BTSC Recruitment
स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर और जनरल मेडिकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इसके तहत 6338 पदों पर यह भर्ती होगी। बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन (BTSC) की ओर से जारी इस नोटिफिकेशन के मुताबिक इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के जरिए बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग में स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर और जनरल मेडिकल ऑफिसर के कुल 6338 पदों के लिए भर्ती की जाएगी। इच्छुक कैंडिडेट्स इन पदों के लिए 24 मई तक btsc.bih.nic.in और pariksha.nic.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
पदों की कुल संख्या- 6338
विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारी (SMO)- 3706
सामान्य चिकित्सा अधिकारी (GMO)- 2632
योग्यता
इन पदों के लिए संबंधित फील्ड में समकक्ष डिग्री / डिप्लोमा / डीएनबी में MBBS और पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री। इसके अलावा कैंडिडेट्स को नेशनल मेडिकल काउंसिल या सरकारी अस्पताल में 12 महीने का इंटर्नशिप का अनुभव।
आयु सीमा
37 से 42 साल के बीच । आयु सीमा की ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
चयन प्रक्रिया
योग्य और इच्छुक कैंडिडेट्स का सिलेक्शन बिना किसी परीक्षा के सीधा किया जाएगा। सिलेक्शन के लिए एमबीबीएस के 60 मार्क्स, पोस्ट ग्रेजुएशन के 15 मार्क्स और अनुभव के 25 अंक जोड़े जाएंगे।
एप्लीकेशन फीस
जनरल / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस: 250 रुपए
एसटी / एससी / ईबीसी (बिहार राज्य): 50 रुपए
महिला (बिहार राज्य): 50 रुपए
अन्य राज्य के उम्मीदवारों (पुरुष / महिला): 200 रुपए
ऐसे करें आवेदन
इच्छुक कैंडिडेट्स इन पदों के लिए 24 मई तक ऑफिशियल वेबसाइट btsc.bih.nic.in और pariksha.nic.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें
- 1 जुलाई 2022 से अटका डीए, 5 किस्तों पर हिमाचल हाईकोर्ट का बड़ा दखल; सरकार को अब 6 हफ्ते में करना होगा फैसला
- 75 लाख की टैक्स चोरी का नोटिस, निपटाने के लिए 5 लाख की डील; 3 लाख लेते ETO और CA को ACB ने दबोचा
- भरतपुर की अंडर-23 टीम के लिए 13 सितंबर को ट्रायल, दस्तावेजों की यह शर्तें पूरी करना जरूरी
- मानसरोवर में बच्चों की मुस्कान के बीच हुई एक जरूरी पहल | बाल अधिकारों से लेकर सुरक्षा तक दी गई जानकारी
- असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती पर राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा ब्रेक, अंतिम परिणाम जारी करने पर रोक | विवादित प्रश्नों पर RPSC और उच्च शिक्षा सचिव से जवाब तलब
- PNB की चेस्ट में ही छिपा था 17.29 करोड़ का खेल, मैनेजर गिरफ्तार, अब खुलेगा नकली नोटों का वो राज जो हिला देगा पूरा नेटवर्क | NIA ने कसी नकेल
- राजस्थान में प्राइवेट यूनिवर्सिटी खोलना हुआ आसान; सरकार ने हटाई जमीन की शर्त, अब सिर्फ इतना कारपेट एरिया जरूरी
- पंजाब में कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने दो बड़े फैसलों पर लिया यू-टर्न; DA की लड़ाई अभी बाकी | ਪੰਜਾਬ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਦੀ ਹੜਤਾਲ ਖਤਮ, ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਦੋ ਵੱਡੇ ਫੈਸਲਿਆਂ ‘ਤੇ ਲਿਆ ਯੂ-ਟਰਨ; ਡੀਏ ਦੀ ਲੜਾਈ ਅਜੇ ਵੀ ਲੰਬਿਤ
- राजस्थान में फिर बदल सकता है मौसम का मिजाज; अगले दौर को लेकर आया ये बड़ा अपडेट | जारी हुआ यलो अलर्ट
- ‘डरपोक जज कहलाना मंजूर नहीं, मरना पसंद करूंगा’, माफिया के दबाव के बीच जज ने सुनाई नदीम को फांसी
