राजकीय कला महाविद्यालय कोटा के सहायक आचार्य डॉ. रमेश चन्द मीणा को टोंक के 20वें अंतरराष्ट्रीय कलापर्व ‘क्रयोन्स’ में राष्ट्रीय युवा कला रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया।
टोंक/कोटा। कला के क्षेत्र में कोटा का नाम एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर सामने आया है। राजकीय कला महाविद्यालय, कोटा के चित्रकला विभाग में कार्यरत सहायक आचार्य डॉ. रमेश चन्द मीणा को टोंक में आयोजित 20वें अंतरराष्ट्रीय कलापर्व ‘क्रयोन्स’ में प्रतिष्ठित ‘राष्ट्रीय युवा कला रत्न सम्मान’ से सम्मानित किया गया।यह सम्मान अंतरंग कला एवं एजुकेशन वेलफेयर सोसायटी, टोंक तथा राजस्थान ललित कला अकादमी, जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में प्रदान किया गया।
डॉ. मीणा को यह सम्मान उनके निरंतर कला-सृजन, भारतीय समसामयिक कला के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान और कला के प्रति रचनात्मक प्रतिबद्धता के लिए दिया गया। उनके लिए यह सम्मान कला के क्षेत्र में लंबे समय से किए जा रहे कार्यों की महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
देशभर के कलाकारों के बीच कोटा के कलाकार को सम्मान
20वें अंतरराष्ट्रीय कलापर्व ‘क्रयोन्स’ में देशभर से कला जगत से जुड़े कलाकार, शिक्षाविद और कला-प्रेमी मौजूद रहे। समारोह के मुख्य अतिथि बृज विश्वविद्यालय, भरतपुर के कुलगुरु प्रो. मदन सिंह राठौड़ थे।
डॉ. रमेश चन्द मीणा के कला-सृजन के साथ उनके साहित्य, शोध और शिक्षण कार्य को भी इस उपलब्धि से जोड़कर देखा जा रहा है। सम्मान मिलने के बाद कला एवं शिक्षा जगत से जुड़े लोगों ने डॉ. मीणा को बधाई और शुभकामनाएं दीं।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
मैदान अधूरा, सुविधाएं सीमित और उम्मीदें पदक की… ऐसे कैसे तैयार होंगे राजस्थान के चैंपियन?
गांवों की सरकार के लिए बिगुल बजा, 4 चरणों में होगा रण; जानिए कब किस चरण में पड़ेगा वोट
