मथुरा: प्रेमी से मिलने से रोका तो पत्नी ने पेट्रोल छिड़क कर पति को जिंदा जला कर मार डाला, सहमे बच्चे पिता को जिंदा जलते देखते रह गए

मथुरा 

मथुरा में एक महिला ने अपने बच्चों के सामने ही अपने पति को उस समय जिन्दा जला कर मार डाला जब वह गहरी नींद में सोया हुआ था। पति कमरे में जब सोया हुआ था, तभी महिला ने उसके ऊपर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी।

बताया जा रहा है कि महिला का दिल्ली में रहने वाले एक युवक से अफेयर चल रहा है। महिला प्रेमी से मिलना चाहती थी। जब पति ने इसका विरोध किया तो महिला ने यह खौफनाक कदम उठा लिया। घटना सोमवार सुबह की है। पति 80% झुलस गया था। उसे दिल्ली रैफर किया गया जहां मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है। प्रेमी की तलाश जारी है। घटना कोसी कला कस्बा के मीना नगर गांव की है।

“मम्मी का फोन बिजी रहता था”
मृतक पति का नाम रमन (35) है जो दिल्ली डेवेलपमेंट अथॉरिटी में नौकरी करता था। वो अपनी पत्नी रेखा (32) और 3 बच्चों के साथ दिल्ली में ही रहता था। पत्नी के अफेयर के बाद वो वापस आ गया था। रमन के बड़े बेटे मयंक ने बताया, “हम लोग 2 साल से दिल्ली में रह रहे थे। मम्मी की वहां के रहने वाले एक अंकल से दोस्ती हो गई। पापा इस बात पर गुस्सा करते थे। मम्मी का फोन भी बिजी रहता था। एक बार घर में फोन को लेकर भी झगड़ा हुआ था। इसके बाद पापा ने हम लोगों को वापस गांव भेज दिया।”

मयंक ने बताया, ”कुछ दिन बाद पापा भी वापस आ गए। वो गांव से रोज दिल्ली जाते थे। यहां पर भी मम्मी किसी से फोन पर बात करती थी। वो दिल्ली जाने के लिए बोलती थी। रविवार देर रात घर में पापा मम्मी में मारपीट हुई थी। पापा हम लोगों को लेकर एक कमरे में सो गए थे। सुबह 7 बजे के करीब हम लोगों की आंख खुली तो सामने पापा जल रहे थे। हम लोगों ने पापा को बचाना चाहा तो मम्मी ने हमें भी धमकाया। धुंआ बढ़ने पर दूसरे कमरे में ले गई।”

शादी के 54 साल बाद गूंजी किलकारी, 70 की उम्र में बनी मां, पति 75 का

बिहार में बड़ा उलटफेर: नीतीश BJP को छोड़ तेजस्वी के साथ बनाएंगे नई सरकार, भाजपा विरोधी दलों का मिला साथ

खेमराज कमेटी का कार्यकाल बढ़ाने से गहलोत सरकार से खफा हुए कर्मचारी, इस तारीख को कर सकते हैं आंदोलन का ऐलान

ज़िन्दगी कुछ तो दे मशवरा…

सऊदी अरब में मिला प्राचीन मंदिर, 8000 साल पुरानी सभ्यता की हुई खोज

जज से माफी मांगिए तो बैंक की डिप्टी मैनेजर बोली ‘सॉरी माई फुट’, इसके बाद फिर हुआ ये

साहब छुट्टी दे दीजिए, पत्नी रूठकर मायके चली गई है; उसे मनाने जाना है

शब्द सो गए मौन ओढ़कर…

जल्दी ही आएंगे वो दिन जब बैंक की शाखाओं में भूल जाएंगे आप कागज का उपयोग, जानिए कहां तक पहुंची बात

OMG! बड़े ही गर्व के साथ अपनी मूंछों पर ताव देती है यह महिला, लोगों ने खूब मजाक बनाया लेकिन इसलिए नहीं कटवातीं