कोर्ट से पक्ष में फैसले में मदद के लिए सरकारी वकील ने मांगे 50 लाख, ACB ने 20 लाख एडवांस लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया, दो बिचौलिए भी पकड़े गए

एक सरकारी वकील ने कोर्ट से शिकायतकर्ता के पक्ष में फैसले में मदद के लिए परिवादी से 50 लाख की घूस मांग ली। बीस लाख रुपए एडवांस लेते हुए उसे ACB ने रंगे हाथ दबोच लिया। ACB ने इसके साथ ही सरकारी वकील के दो दलालों को भी गिरफ्तार किया है। ACB ने बुधवार को जारी एक प्रेस रिलीज में यह जानकारी दी।

OMG! रोडवेज बस में वसूला प्रेशर-कुकर और हीटर का किराया, सरकार की हो रही है किरकिरी

अहमदाबाद। गुजरात ACB ने यह कार्रवाई की है ACB ने इस बारे में बताया कि एक दीवानी अदालत के सरकारी वकील को 20 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए 2 दलालों के साथ गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि शिकायतकर्ता से रिश्वत के रूप में कुल 50 लाख रुपये मांगे गए थे जिसमें से 20 लाख रुपये वकील ने पहले लेने की बात कही थी और बाकी का पैसा अदालत का आदेश आने के बाद दिया जाना था। वकील ने 20 लाख रुपये की रकम अपने बिचौलियों को एक दुकान पर देने के लिए कहा था।

Jobs: RPSC ने निकाली वरिष्ठ अध्यापक के 2129 पदों पर भर्ती, इस डेट से शुरू होगा आवेदन का प्रोसेस | किस विषय के कितने पद; जानें यहां

ACB के मुताबिक, खेड़ा (Kheda) जिले के कठलाल दीवानी अदालत में सरकारी वकील के रूप में काम कर रहे राजेंद्र गढवी को मंगलवार को शिकायतकर्ता से घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। विज्ञप्ति में कहा गया है कि गढवी के 2 बिचौलियों को भी मंगलवार को ACB ने नरोदा में एक फोटोकॉपी की दुकान पर जाल बिछाकर गिरफ्तार किया। ACB के मुताबिक, गिरफ्तार बिचौलियों की पहचान अहमदाबाद महानगर कोर्ट के वकील सुरेश पाटिल और नरोदा के रहने वाले विशाल पटेल के तौर पर की गई है।

ACB के मुताबिक, शिकायतकर्ता ने हाल ही में कठलाल (Kathlal) दीवानी कोर्ट में एक शख्स के खिलाफ एक केस दायर किया था, जिसने उसे एक प्लॉट बेचा था। ACB ने बताया कि कोर्ट से शिकायतकर्ता के पक्ष में फैसले में मदद के लिए गढवी ने उससे 50 लाख रुपये की मांग की थी। गढवी ने इनमें से 20 लाख रुपये पहले और बाकी के पैसे कोर्ट का आदेश आने के बाद मांगे थे। एजेंसी ने कहा कि गढवी ने शिकायतकर्ता से नरोदा इलाके में एक दुकान पर सुरेश और विशाल को रिश्वत के पैसे सौंपने को कहा था। शिकायत मिलने के बाद ACB ने दुकान पर जाल बिछाया और गढवी के साथ-साथ उसके 2 बिचौलियों को 20 लाख रुपये कैश लेते हुए पकड़ लिया।

नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

Jobs: RPSC ने निकाली वरिष्ठ अध्यापक के 2129 पदों पर भर्ती, इस डेट से शुरू होगा आवेदन का प्रोसेस | किस विषय के कितने पद; जानें यहां

OMG! रोडवेज बस में वसूला प्रेशर-कुकर और हीटर का किराया, सरकार की हो रही है किरकिरी

आदर्श क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, 135 करोड़ की संपत्ति जब्त

Rising Rajasthan Summit: पीएम मोदी ने बताया निवेश के लिए राजस्थान क्यों है अहम | अदाणी, अनिल अग्रवाल, बिड़ला, आनंद महिंद्रा, टाटा पॉवर राजस्‍थान में करेंगे बड़ा न‍िवेश, मोदी के सामने क‍िया ऐलान | निवेश धरातल पर उतरे तो बदल जाएगी प्रदेश की तकदीर

कॉलेज की प्रिंसिपल सस्पेंड, भ्रष्टाचार के मामले में कार्रवाई

देश का पहला हाइपरलूप ट्रैक तैयार; मिनटों में पूरी होगी घंटों की दूरी | दौड़ेगी राकेट जैसी रफ्तार वाली ट्रेन | जानें खासियत

PNB के मैनेजर को झांसा में लिया और 6 लाख 65 हजार रुपए खाते में करवा लिए RTGS

गबन के मामले में 25 साल बाद आया ACB कोर्ट का फैसला, वन विभाग के रिटायर्ड अफसर को 76 साल की उम्र में मिला कारावास

जज साहब को पसंद नहीं आया हेड कांस्टेबल द्वारा कोर्ट में सेल्यूट मारने का अंदाज | IG को कर दी शिकायत, इसके बाद फिर ये हुआ

Judgment: यूनिवर्सिटी के कर्मचारी राज्य कर्मचारी की श्रेणी में नहीं आते: हाईकोर्ट | असिस्टेंट प्रोफेसर की याचिकाएं खारिज

7th Pay Commission: DA Hike को लेकर कर्मचारियों को होना पड़ सकता है इस बार मायूस, जानिए वजह

Judgment: कर्मचारियों के प्रमोशन को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कह दी बड़ी बात | जानें क्या है पूरा मामला

EPFO 3.0: करोड़ों कर्मचारियों को मिलने जा रहा है बड़ा तोहफा, सरकार करेगी PF में बदलाव | खत्म हो जाएगी ये लिमिट, हाथ में आएगी मोटी पेंशन | ATM से निकाल सकेंगे पीएफ का पैसा

ESIC लाभार्थियों के लिए केंद्र सरकार कर रही ये बड़ा काम, 14.43 करोड़ लोगों को  होगा फायदा

जयपुर में 2 छुटि्टयां घोषित, कलक्टर ने जारी किए आदेश

बदलने जा रही है बैंक कर्मचारियों की ट्रांसफर पॉलिसी, महिलाकर्मियों को हो सकता है बड़ा फायदा | जल्‍द लागू होंगे नए नियम

Negotiable Instruments Act के अधीन संचालित संस्थानों में साल 2025 के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित | यहां देखें पूरी लिस्ट

Public Holidays 2025 List: सरकार ने जारी की साल 2025 की छुट्टियां, सैटरडे- संडे में पड़ रहे हैं ये अवकाश | ये है छुट्टियों की पूरी लिस्ट

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें