जयपुर
कोरोना की तीसरी लहर की आहट के बीच राजस्थान में अब विस्फोटक स्थिति बनती जा रही है। प्रदेश में कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं। गुरुवार को पिछले 24 घंटे में 252 नए पॉजिटिव केस सामने आए। अकेले जयपुर में ही आज सर्वाधिक 185 नए पॉजिटिव केस मिले। इस दौरान 16 कोविड मरीज ठीक हुए। प्रदेश के इक्कीस जिलों में संक्रमण में फैल चुका है।
राजस्थान में एक्टिव मरीजों की संख्या 773 पहुंच चुकी है। राजस्थान में स्वस्थ विभाग के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में कोराना संक्रमण 26 दिन में करीब ग्यारह गुना बढ़ चुका है। फिर भी लोग लापरवाह बने हुए हैं।
आज यहां मिले मरीज
जयपुर में 185, जोधपुर में 24, अजमेर में 11, कोटा में 9, अलवर में 7, बीकानेर में 7, प्रतापगढ़ में 3, उदयपुर में 3, पाली, सीकर और श्रीगंगानगर में एक—एक नया मरीज मिला है।
जयपुर में तो हालात विस्फोटक हैं। गुरुवार को 185 नए केस मिले हैं। 4 जून के बाद पहली बार इतने ज्यादा संक्रमित मिले। 3 दिसंबर को सिर्फ 6 केस आए थे। जयपुर में सर्वाधिक 23 केस अकेले मानसरोवर में मिले। मालवीय नगर में 16, वैशाली नगर में 19, लालकोठी पर 13 केस सामने आए। जयपुर के लगभग हर इलाके में कोरोना के केस मिल रहे हैं। 4 जून को जयपुर में 203 मरीज मिले थे। तब से लगातार कोरोना पॉजिटिव की संख्या में कमी आई थी। दिसंबर से नए कोरोना मरीजों की संख्या में फिर इजाफा होने लगा है।
अब राज्य में एक्टिव केस इतना बढ़ चुके हैं कि यह संक्रमण को तेजी से फैलने का कारण बन सकते हैं। अभी प्रदेश में 773 एक्टिव केस हैं, जो 21 जिलों में फैले हैं। अकेले राजधानी जयपुर में 521 एक्टिव केस हैं। जोधपुर, बीकानेर और अजमेर में भी एक्टिव केस चिंताजनक संख्या में हैं। जबकि पिछले 24 घंटों में मात्र 16 मरीज ही रिकवर हुए हैं।
कहां- कितने एक्टिव केस
जयपुर में 521, जोधपुर में 44, बीकानेर में 42, अजमेर में 34, अलवर में 19, उदयपुर में 18, भीलवाड़ा में 17, कोटा में 13, प्रतापगढ़ में 13, सीकर में 12, श्रीगंगानगर में 11, झुंझुनूं में 6, पाली में 5, हनुमानगढ़ में 5, सिरोही में 4, टोंक में 3, भरतपुर में 2, बाड़मेर, चूरू, जैसलमेर, झालावाड़ में एक—एक एक्टिव केस है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- SDM दफ्तर में रिश्वत का जाल: 60 हजार लेते ही दबोची गई अफसर | बैग से निकले 4 लाख, ACB का बड़ा ट्रैप
- बचत नहीं तो भविष्य अधूरा: होटल में जुटे शहर के दिमाग | निवेश के गुर सीखे, समय पर आने वालों को मिला इनाम
- हिजाब OK, बिंदी-तिलक NO? Lenskart की ग्रूमिंग गाइड पर बवाल | 27 पन्नों की पॉलिसी लीक, सोशल मीडिया पर भड़का विवाद
- नाम से खेल, जेब पर वार: बिना बताए बना दिया लोन का गारंटर | बैंक का फोन आया तो 72 साल के बुजुर्ग के उड़ गए होश
- दौसा की कलम का दम: बाल साहित्य में दो नाम चमके | भोपाल में सम्मानित होंगे उत्कर्ष नारायण और संतोष ऋचा
- विवाह प्रमाण पत्र बना ‘कमाई का जरिया’ | 10,400 की रिश्वत लेते VDO रंगे हाथों पकड़ी, ACB की बड़ी कार्रवाई
- सरकारी वकील पर रिश्वत का दाग | केस से नाम हटाने के खेल में 14 साल बाद 3 साल की सजा, ACB कोर्ट का बड़ा फैसला
- कोर्ट का सख्त फैसला | दुष्कर्म केस में आरोपी को उम्रकैद, 1 लाख जुर्माना भी लगाया
- पहले दिन ही इस्तीफा! | चंडीगढ़ के निजी अस्पताल पर गंभीर आरोप, डॉक्टर ने खोला सिस्टम का काला सच
- वैश्विक चुनौतियों पर मंथन का मंच | दिल्ली विश्वविद्यालय में ICSRD-2026 सम्मेलन में सतत विकास पर गूंजे विचार
