Sun Finishing Date
कल्पना कीजिए कि जब सूरज नहीं रहेगा तो दुनिया का क्या होगा? यह सोचकर ही डर लगा ना! वाकई ऐसा हो गया तो क्या होगा? लेकिन अब वैज्ञानिकों ने सूरज की मौत का खुलासा कर दिया है और इसकी डेट भी बता दी है। वैज्ञानिकों ने साल 2021 के जाते-जाते बताया है कि हमारा सूरज किस दिन पूरी तरह जलकर राख हो जाएगा। और यह भी बताया है कि इसके बाद दुनिया का क्या हाल होगा।
हम सब यह जानते ही हैं कि सूरज हमारे जीवन में कितना अहम है। हमारी पूरी दुनिया सूरज के आस-पास घूम रही है। सूरज निकलता है तो दिन होता है, सूरज ढल जाता है तो शाम हो जाती है। लेकिन अगर किसी दिन सूरज निकले ही ना तो क्या होगा? अगर सूरज की मौत हो जाए तो क्या ये दुनिया भी खत्म हो जाएगी?
आपने तारों के टूटने के बारे में सुना है। लेकिन क्या कभी ये सुना है कि हमारे सौर मंडल के केंद्र में मौजूद तारा जिसे सूर्य कहा जाता है, किसी दिन वो भी खत्म हो जाएगा। नहीं ना। लेकिन अब वैज्ञानिकों से ही जान लीजिए सूरज का भविष्य क्या है?
5 बिलियन सालों में ठंडा हो जाएगा सूरज
स्मिथसोनियन एस्ट्रोफिजिकल ऑब्जर्वेटरी (Smithsonian Astrophysical Observatory), हार्वर्ड कॉलेज ऑब्जर्वेटरी (Harvard College Observatory) और द सेंटर फॉर एस्ट्रोफिजिक्स (the Centre for Astrophysics) के वैज्ञानिकों ने बताया कि आने वाले 5 बिलियन सालों में हमारा सूरज पूरी तरह ठंडा हो जाएगा। वैज्ञानिकों ने यह भी बताया कि सूरज अभी अपनी मध्यावस्था में है।
न्यूक्लियर रिएक्शन से तारीख का किया आंकलन
वैज्ञानिकों ने सूरज में हो रहे न्यूक्लियर रिएक्शन के हिसाब से इस तारीख का आंकलन किया है। इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे वैज्ञानिक पाओला टेस्टा ने बताया कि ये कैलकुलेशन न्यूक्लियर रिएक्शन के आधार पर की गई है।
न्यूक्लियर रिएक्शन से सूरज को मिलती है शक्ति
पाओला टेस्टा ने बताया कि साल 1930 से पहले माना जाता था सूरज की शक्ति ग्रैविटेशनल फोर्स से आती है। लेकिन वैज्ञानिकों को अब न्यूक्लियर पॉवर के बारे में पता चला है। हालांकि विज्ञान अभी भी कई सारी बातों के बारे में जान नहीं पाया है।
न्यूक्लियर एनर्जी खत्म होने पर सूरज हो जाएगा खत्म
पाओला टेस्टा का कहना है कि सूरज फिलहाल न्यूक्लियर एनर्जी से जलता है। जिस दिन यह न्यूक्लियर एनर्जी खत्म हो जाएगी, उसी दिन हमारा सूरज पूरी तरह जलकर राख हो जाएगा और इसका अस्तित्व खत्म हो जाएगा।
पृथ्वी का भी हो जाएगा अंत
वैज्ञानिकों ने अपने रिसर्च में यह भी बताया कि जिस दिन सूरज खत्म होगा, उसी दिन हमारी पृथ्वी का भी अंत हो जाएगा। वैज्ञानिकों के अनुसार, ऐसा इसलिए होगा क्योंकि पृथ्वी अपने सर्वाइवल के लिए सिर्फ सूरज पर निर्भर है। हालांकि ऐसा होने में 5 बिलियन साल बाकी हैं।
ब्रह्मांड में सूरज से 100 गुना बड़े तारे
वैज्ञानिकों के अनुसार, हम सूरज को शक्ति का मुख्य स्रोत मानते हैं। हमारे सोलर सिस्टम का सेंटर सूरज ही है लेकिन ब्रम्हांड में सूरज से भी कई गुना बड़े तारे हैं। कई तारे तो सूरज से 100 गुना बड़े हैं।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- Good News: मानसून ने दी 72 घंटे पहले दस्तक, अंडमान सागर के तट पर पहुंचा | जानें आपके प्रदेश में कब तक आएगा
- भरतपुर राजघराने में ‘राजा-रानी’ की लड़ाई, दिव्या बोलीं- मैंने मुंह खोला तो… देखें ये वीडियो | विश्वेन्द्र सिंह ने लगाया था आरोप; पत्नी मारती है, भरपेट खाना भी नहीं देती…
- ACB का बड़ा एक्शन; सड़क पर वसूली कर रहा था परिवहन विभाग का उड़न दस्ता, पूरी टीम को पकड़ा | हिरासत में लिए परिवहन निरीक्षक और पांच गार्ड्स
- आगरा के जूता कारोबारी के IT की रेड, 60 करोड़ कैश बरामद | बेड-गद्दों में छिपाए थे नोट
- ABRSM ने जयपुर के कॉलेज में बांधे परिंडे
- जिस पिता का बनवा लिया था मृत्यु प्रमाण पत्र, वह 30 साल बाद अपनाघर में मिला | पिता-पुत्रों का भावुक मिलन | पत्नी वियोग में खो बैठे थे मानसिक संतुलन
- SEBI ने बदल दिया ये खास नियम, म्यूचुअल फंड में निवेश करने वालों को मिली बड़ी राहत
- दौसा में राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड का ग्रीष्मकालीन लघु उद्योग एवं अभिरुचि प्रशिक्षण प्रारम्भ
- हरियाणा में दिल दहला देने वाला हादसा, चलती बस में लगी भीषण आग, जिंदा जल गए 10 श्रद्धालु, दो दर्जन झुलसे | मथुरा-वृंदावन से लौटते समय हुआ हादसा
- भरतपुर में बिजली घर से काली की बगीची तक इलाके के बुरे हाल | नगर निगम की अनदेखी पड़ रही है भारी | इस वीडियो में देखिए इसकी एक झलक