चार साल के मासूम ने नानी के घर जाने से किया मना तो मां ने उसे गला घोंट कर मार डाला | शव को अपने पास सुलाकर रात बिताई

जयपुर 

जयपुर (Jaipur) में एक मां ने अपने चार साल के बेटे को इसलिए गला घोंटकर मार डाला क्योंकि उस मासूम ने अपनी नानी के घर जाने इनकार कर दिया था। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि पिछले दो साल से पति-पत्नी के बीच अनबन चल रही थी

CBSE Date Sheet 2025: 10वीं-12वीं एग्जाम की डेट शीट जारी | यहां देखें पूरा टाइम टेबल

दिल को दहला देने वाली यह घटना जयपुर (Jaipur) जिले के रेनवाल (Renwal) थाना क्षेत्र में मुंडियागढ़ पंचायत के बिरमपुरा गांव की है। पुलिस के अनुसार महिला अपने बच्चे के साथ पीहर जाना चाहती थी बच्चा नानी के घर जाने से मना कर रह रहा था इस पर पति ने पत्नी को मायके जाने से मना कर दिया इसी के चलते विवाद बढ़ गया। इस बीच बुधवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि बिरमपुरा में 4 साल के बच्चे की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है परिवार के लोग बच्चे को रेनवाल उप जिला हॉस्पिटल लेकर आए थे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया

रेनवाल थाना प्रभारी सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि मुंडियागढ़ निवासी मुकेश कुमार जाट ने अपने बेटे की हत्या में उसी की पत्नी सरिता देवी (29) का हाथ होने का शक जताया था पुलिस ने इसी संदेह के आधार पर महिला से पूछताछ की जिसमें उसने कबूल कर लिया कि उसी ने बेटे की गला दबाकर हत्या की है इस कबूलनामे के बाद पुलिस ने सरिता को गिरफ्तार कर लिया बेटे को मारने के बाद सरिता ने शव को अपने पास सुलाकर रात बिताई देर रात जब पति घर लौटा, तो उसे किसी बात का अंदेशा नहीं हुआबुधवार सुबह दीक्षांत की दादी दूध पिलाने के लिए उसे जगाने गईं तब जाकर बच्चे की मौत का पता चला

पुलिस के अनुसार मुकेश कुमार की शादी यूपी (UP) के चंदोली (Chandoli) जिले में बलवा घाट की सरिता देवी के साथ वर्ष 2019 में हुई थी  करीब एक साल बाद बेटे दीक्षांत का जन्म हुआ था  पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि पिछले दो साल से पति-पत्नी के बीच अनबन चल रही थी सरिता अपने बच्चे के साथ मायके जाना चाहती थी, लेकिन पति ने बच्चे को भेजने से इनकार कर दिया पति को सबक सिखाने के लिए महिला ने अपने ही बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी सरिता ने बताया कि पति से झगड़ों के चलते वह बेटे को लेकर पीहर जाना चाहती थी, लेकिन बेटे के मना करने पर उसने यह कदम उठाया

नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

CBSE Date Sheet 2025: 10वीं-12वीं एग्जाम की डेट शीट जारी | यहां देखें पूरा टाइम टेबल

शिक्षा विभाग में 11911 कार्मिक प्रमोट | यहां जानें किन पदों पर कितने कर्मचारियों की हुई पदोन्नति

देशभर में ‘द साबरमती रिपोर्ट’ की धूम: मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा के बाद अब राजस्थान में भी हुई टैक्स फ्री

PNB के ब्रांच मैनेजर का मोबाइल हैक कर खाते से निकाले 9.80 लाख, पांच गिरफ्तार | देशभर में 2,243 लोगों से 8.31 करोड़ रुपये की ठगी कर चुका है यह गिरोह

APO चल रहे राजस्थान लेखा सेवा के अधिकारियों को मिली पोस्टिंग | जानें किसको कहां लगाया

Negotiable Instruments Act के अधीन संचालित संस्थानों में साल 2025 के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित | यहां देखें पूरी लिस्ट

मथुरा में भीषण एक्सीडेंट, भरतपुर के चार दोस्तों की मौत | एक बाइक पर ही जा रहे थे कॉलेज

UP Board Exam 2025 Date: यूपी में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की डेट घोषित, 17 दिन में पूरी होगी | जानें कब से होंगे एग्जाम

SI Paper Leak Case: SI की पोस्टिंग पर रोक, पासिंग आउट परेड भी नहीं होगी | राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

दिल्ली-NCR बना ‘गैस चैंबर’, बढ़ते प्रदूषण के बाद GRAP-4 लागू | जानें किन-किन चीजों पर लगा प्रतिबंध

Rajasthan News: राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला; इन 4 शब्दों के बोलने पर नहीं होगा SC/ST एक्ट का मुकदमा | बताई ये वजह

BSNL ने लॉन्च की भारत की पहली Satellite-to-Device सर्विस, जानिए कैसे करेगी काम

Public Holidays 2025 List: सरकार ने जारी की साल 2025 की छुट्टियां, सैटरडे- संडे में पड़ रहे हैं ये अवकाश | ये है छुट्टियों की पूरी लिस्ट

OMG! पति-पत्नी में तकरार, रेलवे ने भुगता खामियाजा | झगड़े में बोले  एक ‘OK’ से ऐसे हो गया करोड़ों का नुकसान

PNB के चीफ मैनेजर और मैनेजर सहित पांच के खिलाफ धाेखाधड़ी का केस, नीलामी से पहले ही माफियाओं को बेच दी बंधक संपत्तियां | जानें पूरा मामला

बैंकों के मर्जर की तैयारी, 43 से घटकर रह जाएंगे 28, आपके अकाउंट हो जाएंगे शिफ्ट | जानें क्या है सरकार का प्लान और किन राज्यों में होगा विलय

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें