महिला वकील की याचिका: मेरा रेप हुआ, DNA से पता करवाया जाए कि उसके बेटे का पिता कौन IAS या पूर्व विधायक? | याचिका से सियासत और नौकरशाही में हड़कंप

पटना 

एक महिला वकील की हाईकोर्ट में दायर की गई एक ऐसी सनसनीखेज याचिका से खलबली मची हुई है जिसमें उसने मांग की है DNA जांच कर यह पता लगाया जाए कि उसके बेटे का बाप IAS है या पूर्व विधायक? महिला वकील का कहना है कि इन दोनों ने उसके साथ कई बार रेप किया जिससे वह प्रिग्नेंट हुई और एक बच्चे की मां बनी। इसलिए डीएनए जांच कर इस बात का पता लगाया जाए कि बच्चे का पिता कौन है। ताकि बच्चे को पिता का नाम और अधिकार मिल सके। महिला वकील की इस याचिका पर सियासत और नौकरशाही में हड़कंप मचा हुआ है।

जयपुर में दो युवतियों पर  एसिड अटैक, CCTV में कैद हुआ सिरफिरा; पर पुलिस खाली हाथ

मामला बिहार का है जहां के पटना की हाईकोर्ट में महिला वकील द्वारा यह याचिका दायर की गई है। महिला वकील ने याचिका में कहा है कि उसके बेटे का जन्म 25 दिसंबर, 2018 को हुआ है। इससे पहले एक आईएएस अधिकारी और पूर्व विधायक ने उसके साथ कई बार रेप किया। इसलिए वह चाहती है कि डीएनए जांच की जाए ताकि बच्चे को पिता का नाम और अधिकार मिल सकें। महिला वकील की तरफ से अधिवक्ता रंजन कुमार शर्मा ने हाईकोर्ट में यह आपराधिक रिट याचिका दायर की है।

जयपुर में ACB की भनक लगते ही SHO हुआ फरार, दराज में घूस रखकर भागा हैड कांस्टेबल CO कार्यालय से दबोचा

महिला आयोग का सदस्य बनाने का मिला प्रलोभन
महिला वकील ने अपनी याचिका में कहा है कि राज्य महिला आयोग का सदस्य बनाने का प्रलोभन और झांसा देने के बाद पूर्व विधायक ने उनके साथ रेप किया। बाद में पूर्व विधायक के साथ राज्य के एक आईएएस अधिकारी ने भी उसके साथ रेप किया। महिला का आरोप है कि उसका वीडियो बनाकर उसे मारने की धमकी दी गई और कई बार शारीरिक संबंध बनाया। इस घटना के बाद महिला गर्भवती हो गई और 4 साल पहले एक बच्चे को जन्म दिया।

पूर्व विधायक बोला; उसने तो नसबंदी करा ली थी
याचिका में कहा गया है कि उसके पूछने पर पूर्व विधायक ने बच्चे का पिता होने से यह कहते हुए इनकार कर दिया कि उसने बहुत पहले नसबंदी करा ली है, जबकि आईएएस अधिकारी को बताया तो तब उसने बात करने से मना कर दिया। महिला ने अपनी याचिका में कहा है कि वह डीएनए टेस्ट के माध्यम से जानना चाहती है कि आखिरकार बच्चे का पिता कौन है।

मच सकता है तहलका
महिला वकील की इस याचिका में की गई मांग पर पटना हाईकोर्ट ने नोटिस लिया तो बिहार की राजनीति और ब्यूरोक्रेसी में भूचाल आना तय है। महिला वकील राजनीति में एक्टिव रहीं हैं। उन्होंने एक सीनियर आईएएस अधिकारी और सत्तारूढ़ पार्टी के पूर्व विधायक की डीएनए टेस्ट कराने की मांग की है।

जयपुर में दो युवतियों पर  एसिड अटैक, CCTV में कैद हुआ सिरफिरा; पर पुलिस खाली हाथ

जयपुर में ACB की भनक लगते ही SHO हुआ फरार, दराज में घूस रखकर भागा हैड कांस्टेबल CO कार्यालय से दबोचा

कोर्ट में आरोपी खा रहा था गुटखा, जज हुए नाराज; फिर हुआ ये

पंकज मित्तल होंगे राजस्थान हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश | जानें कौन हैं जस्टिस मित्तल

हल्के में लेने की गलती न करें कब्ज़ को, जानिए इसकी वजह और निदान

सीएम पर संशय: माफीनामे के बाद गहलोत रहें या जाएं, पर तलवार की धार पर ही चलेगी सरकार | बड़ा सवाल; क्या राजस्थान में अब बिखर जाएगी कांग्रेस

कार में पीछे बैठने वालों को भी अब बांधनी होगी सीट बेल्ट, आदेश जारी, इस डेट से लागू होगा ये नियम वरना भरना होगा जुर्माना