बाल विवाह के खिलाफ पुलिस का संकल्प, बस्ती में पहुंची चाइल्ड हेल्पलाइन टीम; बच्चों और परिवारों से किया सीधा संवाद

जयपुर के जयसिंहपुरा खोर में बाल विवाह रोकथाम को लेकर पुलिस और चाइल्ड हेल्पलाइन ने जागरूकता कार्यक्रम किया। बस्ती में सर्वे कर बच्चों और परिवारों से संवाद किया गया।

जयपुर: बाल विवाह की रोकथाम और बच्चों के सुरक्षित भविष्य को लेकर जयसिंहपुरा खोर थाना परिसर में पुलिस प्रशासन और चाइल्ड हेल्पलाइन की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में थानाधिकारी रघुवीर सिंह और पुलिस स्टाफ ने बाल विवाह नहीं करने और न होने देने की शपथ ली। इसके साथ ही लोगों को बाल विवाह जैसी कुप्रथा के खिलाफ जागरूक रहने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के बाद चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने जयसिंहपुरा खोर बस्ती में सर्वे किया। टीम ने बस्ती में बच्चों और उनके परिवारों से बातचीत कर बाल अधिकारों के साथ-साथ बाल विवाह और बाल श्रम की रोकथाम से जुड़ी जानकारी दी। टीम ने परिवारों को बच्चों की सुरक्षा और उनके अधिकारों के प्रति सजग रहने के लिए भी जागरूक किया।

बाल विवाह रोकना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी

कार्यक्रम का आयोजन जिला बाल संरक्षण इकाई एवं बाल अधिकारिता विभाग, पटेल मार्ग, मानसरोवर के सहायक निदेशक राजेंद्र सिंह गुर्जर के निर्देशन में किया गया।

चाइल्ड हेल्पलाइन के जिला समन्वयक दिनेश चंद शर्मा ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा केवल किसी एक विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि अगर किसी बच्चे को सहायता, सुरक्षा या संरक्षण की जरूरत हो तो इसकी सूचना चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर दी जा सकती है।

कार्यक्रम में चाइल्ड हेल्पलाइन टीम के सदस्यों के साथ पुलिस स्टाफ भी मौजूद रहा। जागरूकता अभियान के दौरान बाल विवाह और बाल श्रम को रोकने के साथ बच्चों के अधिकारों की रक्षा के लिए लोगों से सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की गई।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

‘अब अपनी जिंदगी जियो… स्कूल जाओ, हंसो, खेलो, सपने देखो’- रेप पीड़ित बच्ची के लिए जज ने लिखा खास लेटर, हाईकोर्ट ने अब पहुंचाने का दिया आदेश

राजस्थान में भजनलाल सरकार का बड़ा दांव: Gen Z के लिए पेश होगा अलग ‘Youth Budget’, जानें पढ़ाई से लेकर स्टार्टअप्स तक आपको क्या-क्या मिलेगा

मोबाइल का सस्ता स्क्रीन गार्ड अब नहीं चलेगा? 1 अप्रैल 2027 से लागू होगा नया BIS नियम, जानिए क्या बदलेगा

NPS में पैसा लगाने वालों के लिए बड़ा बदलाव, रिटायरमेंट फंड के साथ अब मिलेगा हेल्थ कवर, 1 अक्टूबर को हो सकता है ऐलान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *