बस सात साल और करिए इंतजार! अब 2030 के बाद हमेशा के लिए अमर हो जाएंगे आप

सार: हर इंसान चाहता है कि वह ज्यादा से ज्यादा साल तक जिंदगी जिए पर जब आप से कहें कि अम्र हो सकते हैं तो बड़ा अजीब लगेगा।  लेकिन चौंकिएगा मत। क्योकि हमेशा के लिए अमर होने के लिए अब आपको ज्यादा इन्तजार नहीं करना पड़ेगा। आज से ठीक सात साल बाद यानी 2030 के बाद यह स्थिति आने वाली है। बदलते दौर और एडवांस होती तकनीक के बाद यह दावा किया जा रहा कि इंसान एक समय के बाद अमर भी हो सकेंगे। इस तरह के दावे से सब को चौंका दिया है।

यह एक दावा है गूगल के एक पूर्व इंजीनियर का। उसका कहना है आने सात साल में टेक्नोलॉजी इतनी एडवांस हो जाएगी कि  आप 2030 के बाद हमेशा के लिए अमर हो जाएंगे। यह दावा करने वाली गूगल के इस पूर्व इंजीनियर का नाम है- Ray Kurzweil. हमेशा के लिए अमर हो जाने के उनके दावे ने सब को चौंका दिया है उन्होंने यह दावा बदलते दौर और एडवांस होती तकनीक के मद्देनजर किया है।  एआई (AI) आधारित चैटबॉट इंसानों की एक बड़ी मदद के रूप में पेश हो ही चुके हैं। इंसान को बातचीत करने के लिए एआई चैटबॉट की सुविधा मिल रही है। मशीन से बात करना, एक इंसान से बात करने से ज्यादा रोचक बन रहा है।

Ray Kurzweil

ऐसे में गूगल का यह इंजीनियर इंसानों के हमेशा के लिए अमर हो जाने दावा कर रहा है। उसके दावे ने एक नई बहस भी छेड़ दी है की वाकई में क्या हो सकता है?  इस असाधारण सी बात ने एक पल के लिए सभी का ध्यान खींच लिया है। आपको यहां यह भी बताते चलें कि  Ray Kurzweil नाम का गूगल का यह फॉर्मर इंजीनियर भविष्य को लेकर किए जाने वाले दावों के लिए ही जाने जाते हैं। कई दावे उनके सही साबित हुए हैं। यह कंप्यूटर साइंटिस्ट आज 75 साल का है।

Ray Kurzweil का कहना है कि, केवल 7 सालों में इंसानों का अमर रहना भी संभव हो जाएगा। यह चमत्कार नैनोरोबोट की मदद से हो सकेगा। इस कंप्यूटर साइंटिस्ट ने यह दावा एक दो पार्ट वाली एक यूट्यूब सीरीज में किया है। यह गूगल के वीडियो प्लेटफॉर्म यूट्यूब पर मौजूद है। इसके अलावा, साल 2005 में The Singularity Is Near नाम की किताब में भी साइंटिस्ट ने इस दावे को किया था। उन्होंने कहा था, मौजूदा एडवांस तकनीक और इसके विकास को जेनेटिक्स, रोबोटिक्स और नैनोटेक्नोलॉजी में देखा जाएगा। इनकी मदद से इंसान अमर भी हो सकेगा।

Ray Kurzweil ने इससे पहले भी एक बड़ा दावा किया था। उन्होंने दावा किया था साल 2000 तक कंप्यूटर चेस में भी इंसानों को मात दे सकेगा। Ray Kurzweil को साल 1999 में उनके काम के लिए टेक्नोलॉजी में नेशनल मेडल भी दिया गया है। और 2022 में उन्हें नेशनल इन्वेंटर्स हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया।

Ray Kurzweil  ने भविष्यवाणी की है कि टेक्नोलॉजी की मदद से 2030 तक मनुष्यों को हमेशा के लिए जीवन प्राप्त करने की अनुमति मिल जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि आनुवंशिकी, रोबोटिक्स और नैनो टेक्नोलॉजी में देखी गई वर्तमान प्रगति और विस्तार निकट भविष्य में नैनोरोबोट्स को हमारी नसों के माध्यम से चलाने की अनुमति देगा।
Google के इस पूर्व इंजीनियर ने पहले भी कहा था कि 2029 तक कोई AI एक वैध [एलन] ट्यूरिंग टेस्ट पास करेगा और मानव स्तर की बुद्धि प्राप्त करेगा। उन्होंने कहा, “मैंने ‘सिंगुलैरिटी’ के लिए 2045 की तारीख तय की है, जब हम अपनी [कृत्रिम] बुद्धिमत्ता के साथ विलय करके अपनी प्रभावी बुद्धिमत्ता को एक अरब गुना बढ़ा देंगे।”

वो आगे कहते हैं कि इन दोनों की मदद से एज- रिवर्सिंग नैनोबॉट्स का जन्म होगा। ये छोटे बॉट्स इंसानों के शरीर के डैमेज होते सेल्स और टिशू को लगातार फिक्स करेंगे। उम्र बढ़ने के साथ हमारे सेल्स और टिशू कमजोर पड़ने लगते हैं, लेकिन नैनोबॉट्स की मदद से इन्हें ठीक किया जा सकेगा। इससे इंसान कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से लड़ सकेगा।

पहले की गई भविष्यवाणियां
1990 में, कुर्ज़वील (Ray Kurzweil) ने भविष्यवाणी की थी कि दुनिया के सर्वश्रेष्ठ शतरंज खिलाड़ी 2000 तक एक कंप्यूटर से हार जाएगा। भविष्यवाणी 1997 में सच हुई जब डीप ब्लू ने गैरी कास्परोव को हरा दिया। बाद में 1999 में, उन्होंने एक और भविष्यवाणी की जिसमें कहा गया था कि 2023 तक, 1,000 डॉलर के लैपटॉप में भंडारण क्षमता और मानव की क्षमता होगी।

नोट:अपने मोबाइल पर नई हवा’की खबरें नियमित प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें

राजस्थान के IFS अफसर को गहलोत सरकार के मंत्री से जान का खतरा, SP से मांगी सुरक्षा | एक्शन नहीं होने तक वन विभाग का स्टाफ प्रशासन की मीटिंग का करेगा बायकॉट

छुट्‌टी नहीं देने से खफा बाबू ने ACJM को जड़े थप्पड़, मामला दर्ज | बाबू ने दी ये सफाई

Good News: स्मॉल सेविंग्स स्कीम पर अब मिलेगा ज्यादा ब्याज, सरकार ने बढ़ाई ब्याज दरें | जानें नई दरें

भांजे की शादी में 8 करोड़ 15 लाख का मायरा, 2.21 करोड़ नकद, एक किलो सोना, 100 बीघा जमीन और गांव के हर परिवार को दिया डेढ़ तोला चांदी का सिक्का

देश के 6 करोड़ नौकरीपेशा लोगों को बड़ा तोहफा, EPFO ने बढ़ा दिया PF पर इतना ब्याज