विकास परियोजनाओं को शुरू करने के लिए जा रहे पीएम मोदी का दौरा बाधित किया गया। राज्य पुलिस को लोगों को रैली में शामिल होने से रोकने के निर्देश दिए गए।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- सैनी समाज की बड़ी पहल | भुसावर में 40 जोड़ों का सामूहिक विवाह, तैयारियां जोरों पर
- लंबे इंतजार के बाद RAS-2024 परिणाम घोषित | राजस्थान को मिले 1096 नए अफसर, यहां देखें टॉप 20 की लिस्ट
- DA Hike: केंद्र सरकार ने बढ़ोतरी को दी मंजूरी, 1 करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों को फायदा, पेंशनर्स को भी लाभ
- संदिग्ध मौत पर उठा सियासी-सामाजिक तूफान | विनीत प्रकरण की जांच बदली, अब डीएसपी करेंगे पड़ताल
- चिंगारी बनी काल: भरतपुर में शॉर्ट सर्किट ने बुझा दिया पूरा घर | एक ही दिन में अनाथ हुए दो मासूम, मां-बाप दोनों की दर्दनाक मौत
- 49 दिन बाद खुला ‘तेल का दरवाज़ा’: होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान का बड़ा फैसला | तेल-गैस कीमतें धड़ाम, भारत को मिली राहत—जेब पर कम होगा दबाव
- नागरिकता विवाद फिर भड़का: राहुल गांधी पर FIR का आदेश | इलाहाबाद हाईकोर्ट लखनऊ बेंच सख्त—CBI जांच के निर्देश, पुराने फैसले पर नया मोड़
- डमी उंगलियां, नकली रेटिना और फर्जी सिग्नेचर | जयपुर से भादरा तक फैला ‘डिजिटल धोखे’ का जाल, ATS ने दबोचा मास्टरमाइंड
- होटल के कमरे में खून का खेल | 1.5 घंटे की मुलाकात बनी मौत की कहानी… प्रेमिका ने ही प्रेमी का गला रेत दिया
- 100 KM सिर्फ 15 मिनट में! | अब आसमान से दौड़ेगा आपका रोज का सफर… भारत में ‘एयर टैक्सी’ की नई उड़ान
