राजस्थान साहित्य अकादमी देगी गत तीन वर्ष के बकाया पुरस्कार, 30 अप्रेल तक मांगी प्रविष्टियां

उदयपुर 

राजस्थान सरकार की स्वायत्तशासी संस्थान राजस्थान साहित्य अकादमी, उदयपुर की ओर से गत तीन वर्ष के बकाया पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इसकी घोषणा अकादमी ने गुरूवार को एक वैज्ञप्ति जारी करके की है। अकादमी ने इन पुरस्कारों के लिए प्रांत के साहित्यकारों से तीस अप्रेल तक निर्धारित प्रपत्र में प्रविष्टियां मांगी हैं।

अकादमी सचिव डॉ. बसंत सिंह सोलंकी ने बताया कि राजस्थान सरकार के कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग से बजट एवं स्वीकृति मिलने के बाद अब प्रांत के साहित्यकारों को गत तीन वर्ष के इन पुरस्कारों का भी लाभ मिल सकेगा। सोलंकी ने बताया कि वर्ष 2019-20, वर्ष 2020-21, वर्ष 2021-22 के बकाया पुरस्कारों हेतु साहित्यकार अकादमी की वेबसाइट www.rsaudr.org पर जाकर आवेदन प्रपत्र एवं नियमावली आदि प्राप्त कर सकते हैं।

अकादमी अध्यक्ष डॉ. दुलाराम सहारण ने बताया कि राजस्थान के अकादमिक इतिहास में यह पहला अवसर है जब कोई भी अकादमी बकाया पुरस्कारों को नये सिरे से प्रविष्टियां मांगकर पुरस्कार देने की पहल कर रही है। सहारण ने बताया कि अकादमी अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं होने के कारण उक्त वर्षों के पुरस्कार लंबित रह गए थे। सरकार ने इन लंबित पुरस्कारों पर स्वीकृति देकर ऐतिहासिक काम किया है। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों ने कभी बकाया पुरस्कारों की सुध नहीं ली और वे पुरस्कार उक्त सरकारों के समय बकाया ही रहे। यह पहला अवसर होगा जब कोई अकादमी बकाया पुरस्कार भी देगी।

इन पुरस्कारों के लिए मांगी प्रविष्टियां
राजस्थान साहित्य अकादमी द्वारा प्रवर्तित पचहतर हजार रुपए की राशि के सर्वोच्च मीरा पुरस्कार के साथ-साथ प्रांत के साहित्यकार इकतीस हजार रुपए के सुधींद्र पुरस्कार, रांगेय राघव पुरस्कार, देवीलाल सामर पुरस्कार, देवराज उपाध्याय पुरस्कार, कन्हैयालाल सहल पुरस्कार हेतु प्रविष्टियां भिजवा सकते हैं। वहीं इकतीस हजार रुपए  के बाल साहित्य को समर्पित शंभूदयाल सक्सेना पुरस्कार एवं इक्कीस हजार रुपए के प्रथम कृति हेतु सुमनेश जोशी पुरस्कार हेतु भी प्रविष्टि भिजवाई जा सकती हैं। अकादमी कार्यालय में प्रविष्ठियां पहुंचने की अंतिम तिथि तीस अप्रेल रखी गई है।

चौबीस साहित्यकारों को मिलेगा पुरस्कार
अकादमी के बकाया पुरस्कार विज्ञप्ति के क्रम में एक वर्ष में आठ पुरस्कार दिए जाते हैं। इस तरह वर्ष 2019-20, 2020-21 एवं 2021-22 यानी कि तीन वर्ष के क्रम में कुल चौबीस पुरस्कार दिए जाएंगे। राज्य सरकार द्वारा यह स्वीकृति मिलते ही प्रांत के चौबीस साहित्यकारों को पुरस्कार मिल सकेगा।

यहां से प्राप्त की जा सकते हैं नियमावली ओर आवेदन प्रपत्र-
राजस्थान साहित्य अकादमी की वेबसाइट www.rsaudr.org  से इन पुरस्कारों हेतु आवेदन प्रपत्र एवं नियमावली डाउनलोड की जा सकती है। अकादमी के कार्यालय मीरा भवन, ज्ञान नगर, सेक्टर-4, हिरणमगरी, उदयपुर से भी आवेदन प्रपत्र और नियमावली प्राप्त की जा सकती है। वहीं अकादमी के फेसबुक पेज ‘राजस्थान साहित्य अकादमी, उदयपुर’ से या फिर फेसबुक पेज पर दिए गए गूगल ड्राइव लिंक से भी नियम-प्रपत्र प्राप्त किए जा सकते हैं।

मई के अंतिम सप्ताह या जून में होगा पुरस्कार समारोह
अकादमी द्वारा पूर्व घोषित वर्ष 2022-23 के पुरस्कार समारोह में ही गत तीन वर्ष के यह बकाया पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। समारोह मई के अंतिम सप्ताह या फिर जून में होने की संभावना है।

नोट: अपने मोबाइल पर नई हवा’की खबरें नियमित प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें

राजस्थान में कोरोना ने बढ़ाई टेंशन, एक दिन में मिले 100 केस, दो की मौत | जानिए अपने जिलों का हाल

बाल विकास परियोजना की दो महिला सुपरवाईजर रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार | पोषाहार बिलों के भुगतान के एवज में मांगा था पन्द्रह फीसदी कमीशन

SOG की बड़ी कार्रवाई, RPSC सेकेंड ग्रेड का पेपर बेचने वाला वाइस प्रिंसिपल ओडिशा से गिरफ्तार; सारण को एक करोड़ में बेचा था | SBI में आफीसर प्रेमिका ने दिया था वाइस प्रिंसिपल का सुराग

हिमाचल बना ‘हेराफेरी का अंचल’ | कैग ने किए करोड़ों के घपले के चौंकाने वाले खुलासे, अफसरों के खिलाफ जांच की सिफारिश | NPS में भी कर्मचारियों के जमा नहीं किए करोड़ों

SSC CGL 2023:SSC ने निकाली बंपर भर्ती, ऐसे करें अप्लाई | यहां देखिए डिटेल

कैसे भुलाएं?

बस सात साल और करिए इंतजार! अब 2030 के बाद हमेशा के लिए अमर हो जाएंगे आप

Good News: स्मॉल सेविंग्स स्कीम पर अब मिलेगा ज्यादा ब्याज, सरकार ने बढ़ाई ब्याज दरें | जानें नई दरें

भांजे की शादी में 8 करोड़ 15 लाख का मायरा, 2.21 करोड़ नकद, एक किलो सोना, 100 बीघा जमीन और गांव के हर परिवार को दिया डेढ़ तोला चांदी का सिक्का